Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फिटनेस और हेल्थ
  • बिना हर समय डाइटिंग किए फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने घटाया 9 किलो वजन, बताए 4 आसान रूल्स

बिना हर समय डाइटिंग किए फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने घटाया 9 किलो वजन, बताए 4 आसान रूल्स

फिटनेस इन्फ्लुएंसर सुलिवन ड्रेपर ने अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने करीब 9 किलो वजन कम किया और उसे बनाए भी रखा। उन्होंने 4 ऐसे आसान रूल्स बताए, जिनमें वेट ट्रेनिंग, डेली वॉकिंग, हाई प्रोटीन डाइट और वजन के नंबरों को लेकर तनाव न लेना शामिल है।

wieght loss,Weigh Loss Diet,Health  Tips,weigh loss journey,weight loss & desi carb-rich options

सुलिवन ड्रेपर ने 9 किलो वजन घटाने के लिए अपनाए 4 आसान रूल्स, जिन्हें कोई भी अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकता है।

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • वेट ट्रेनिंग को बनाया फिटनेस जर्नी का सबसे अहम हिस्सा
  • डेली वॉकिंग और हाई प्रोटीन डाइट से मिला फायदा
  • वजन के नंबरों की बजाय हेल्दी वेट रेंज पर किया फोकस

आज के समय में वेट लॉस की बात आते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले सख्त डाइट, घंटों जिम और अपनी पसंदीदा चीजों को छोड़ने का ख्याल आता है। लेकिन क्या बिना हर समय डाइटिंग किए भी वजन कम किया जा सकता है? फिटनेस इन्फ्लुएंसर सुलिवन ड्रेपर का कहना है कि हां, बिल्कुल किया जा सकता है।mसुलिवन ने हाल ही में अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने 20 पाउंड यानी करीब 9 किलो वजन कम किया और सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्हें इसके लिए हमेशा कैलोरी काउंटिंग या क्रैश डाइट का सहारा नहीं लेना पड़ा। उनका मानना है कि वेट लॉस का असली राज ऐसी हेल्दी हैबिट्स बनाना है जिन्हें लंबे समय तक आसानी से फॉलो किया जा सके।

1. वेट ट्रेनिंग को बनाएं प्रायोरिटी

सुलिवन के मुताबिक, उनकी सबसे बड़ी गलती यह थी कि वह वर्कआउट के बाद खुद को पूरी तरह थका हुआ महसूस करना ही सफलता मानती थीं। लेकिन बाद में उन्होंने वेट ट्रेनिंग पर ध्यान देना शुरू किया। उनका कहना है कि मसल्स बिल्ड करने से बॉडी ज्यादा टोन्ड दिखती है और शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है। यही वजह है कि उन्होंने सिर्फ कैलोरी बर्न करने की बजाय स्ट्रेंथ बढ़ाने पर फोकस किया।

2. हमेशा कैलोरी डेफिसिट में न रहें

अक्सर लोग वजन कम करने के लिए बहुत कम खाना शुरू कर देते हैं। सुलिवन का कहना है कि लंबे समय तक कैलोरी डेफिसिट में रहना शरीर को थका सकता है और वेट मेंटेन करना मुश्किल बना सकता है। वजन कम करने के बाद उन्होंने रिवर्स डाइटिंग अपनाई। इसमें धीरे-धीरे कैलोरी बढ़ाई जाती है, जबकि प्रोटीन इनटेक को हाई रखा जाता है। इससे बॉडी को जरूरी एनर्जी मिलती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।
 


3. डेली वॉकिंग को बनाएं हैबिट

भारी-भरकम वर्कआउट्स के बीच सुलिवन ने वॉकिंग की अहमियत भी बताई। उनका कहना है कि रोजाना वॉक करना उनकी फिटनेस जर्नी का बड़ा हिस्सा रहा है। वॉकिंग न सिर्फ कैलोरी बर्न करने में मदद करती है बल्कि स्ट्रेस कम करने, एनर्जी बढ़ाने और भूख को कंट्रोल करने में भी फायदेमंद होती है। यही वजह है कि उन्होंने इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल किया।

4. वेट मशीन के नंबरों से परेशान न हों

कई लोग रोजाना अपना वजन चेक करते हैं और थोड़ा सा वजन बढ़ते ही परेशान हो जाते हैं। सुलिवन का मानना है कि बॉडी वेट का ऊपर-नीचे होना बिल्कुल सामान्य बात है। उन्होंने बताया कि अब वह किसी एक नंबर पर फोकस नहीं करतीं, बल्कि हेल्दी वेट रेंज को महत्व देती हैं। उनके मुताबिक, वेट फ्लक्चुएशन हमेशा फैट गेन का संकेत नहीं होता।

छोटी-छोटी हैबिट्स से मिला बड़ा रिजल्ट

सुलिवन ड्रेपर की वेट लॉस जर्नी यह साबित करती है कि फिट रहने के लिए खुद को भूखा रखना या हर समय डाइटिंग करना जरूरी नहीं है। वेट ट्रेनिंग, हाई प्रोटीन डाइट, डेली वॉकिंग और पॉजिटिव माइंडसेट जैसी छोटी-छोटी आदतें लंबे समय में बड़े परिणाम दे सकती हैं। अगर आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू करना चाहते हैं, तो क्विक फिक्स की जगह सस्टेनेबल हैबिट्स अपनाने पर ध्यान दें। यही आदतें आपको लंबे समय तक फिट और हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: wieght loss, Weigh Loss Diet, weigh loss journey