- होम
- फिटनेस और हेल्थ
- सानिया मिर्ज़ा का डेली रूटीन: प्रोटीन से भरपूर खाना, रोज़ाना रनिंग और कोरियन स्किनकेयर से रखती हैं खुद को फिट
सानिया मिर्ज़ा का डेली रूटीन: प्रोटीन से भरपूर खाना, रोज़ाना रनिंग और कोरियन स्किनकेयर से रखती हैं खुद को फिट
टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने अपनी खूबसूरती और फिटनेस का सीक्रेट शेयर किया है। सानिया फिट रहने के लिए प्रोटीन से भरपूर डाइट लेती हैं और रोज़ाना रनिंग करना कभी नहीं भूलतीं। वहीं अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए वो आजकल का मशहूर 'कोरियन स्किनकेयर रूटीन' फॉलो करती हैं। सानिया के मुताबिक, सही अनुशासन और अच्छी देखभाल ही उनकी खूबसूरती का असली राज है।
सानिया मिर्ज़ा का डेली रूटीन: प्रोटीन से भरपूर खाना, रोज़ाना रनिंग और कोरियन स्किनकेयर से रखती हैं खुद को फिट
Photo Credit: Instagram
- सानिया मिर्ज़ा की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का राज
- प्रोटीन से भरपूर खाना, रोज़ाना रनिंग और कोरियन स्किनकेयर
- सानिया मिर्ज़ा का फिटनेस मंत्र: डाइट, जिम और 10 स्टेप वाला स्किनकेयर
प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास लेने के बाद भी सानिया मिर्ज़ा आज भी उतनी ही फिट और खूबसूरत दिखती हैं। एक माँ होने की जिम्मेदारी, ढेर सारा ट्रेवल और बिजी शेड्यूल के बीच सानिया खुद को कैसे मेंटेन रखती हैं? हाल ही में 'ट्वीक इंडिया' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी उन छोटी-छोटी आदतों के बारे में बताया जो उन्हें फिट और एक्टिव रखती हैं।
सुबह की शुरुआत एक 'कड़वे' मगर सेहतमंद ड्रिंक से:
सानिया के दिन की शुरुआत किसी भारी नाश्ते से नहीं, बल्कि एक खास 'हेल्थ शॉट' से होती है। इसमें हल्दी, शहद, नींबू, कलौंजी और अदरक का मिश्रण होता है। सानिया हंसते हुए कहती हैं कि यह स्वाद में बिल्कुल अच्छा नहीं होता, लेकिन शरीर की सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यह जादुई है। इसके बाद वो हाइड्रेशन के लिए भीगे हुए चिया सीड्स लेती हैं और जिम जाने से पहले अपनी पसंदीदा कॉफी पीती हैं।
नाश्ता और डाइट में बड़े बदलाव:
नाश्ते में सानिया रोज़ाना 3 से 4 अंडों की सफेदी खाना पसंद करती हैं। सानिया ने बताया कि टेनिस से रिटायरमेंट के बाद उनकी डाइट में सबसे बड़ा बदलाव 'कार्ब्स' को कम करना रहा है।
प्रोटीन पर है पूरा फोकस:
सानिया का कहना है कि खेल के दिनों की तुलना में अब उनकी फिजिकल एक्टिविटी काफी कम गई है। इसलिए, वो अब प्रोटीन से भरपूर खाने पर ज़्यादा ध्यान देती हैं। इससे उन्हें दिन भर एनर्जी मिलती है और सुस्ती भी महसूस नहीं होती।

Photo Credit: Instagram
फिटनेस का आसान और पक्का तरीका:
सानिया मिर्ज़ा का वर्कआउट अब काफी लचीला हो गया है। समय की कमी की वजह से वो अब 'पिलाटेस' तो कम कर पाती हैं, लेकिन मांसपेशियों की मजबूती और मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखने के लिए वेट ट्रेनिंग ज़रूर करती हैं। सानिया को ताज़ी हवा में 5 से 7 किलोमीटर दौड़ना बहुत पसंद है, खासकर जब मौसम अच्छा हो। जिम की एक्सरसाइज और बाहर की रनिंग का यह तालमेल उन्हें फिट और रिलैक्स रखता है।
स्किनकेयर: चमकती त्वचा का सीक्रेट:
टेनिस कोर्ट के बाहर सानिया अपनी त्वचा का खास ख्याल रखती हैं। वो '10 स्टेप वाला कोरियन स्किनकेयर रूटीन' फॉलो करती हैं, जिसे वो सुबह और रात दोनों समय करती हैं। हालांकि, उनका मानना है कि सबसे ज़रूरी दो ही चीजें हैं एक अच्छा मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन। सानिया ने हाल ही में अपने रूटीन में 'रेड-लाइट थेरेपी' को भी शामिल किया है। इसे वो हर दूसरे दिन इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनकी स्किन की चमक बढ़ी है और बालों की सेहत में भी सुधार आया है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Sania Mirza, sania mirza instagram, Sania Mirza latest updates, Sania Mirza fitness, Sania Mirza skincare and fitness routine, Sania Mirza Age, Sania Mirza And Farah Khan, Sania Mirza net worth, Trending story, viral news, Whosthat360