कृतिका गोयल की बुडापेस्ट ट्रेवल गाइड: लॉन्ग-वीकेंड के लिए बेस्ट प्लान
4 दिनों में बुडापेस्ट कैसे घूमें? ट्रेवल इन्फ्लुएंसर कृतिका गोयल ने शेयर की बेस्ट ट्रेवल गाइड
कृतिका गोयल की बुडापेस्ट ट्रेवल गाइड: लॉन्ग-वीकेंड के लिए 4 दिन का परफेक्ट प्लान
Photo Credit: Instagram
- बुडापेस्ट में 4 दिन: संस्कृति, भोजन और नजारों का सफर
- बुडापेस्ट के टॉप 4 स्पॉट्स: किलों की भव्यता और थर्मल बाथ का सुकून"
- बुडापेस्ट ट्रेवल प्रो-टिप्स: ट्रांसपोर्ट, खाना और कुछ अनदेखे खजाने
बुडापेस्ट किसी खूबसूरत पोस्टकार्ड जैसा लगता है, रोमांटिक पुल, शानदार वास्तुकला, थर्मल बाथ और हर कोने में छिपी एक पुरानी कहानी। ट्रेवल इन्फ्लुएंसर कृतिका गोयल ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट को एक्सप्लोर करने के लिए एक बेहतरीन 4-दिन का 'इटिनररी' (यात्रा कार्यक्रम) साझा किया है, जो आपकी यात्रा को यादगार बना देगा।
दिन 1: पैदल सैर, क्रूज और मस्ती
बुडापेस्ट की यात्रा की शुरुआत एक 'फ्री वॉकिंग टूर' से करें। इससे आप बुडा और पेस्ट शहरों के इतिहास और वास्तुकला को करीब से समझ पाएंगे। शाम को डेन्यूब नदी में बोट क्रूज का आनंद लें, जहाँ से संसद भवन का नज़ारा जादुई लगता है। रात को यहाँ के मशहूर 'रून बार्स' में बिताएं, जो अपनी कलात्मक और अनोखी वाइब के लिए जाने जाते हैं।
दिन 2: बुडा का जादू
शहर के बुडा हिस्से की ओर रुख करें। यहाँ का 'बुडा कैसल' और 'फिशरमैन्स बैस्टियन' बिल्कुल किसी परीकथा जैसा महसूस कराता है। 'मैथियास चर्च' की बारीक नक्काशी देखना न भूलें। खाने में यहाँ के मशहूर स्ट्रीट फूड 'लैंगोस' या स्वीट 'चिमनी केक' का स्वाद जरूर चखें।
दिन 3: थर्मल बाथ में सुकून
सुबह 'हीरोज स्क्वायर' और सिटी पार्क घूमने के बाद, खुद को आराम देने के लिए 'स्ज़ेचेनी थर्मल बाथ' जाएँ। यहाँ के गर्म पानी के कुंड और शानदार वास्तुकला बुडापेस्ट का सबसे खास अनुभव है।
दिन 4: सूर्योदय और कैफे का मज़ा
सुबह जल्दी 'फिशरमैन्स बैस्टियन' पहुँचें ताकि आप बिना भीड़ के सूर्योदय का आनंद ले सकें। इसके बाद पेस्ट साइड की गलियों, बाजारों और प्यारे कैफे में समय बिताएं। दुनिया के सबसे खूबसूरत कैफे में गिने जाने वाले 'न्यूयॉर्क कैफे' में जाना न भूलें।
ट्रेवल टिप्स (यात्रा को बेहतर बनाने के लिए):
-
शहर के नजारों का आनंद लेने के लिए ट्राम की सवारी करें।
-
स्थानीय स्वाद 'गुलाश' जरूर ट्राई करें।
-
शांति के लिए 'फिलॉसफर्स गार्डन' जाएं।
-
असली यादगार चीजें खरीदने के लिए 'ग्रेट मार्केट हॉल' जाएं।
-
शाम को शहर के शानदार नजारों वाले रूफटॉप बार्स में वक्त बिताएं।
बुडापेस्ट आपका इंतज़ार कर रहा है, अपनी अगली ट्रिप के लिए इस गाइड को अभी सेव करें!
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Kritika Goel, Kritika Goel itineary, Kritika Goel Instagram, Kritika Goel latest updates, Kritika Goel latest post, Kritika Goel qatar Itineary, Kritika Goel travel, travel, Whosthat360