- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- शिलांग से शुरू हुई भारत की सबसे बड़ी 'नॉर्थ-ईस्ट इन्फ्लुएंसर यात्रा', 13 शहरों में हुनर को मिलेगा नया मंच
शिलांग से शुरू हुई भारत की सबसे बड़ी 'नॉर्थ-ईस्ट इन्फ्लुएंसर यात्रा', 13 शहरों में हुनर को मिलेगा नया मंच
शिलांग में 'नॉर्थ-ईस्ट इन्फ्लुएंसर यात्रा' का भव्य आगाज़ हो गया है। 13 शहरों के इस सफर में ओरिफ्लेम और Whosthat360 मिलकर क्षेत्रीय टैलेंट को #WhosthatNEStar के ज़रिए राष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्रिएटर्स, छात्रों और महिलाओं को सशक्त बनाना है। यात्रा का समापन 10 मई को कोलकाता में एक भव्य अवार्ड शो के साथ होगा, जहाँ सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
शिलांग से शुरू हुई 13 शहरों की नॉर्थ-ईस्ट इन्फ्लुएंसर यात्रा
- शिलांग से शुरू हुई 13 शहरों की 'नॉर्थ-ईस्ट इन्फ्लुएंसर यात्रा'
- #WhosthatNEStar के ज़रिए पूर्वोत्तर के टैलेंट को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
- ओरिफ्लेम और Whosthat360 महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर: अभिषेक चक्रवर्ती
Oriflame द्वारा प्रस्तुत Whosthat360 नॉर्थईस्ट इन्फ्लुएंसर यात्रा का भव्य शुभारंभ आज शिलॉन्ग के लेडी कीन कॉलेज से हुआ। कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्रों और स्थानीय इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। आयोजन के दौरान ब्यूटी मास्टरक्लास, स्किनकेयर वर्कशॉप, क्रिएटर ऑडिशन और प्रोडक्ट एक्सपीरियंस जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। यह यात्रा खासतौर पर क्रिएटर्स, छात्रों और महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसमें ब्यूटी, फैशन, फूड, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे क्षेत्रों में प्रतिभाओं को मंच मुहैया करवाई जा रही है।
इस मौके पर संजय कुमार,वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग, ऑपरेशंस, प्रोडक्ट एवं पार्टनरशिप्स RPVL मीडिया संबोधन में कहते हैं कि, “पूर्वोत्तर भारत हमेशा से प्रतिभा, संस्कृति और कहानियों का खजाना रहा है, जिसे अब देश भर में पहचान मिल रही है। नॉर्थईस्ट यात्रा के माध्यम से हम केवल यात्रा नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार कर रहे हैं जहां असली आवाज़ों को पहचान और अवसर मिल सके। Oriflame के साथ हमारी साझेदारी इसी साझा उद्देश्य को दर्शाती है।”
वहीं, अभिषेक चक्रवर्ती, हेड – ब्रांड, पीआर एवं डिजिटल, Oriflame इंडिया ने कहा, “Oriflame में हमारा विश्वास है कि हर व्यक्ति अपनी राह खुद बना सकता है। Whosthat360 के साथ यह सहयोग हमें सीधे लोगों, खासकर महिलाओं से जुड़ने का अवसर देता है, जिससे वे उद्यमिता और लचीली आय के अवसरों को समझ सकें। यह यात्रा हमारे विज़न को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
#WhosthatNEStar: टैलेंट दिखाने का खुला मंच
इस यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण #WhosthatNEStar पहल है, जिसके तहत हर शहर में गायक, डांसर, कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर्स को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। हर शहर से चुने गए सर्वश्रेष्ठ कलाकार 10 मई को कोलकाता में होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगे, जहाँ 200 से अधिक डिजिटल क्रिएटर्स और ब्रांड्स के सामने उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
13 शहरों का सफर, एक मकसद
आयोजकों के अनुसार, इस पहल का एकमात्र उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत के टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। शिलांग के बाद यह कारवां अगरतला, आइजोल, दीमापुर, कोहिमा, गुवाहाटी, नगाँव, डिब्रूगढ़, ईटानगर, दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी और दुर्गापुर होते हुए 10 मई को कोलकाता में WhosNext रीजनल इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स के साथ समाप्त होगा।
Oriflame के बारे में
Oriflame एक विश्व-प्रसिद्ध ब्यूटी और वेलबीइंग कंपनी है, जो 1967 से लोगों को सशक्त बना रही है। यह कंपनी उच्च गुणवत्ता वाले, इनोवेटिव और सस्टेनेबल ब्यूटी व वेलनेस प्रोडक्ट्स का व्यापक पोर्टफोलियो प्रदान करती है और आज 60 से अधिक देशों में कार्यरत है। Oriflame एक आधुनिक सोशल सेलिंग मॉडल के माध्यम से काम करती है, जिसके जरिए दुनियाभर में 30 लाख से अधिक ब्यूटी एंटरप्रेन्योर और सदस्य जुड़कर ‘Plug and Play' माइक्रो-एंटरप्रेन्योरशिप मॉडल के तहत ब्यूटी इंडस्ट्री का हिस्सा बनते हैं।
कंपनी के प्रोडक्ट्स में स्किनकेयर, कॉस्मेटिक्स, फ्रेगरेंस, पर्सनल केयर और न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स शामिल हैं। ये सभी उत्पाद इस तरह बनाए जाते हैं कि वे न सिर्फ सौंदर्य बढ़ाएं बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बढ़ावा दें।
Oriflame समाज और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसी कारण इसे लगातार पांच वर्षों तक Financial Times और Statista द्वारा “European Climate Leader” के रूप में सम्मानित किया गया है। भारत में Oriflame
भारत में Oriflame महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान कर रही है, साथ ही उनके समग्र स्वास्थ्य और वेलबीइंग को भी बढ़ावा दे रही है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: north east yatra, north east influencer yatra, north east influencers, whoisthat360, whoisthat influencer north east yatra