Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

Goa में YouTuber Gautam Khattar पर FIR, धार्मिक बयान बना विवाद की वजह

Goa में Gautam Khattar के एक वायरल वीडियो के बाद विवाद तेज हो गया है, जिसमें उन्होंने Saint Francis Xavier पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की। यह बयान Vasco में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान दिया गया था। वीडियो सामने आते ही ईसाई समुदाय और कई राजनीतिक नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद Goa Police ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में FIR दर्ज की

gautam khattar,Youtuber,spritual,Controvercy,Goa

गौतम खट्टर विवाद: Goa में FIR और गिरफ्तारी की मांग

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • Gautam Khattar पर Goa में धार्मिक टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज
  • Saint Francis Xavier पर बयान के बाद वीडियो हुआ वायरल, बढ़ा विवाद
  • Goa Police ने BNS के तहत मामला दर्ज किया, गिरफ्तारी की मांग तेज

सोशल मीडिया की दुनिया में जहां हर दिन नए कंटेंट क्रिएटर उभर रहे हैं, वहीं कई बार कंटेंट ही विवाद की वजह भी बन जाता है। ऐसा ही मामला सामने आया हैसोशल मीडिया पर तेजी से पहचान बनाने वाले Gautam Khattar एक YouTuber और वक्ता हैं, जो mainly धार्मिक, सनातन धर्म और सांस्कृतिक मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं। वे “Sanatan Mahasangh” से भी जुड़े बताए जाते हैं और अपने बयानों को लेकर पहले भी कई बार चर्चा में रह चुके हैं। उनकी एक खास audience है जो उनके कंटेंट को follow करती है, लेकिन कई बार उनके बयान विवाद भी खड़ा कर देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है—20 अप्रैल 2026 को Goa Police ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की, जिसके बाद यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया है।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vasco में आयोजित “Sanatan Dharm Raksha Samiti” के एक कार्यक्रम के दौरान Gautam Khattar ने कथित तौर पर Saint Francis Xavier को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। बताया जा रहा है कि उन्होंने संत के बारे में गलत और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुईं। Goa जैसे राज्य में, जहां Saint Francis Xavier का काफी सम्मान किया जाता है और उनकी पहचान से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है, इस तरह का बयान लोगों को नागवार गुजरा।

 पुलिस एक्शन और शिकायतें

इस बयान के बाद मामला तुरंत गरमा गया और कई राजनीतिक पार्टियों व स्थानीय संगठनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। खासकर Indian National Congress और Aam Aadmi Party के नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Goa Police ने कार्रवाई करते हुए Gautam Khattar के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। उनके ऊपर Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) के तहत धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान मानते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं 
अब अगर आरोप साबित होते हैं, तो Gautam Khattar के लिए यह मामला उनके करियर पर भी असर डाल सकता है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: gautam khattar, Youtuber, spritual, Controvercy, Goa

संबंधित ख़बरें