Whosthat360Hindi
Advertisement

शिव की जीत, रजत की हार पर प्रिंस नरूला का तंज

शिव ठाकरे ने भले ही 'The 50' की ट्रॉफी जीती हो, लेकिन इंटरनेट पर प्रिंस नरूला का रजत दलाल पर तीखा वार चर्चा में है। रजत के शो से बाहर होते ही प्रिंस ने इसे 'कर्मा' बताया और उन पर तंज कसा कि उन्होंने अपने करीबियों को ही धोखा दिया। प्रिंस ने हंसते हुए कहा कि कर्मा बहुत तेजी से काम करता है, जिसने दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी को फिर से ताज़ा कर दिया।

Prince Narula,Prince Narula and rajat Dalal,Rajat Dalal latest updates,Rajat Dalal social media,Whosthat360,trending story,viral news

रजत दलाल को प्रिंस नरूला ने कहा 'दरिंदा'; 'The 50' से बाहर होने पर उड़ाया जमकर मज़ाक

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • फिनाले के बाद प्रिंस का विवादित बयान वायरल
  • रजत दलाल को प्रिंस नरूला ने कहा 'दरिंदा
  • भाइयों को खाने वाला दरिंदा भी आखिर बाहर हो गया

रियलिटी शो 'The 50' का रोमांचक सफर खत्म हो चुका है और शिव ठाकरे ने इस शो की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। हफ्तों तक चले कड़े मुकाबलों के बाद, टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बीच फिनाले का आखिरी टास्क हुआ, जिसमें शिव विजेता बनकर उभरे। शिव के फैंस उनकी इस जीत का जश्न मना रहे हैं, लेकिन इसी बीच प्रिंस नरूला ने एक वीडियो शेयर कर इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

प्रिंस नरूला का रजत दलाल पर तीखा वार:

टॉप 5 की रेस से रजत दलाल के बाहर  होने पर प्रिंस नरूला ने उन पर निशाना साधा है। प्रिंस ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा:

"यह वाली स्टोरी मेरे रज्जू भाई के लिए है। रज्जू, कट्टा... कट्टा! भाइयों को खाने के बाद कर्मा एक ही दिन में वापस आ गया। आप कह रहे थे कि यार मुझे हराना था, अच्छी बात थी, पर यहाँ से निकलना मुश्किल था। कोई बात नहीं भाई, होता है, कटता रहता है, पर रज्जू… कट्टा, कर्मा बज गया!"

h

Photo Credit: Instagram

"कर्मा इतनी जल्दी काम करता है कि मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाया..." 

प्रिंस नरूला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रजत दलाल के बाहर होने पर जमकर चुटकी ली। उन्होंने आगे कहा:

"अभी जब मैंने अपना इंस्टाग्राम खोला, मैं शूट कर रहा था और वहां लिखा आया- 'रजत दलाल एग्जिट कन्फर्म्ड'। मैं इतना हँसा कि कर्मा कितना जल्दी काम करता है भाई, अगले ही दिन आ जाता है। भाइयों को खाने के बाद यह दरिंदा भी आखिर बाहर हो गया। कोई ना भाई, किसी और शो में मिलते हैं।"

क्यों तमतमाए हुए हैं प्रिंस?

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 'The 50' के दौरान प्रिंस नरूला और रजत दलाल के बीच कई बार तीखी नोक-झोंक हुई थी। यह दुश्मनी तब और बढ़ गई जब रजत को एलिमिनेशन की पावर मिली और उन्होंने प्रिंस के करीबी दोस्तों- हामिद और सिवेत को शो से बाहर निकालने का फैसला किया। प्रिंस ने रजत के इसी व्यवहार को अपनों को धोखा देना बताया था, और अब उनकी हार को 'कर्मा' का फल कह रहे हैं।

प्रिंस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है और दोनों के फैंस के बीच नई जंग छिड़ गई है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Prince Narula, Prince Narula and rajat Dalal, Rajat Dalal latest updates, Rajat Dalal social media, Whosthat360, trending story, viral news

संबंधित ख़बरें