Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

गुरुग्राम में एल्विश यादव का घर बना छावनी, धमकी के बाद कड़ी सुरक्षा

Elvish Yadav को Lawrence Bishnoi गैंग के नाम पर धमकी मिलने के बाद उनके Gurugram स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग और सख्त निगरानी शुरू कर दी है।

elvish yadav,Elvish Yadav  Death Threat,Elvish Yadav  house,Elvish Yadav  news,Elvish Yadav  latest updates

Elvish Yadav Security Update

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • 10 करोड़ की मांग के साथ धमकी
  • घर के बाहर कड़ी पुलिस तैनाती
  • सेक्टर 56 में हाई अलर्ट सुरक्षा

एल्विश यादव को धमकी के बाद हाई अलर्ट: गुरुग्राम में घर के बाहर कड़ी सुरक्षा

मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर Elvish Yadav एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई वीडियो या शो नहीं बल्कि सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। हाल ही में उन्हें जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद गुरुग्राम में उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह धमकी गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के नाम पर दी गई थी।

10 करोड़ की मांग और जान से मारने की धमकी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। साथ ही उन्हें गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी दी गई। इस खबर के सामने आते ही मामला गंभीर हो गया और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सुरक्षा बढ़ा दी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी के पीछे असली व्यक्ति कौन है।

गुरुग्राम के सेक्टर 56 में बढ़ी सुरक्षा

एल्विश यादव का घर Gurugram के सेक्टर 56 में स्थित है, जहां अब माहौल पूरी तरह बदल गया है। घर के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मुख्य गेट पर हथियारों से लैस जवान चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, घर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और आने-जाने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति की जांच की जा रही है। बिना किसी ठोस वजह के किसी को भी उस इलाके में घूमने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

स्पेशल टीम और निगरानी सिस्टम एक्टिव

सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए स्पेशल बाइक राइडर दस्ता भी तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ियों को लगातार इलाके में पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। पूरे सेक्टर 56 में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

एक तरफ Elvish Yadav इन दिनों टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रहे हैं और अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की धमकी ने उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: elvish yadav, Elvish Yadav  house, Elvish Yadav  news