Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

₹370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणीत मोरे की भावुक वापसी

मशहूर कॉमेडियन प्रणीत मोरे एक बार फिर स्टेज पर लौट आए हैं। इस साल जून में हुए '₹370 बिरयानी विवाद' के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं और दर्शकों को उन्हें दूसरा मौका देने के लिए शुक्रिया कह रहे हैं।

Pranit More,Pranit More  stand-up comedy,Pranit More 370 Biryani Controversy,new standup comedy,Whosthat360

₹370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणीत मोरे की भावुक वापसी

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • विवाद के बाद स्टेज पर लौटे
  • गलती मानकर भावुक हुए प्रणीत
  • मां की सलाह से मिली हिम्मत

मशहूर कॉमेडियन प्रणीत मोरे एक बार फिर स्टेज पर लौट आए हैं। इस साल जून में हुए '₹370 बिरयानी विवाद' के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं और दर्शकों को उन्हें दूसरा मौका देने के लिए शुक्रिया कह रहे हैं।

इमोशनल वापसी: "क्या लोग मुझे अपनाएंगे?"
जॉर्जिया में हुए एक शो के दौरान प्रणीत काफी भावुक दिखे। उन्होंने दर्शकों से दिल की बात कहते हुए कहा, "जब मैं आज स्टेज पर आ रहा था, तो मुझे लगा कि क्या ये लोग मुझे स्वीकार करेंगे? मुझे बहुत अच्छा लगा कि जो भी हुआ उसके बाद भी आप सबने मेरा साथ दिया। इसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।"

नाम और पैसे के लिए नहीं, खुशी के लिए करता हूं कॉमेडी
प्रणीत ने अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा कि वह कभी भी फेम या पैसे के पीछे नहीं भागे। उन्होंने कहा, "मैंने स्टैंड-अप इसलिए शुरू नहीं किया था कि मुझे मशहूर होना है। मैंने अपनी नौकरी छोड़कर यह काम इसलिए चुना क्योंकि इससे मुझे खुशी मिलती है। मेरा मकसद हमेशा दूसरों को हंसाना था। जब ऐसा नहीं हो पाता, तो बहुत बुरा लगता है।"

मां की सलाह: "गलती सबसे होती है"
प्रणीत ने अपनी मां के साथ हुई बातचीत भी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उन्हें हिम्मत दी और कहा, "तूने गलती की और माफी मांग ली, अब तेरा व्यवहार  ही सब सच दिखाएगा। गलतियां तो हर इंसान से होती हैं, ऐसा कोई नहीं है जिसने कभी गलती न की हो।" मां की इसी बात ने प्रणीत को दोबारा स्टेज पर आने का हौसला दिया।

दूसरा मौका देने के लिए शुक्रिया
शो के आखिर में प्रणीत ने हाथ जोड़कर सबको धन्यवाद कहा। उन्होंने भावुक होकर कहा, "मुझे फिर से मौका देने के लिए शुक्रिया। मैंने बहुत से शो किए हैं, लेकिन यह शो और आप लोग मुझे हमेशा याद रहेंगे।

h

Photo Credit: Instagram

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Pranit More, Pranit More 370 Biryani Controversy, new standup comedy, Whosthat360

संबंधित ख़बरें