Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

शिल्पा शिंदे और गौरव खन्ना विवाद के बीच हिना खान-रुबिना दिलैक के बयान ने बटोरी सुर्खियां

'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड के बाद शिल्पा शिंदे और गौरव खन्ना से जुड़े विवाद लगातार चर्चा में हैं। इसी बीच हिना खान और रुबिना दिलैक के कुछ पुराने बयानों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कई यूजर्स का मानना है कि दोनों ने बिना नाम लिए शिल्पा शिंदे और गौरव खन्ना के हालिया विवादों पर तंज कसा है। हालांकि, हिना और रुबिना ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

Shilpa Shinde,hina khan,rubina dialik,Akansha Chamola,gaurav khanna,gaurav khanna akanksha chamola divorce,Shilpa Shinde harassment allegations

शिल्पा शिंदे और गौरव खन्ना विवाद के बीच हिना खान और रुबिना दिलैक के बयान चर्चा में।

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • हिना-रुबिना के पुराने बयान सोशल मीडिया पर वायरल।
  • यूजर्स ने शिल्पा शिंदे और गौरव खन्ना से जोड़े बयान।
  • आजकल कंट्रोवर्सी से ही मिलती है पब्लिसिटी' वाले कमेंट पर छिड़ी बहस।

'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड के बाद शिल्पा शिंदे और गौरव खन्ना से जुड़े विवाद लगातार चर्चा में हैं। इसी बीच हिना खान और रुबिना दिलैक के कुछ पुराने बयानों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कई यूजर्स का मानना है कि दोनों ने बिना नाम लिए शिल्पा शिंदे और गौरव खन्ना के हालिया विवादों पर तंज कसा है। हालांकि, हिना और रुबिना ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

शिल्पा शिंदे के विवाद पर क्या कहा?

बातचीत के दौरान हिना खान ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के साथ सच में इतना बड़ा अन्याय हुआ हो, तो वह उसे हर मंच पर उठाएगा। उन्होंने इशारों में कहा कि अगर कोई लगातार यह कहता रहे कि प्रोड्यूसर ने पैसे नहीं दिए, गलत व्यवहार किया या उसके साथ अन्याय हुआ, लेकिन कभी यह न बताए कि उसने किसी गंभीर आरोप को लेकर कानूनी कार्रवाई की थी, तो सवाल उठना स्वाभाविक है।

सोशल मीडिया पर लोग इसे शिल्पा शिंदे के उन पुराने आरोपों से जोड़ रहे हैं, जिनमें उन्होंने पहले प्रोड्यूसर के खिलाफ कई बातें कही थीं।
 


गौरव खन्ना-अकांक्षा चमोला पर भी उठे सवाल

रुबिना दिलैक ने रिश्तों को लेकर अपनी राय रखते हुए कहा कि अगर कोई कपल लंबे समय से अलग रह रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार खुशहाल रिश्ते की तस्वीर पेश कर रहा है, साथ में तस्वीरें पोस्ट कर रहा है और सरप्राइज शेयर कर रहा है, तो इससे लोगों के बीच भ्रम पैदा होता है।

यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब 'लॉक अप 2' में अकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों का रिश्ता तलाक की ओर बढ़ रहा है।

'आजकल सिर्फ कंट्रोवर्सी चाहिए'

बातचीत के दौरान हिना और रुबिना ने यह भी कहा कि आज के समय में कई लोग चर्चा में बने रहने के लिए विवादों का सहारा लेते हैं। उनका मानना था कि कंट्रोवर्सी के जरिए सुर्खियां बटोरना आसान हो गया है और यही वजह है कि छोटी-छोटी बातें भी सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन जाती हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इन बयानों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों का मानना है कि हिना और रुबिना ने बिना नाम लिए शिल्पा शिंदे और गौरव खन्ना पर निशाना साधा, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि दोनों सिर्फ अपनी सामान्य राय रख रही थीं। फिलहाल दोनों अभिनेत्रियों ने इस पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं दी है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Shilpa Shinde, hina khan, rubina dialik, Akansha Chamola, gaurav khanna, gaurav khanna akanksha chamola divorce, Shilpa Shinde harassment allegations

संबंधित ख़बरें