Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

क्रिएटर्स वॉर: ओरी ने ध्रुव राठी के कंटेंट पर उठाए सवाल, निजी टिप्पणी कर पुरानी दुश्मनी को दी हवा

इंटरनेट सेंसेशन ओरी ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक हालिया पॉडकास्ट में ओरी ने आरोप लगाया कि ध्रुव राठी ने अपने वीडियो के थंबनेल पर उनकी फोटो लगाकर दर्शकों के साथ 'क्लिकबैट' किया, जिसे देखना ओरी के लिए एक टॉर्चर जैसा था। इसके अलावा ओरी ने ध्रुव राठी के कंटेंट पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और उन पर कई निजी तंज भी कसे, जिससे दोनों का पुराना विवाद फिर गहरा गया है।

Orry,Dhruv Rathee,social media,news and media,Orry and Dhruv Rathee Controversy

क्रिएटर्स वॉर: ओरी ने ध्रुव राठी के कंटेंट पर उठाए सवाल, निजी टिप्पणी कर पुरानी दुश्मनी को दी हवा

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • ओरी ने ध्रुव राठी पर क्लिकबैट करने का आरोप लगाया
  • राठी द्वारा चुनिंदा विषयों को कवर करने पर सवाल उठाए
  • पॉडकास्ट में ध्रुव राठी के प्रति अपनी नापसंदगी जताई

डिजिटल स्पेस में सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स के बीच की जुबानी जंग अक्सर फैंस का ध्यान खींचती है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिल रहा है ओरी और ध्रुव राठी के बीच। ओरी ने हाल ही में 'केके क्रिएट' पॉडकास्ट में शिरकत की और ध्रुव राठी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके कंटेंट बनाने के तरीकों पर कड़े सवाल खड़े किए हैं।

"थंबनेल में मेरा चेहरा लगाकर मुझे धोखा दिया"

पॉडकास्ट के दौरान ओरी ने बताया कि ध्रुव राठी को नापसंद करने की एक बड़ी वजह यह है कि राठी ने अपने एक वीडियो के थंबनेल  पर ओरी की तस्वीर का इस्तेमाल किया था। ओरी ने कहा, "मैं उन्हें पसंद नहीं करता क्योंकि उन्होंने मुझे अपने वीडियो के थंबनेल के रूप में इस्तेमाल किया। इस ट्रिक की वजह से मैं उनका वीडियो देखने के लिए मजबूर हुआ, जबकि पूरे वीडियो में मैं केवल दो सेकंड के लिए था। आपने मेरा इस्तेमाल क्लिकबैट  के रूप में किया और मुझे 20 मिनट का वीडियो देखने पर मजबूर किया, जो मेरे बारे में था ही नहीं। वह मेरे लिए एक टॉर्चर जैसा था।"

कंटेंट के नैरेटिव और पक्षपात पर उठाए सवाल

ओरी ने ध्रुव राठी के वीडियो बनाने के दृष्टिकोण की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राठी केवल उन्हीं विषयों को बहुत ही सुविधाजनक ढंग से कवर करते हैं जो उनके खुद के नैरेटिव (तय एजेंडे) में फिट बैठते हैं। ओरी ने टिप्पणी की, "मैं उनके सारे टॉपिक्स को फॉलो नहीं करता, लेकिन वे कुछ ऐसी अजीब बातें कहेंगे जिसका कोई मतलब नहीं बनता। वहीं, जब उन्हें किसी महत्वपूर्ण विषय को कवर करना चाहिए, तो वे उसे पूरी तरह छोड़ देते हैं। मुझे वह इंसान बिल्कुल पसंद नहीं है।" इसके साथ ही ओरी ने राठी पर पर्सनल कमेंट करते हुए बताया कि वे ध्रुव को ऑनलाइन इस्तेमाल होने वाले एक मजाकिया और आपत्तिजनक निकनेम से बुलाते हैं।

दोनों के बीच का विवाद पुराना है

यह पहली बार नहीं है जब ओरी और ध्रुव राठी के बीच इस तरह की तल्खी देखी गई हो। इससे पहले जब ध्रुव राठी ने 'बॉलीवुड ब्यूटी स्टैंडर्ड्स'  पर एक वीडियो बनाया था, तब ओरी ने अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का खुलकर समर्थन किया था। उस दौरान ओरी ने ध्रुव राठी को 'एंटी-नेशनलिस्ट' तक कह दिया था और उन पर केवल अटेंशन पाने के लिए वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। चूंकि दोनों ही क्रिएटर्स की सोशल मीडिया पर बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग है, इसलिए उनका यह हालिया विवाद इंटरनेट पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। 

h

Photo Credit: Instagram

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Orry, Dhruv Rathee, social media, news and media, Orry and Dhruv Rathee Controversy

संबंधित ख़बरें