Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

अवेज़ दरबार और नगमा मिरजकर का हो गया ब्रेकअप? शादी के सवाल पर अवेज़ ने दिया चौंकाने वाला जवाब

अवेज़ दरबार के नगमा मिरजकर संग ब्रेकअप की खबरें अब और तेज हो गई हैं। शादी और नगमा के गिफ्ट पर अवेज़ के गोल-मोल जवाबों और जन्मदिन पर नगमा की गैर-मौजूदगी ने फैंस के शक को बढ़ा दिया है। गौहर खान की नगमा के लिए हालिया प्रतिक्रिया ने इस रहस्य को और गहरा बना दिया है।

Awez Darbar,Nagma Mirajkar,Awez Darbar and Nagma Mirajkar relationship,Is Awez Breakup with Nagma,social media,news and media,Awez Darbar Latest updates,trending story,viral news

अवेज़-नगमा के ब्रेकअप की खबरों के बीच गौहर खान का कमेंट वायरल

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • अवेज़-नगमा के ब्रेकअप की खबरों के बीच गौहर खान का कमेंट वायरल
  • नगमा मिरजकर की पोस्ट पर गौहर खान ने लुटाया प्यार
  • नगमा संग ब्रेकअप की खबरों पर फैंस ने किया बड़ा दावा

मशहूर इन्फ्लुएंसर अवेज़ दरबार और नगमा मिरजकर के कथित ब्रेकअप की खबरें एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अवेज़ ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसने फैंस के मन में शक को और बढ़ा दिया है। हालांकि उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके जवाबों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

शादी और ब्रेकअप की खबरों पर अवेज़ का जवाब:

'टेली मसाला' को दिए एक इंटरव्यू में जब अवेज़ से उनके रिलेशनशिप स्टेटस और शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सवाल को घुमाते हुए कहा, “ऊपर वाले की दुआ होगी तो कल के कल हो जाएगा... जब तक वो नहीं चाहेगा तब तक नहीं होगा।”

अवेज़ ने अपनी बात को और रहस्यमयी बनाते हुए आगे कहा, “मैंने जब भी कुछ बोला है वो हुआ नहीं है।”

नगमा के गिफ्ट पर साधी चुप्पी:

जब उनसे पूछा गया कि नगमा ने उनके 33वें जन्मदिन पर उन्हें क्या गिफ्ट दिया, तो अवेज़ ने मुस्कुराते हुए कहा, “इसके बारे में हम लोग अच्छे से बैठ के प्यार से बात करेंगे, क्योंकि बहुत सारी बातें हैं, बताऊंगा आपको।”

अवेज़ के इस तरह सवालों से बचने और "बहुत सारी बातें" होने के जिक्र ने उनके और नगमा के बीच सब कुछ ठीक न होने की अटकलों को और तेज कर दिया है।

h

Photo Credit: Instagram

अवेज़ के इन गोल-मोल जवाबों ने अफवाहों को और हवा दे दी है। फैंस उनके इस बर्ताव को उनके रिश्ते में आई खटास के अप्रत्यक्ष संकेत के रूप में देख रहे हैं।

गौहर खान की प्रतिक्रिया ने बढ़ाया सस्पेंस:

ब्रेकअप की इन अटकलों के बीच, अवेज़ की भाभी और अभिनेत्री गौहर खान की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने नगमा मिरजकर की हालिया पोस्ट पर "PYAARI" कमेंट किया है। फैंस इस कमेंट को नगमा के प्रति गौहर के समर्थन के रूप में देख रहे हैं।

हालांकि, अब तक न तो अवेज़ और न ही नगमा ने आधिकारिक तौर पर इन खबरों पर कुछ कहा है और न ही यह साफ किया है कि नगमा अवेज़ के जन्मदिन के जश्न में शामिल क्यों नहीं हुई थीं।

क्यों हुआ अवेज़ दरबार और नगमा मिरजकर का ब्रेकअप?

कथित ब्रेकअप के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, फैंस के बीच यह चर्चा तेज है कि 'कमिटमेंट' को लेकर दोनों के बीच अनबन हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अवेज़ शायद अभी शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं।

बता दें कि नगमा का अवेज़ की बर्थडे पार्टी में न पहुँचना इन अफवाहों की सबसे बड़ी वजह बना। इससे पहले इस कपल ने 'बिग बॉस' के मंच पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और शो के बाद शादी की प्लानिंग पर भी चर्चा की थी।

फिलहाल, सस्पेंस बरकरार है। अवेज़ और नगमा दोनों ने ही चुप्पी साध रखी है, जिससे फैंस की चिंता बढ़ती जा रही है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Awez Darbar, Nagma Mirajkar, Awez Darbar and Nagma Mirajkar relationship, Is Awez Breakup with Nagma, social media, news and media, Awez Darbar Latest updates, trending story, viral news

संबंधित ख़बरें