- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- सोशल मीडिया पर छाए पीएम मोदी; भारतीय क्रिकेट टीम ब्रांड्स में नंबर 1
सोशल मीडिया पर छाए पीएम मोदी; भारतीय क्रिकेट टीम ब्रांड्स में नंबर 1
कॉमस्कोर की साप्ताहिक सोशल मीडिया रैंकिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे बड़े इन्फ्लुएंसर बनकर उभरे हैं। उन्होंने कुल 39.95 मिलियन डिजिटल ऐक्शन्स के साथ राहुल गांधी और दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, ब्रैंड्स की श्रेणी में भारतीय क्रिकेट टीम 43.75 मिलियन ऐक्शन्स के साथ सबसे टॉप पर बनी हुई है, जो उनकी बेमिसाल लोकप्रियता को दर्शाता है।
नंबर-1 इन्फ्लुएंसर: कॉमस्कोर रैंकिंग में पीएम मोदी देश में सबसे टॉप पर रहे
Photo Credit: instagram
- राहुल गांधी पीछे: पीएम मोदी के मुकाबले राहुल गांधी को मिला कम एंगेजमेंट
- टीम इंडिया का जलवा: ब्रैंड्स सूची में भारतीय क्रिकेट टीम नंबर-1 पर बनी
- गिल और श्रेयस अय्यर टॉप इन्फ्लुएंसर्स में शामिल
भारतीय डिजिटल स्पेस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसका दबदबा है, इसे लेकर Comscore ने अपनी साप्ताहिक सोशल मीडिया रैंकिंग रिपोर्ट जारी की है। इस ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली इन्फ्लुएंसर बनकर उभरे हैं। वहीं अगर बात ब्रैंड्स और संस्थाओं की करें, तो वहां भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए पहला स्थान हासिल किया है।
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का महा-दबदबा
कॉमस्कोर के विश्लेषण के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (पहले ट्विटर) जैसे तमाम प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट एंगेजमेंट के मामले में सबको पछाड़ दिया है। इस हफ्ते पीएम मोदी के आधिकारिक अकाउंट्स से साझा किए गए कंटेंट पर सबसे ज्यादा प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। डेटा के अनुसार, पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट ने 3.13 मिलियन, फेसबुक ने 4.78 मिलियन और एक्स (X) ने 1,08,137 टोटल ऐक्शन्स (लाइक, शेयर और कमेंट्स) दर्ज किए। कुल मिलाकर इन्फ्लुएंसर कैटेगरी में पीएम मोदी 39.95 मिलियन ऐक्शन्स के साथ शीर्ष पर रहे।
राहुल गांधी और क्रिकेटर्स छूटे पीछे
इस सूची में दूसरे स्थान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी रहे, जिन्होंने 7.65 मिलियन ऐक्शन्स दर्ज किए, जो पीएम मोदी के मुकाबले काफी कम हैं। इनके बाद युवा भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल 4.66 मिलियन और श्रेयस अय्यर 4.59 मिलियन ऐक्शन्स के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। टॉप-5 सूची में आखिरी नाम मशहूर कंटेंट क्रिएटर पल्लव पालीवाल का रहा। दूसरी तरफ, यूट्यूब प्लेटफार्म पर वीडियो व्यूज के मामले में कंटेंट क्रिएटर मनीष खगारे 6.74 मिलियन व्यूज के साथ सबसे आगे रहे।
ब्रैंड्स में टीम इंडिया नंबर-1
ब्रैंड्स की श्रेणी में भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा देखने को मिला। टीम इंडिया ने सोशल मीडिया पर 43.75 मिलियन से ज्यादा टोटल ऐक्शन्स हासिल कर पहला स्थान पाया। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'इंस्टेंट बॉलीवुड' (35.82 मिलियन) और तीसरे पर आईपीएल टीम 'रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर' (22.97 मिलियन) रही। राजनीतिक दलों में इंडियन नेशनल कांग्रेस 20.39 मिलियन ऐक्शन्स के साथ चौथे और न्यूज चैनल आज तक पांचवें स्थान पर रहा।
रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग कीवर्ड्स 'के', 'में' और 'की' जैसे हिंदी शब्द रहे, जबकि क्रिकेट को लेकर जूनून के कारण #indvafg और #teamindia जैसे हैशटैग टॉप पर ट्रेंड करते दिखे।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Top Influencers, Virat 100 Test Match, narendra modi top influencer