कहीं आप भी तो नहीं बना रहे दाल गलत तरीके से? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताए सही स्टेप्स
क्या आप भी दाल को सीधे कुकर में उबाल देते हैं? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, यह तरीका गलत है। उन्होंने दाल पकाने की सही विधि बताई है दाल को 30 मिनट तक भिगोएं, उस पानी को फेंक दें क्योंकि उसमें 'फाइटिक एसिड' होता है। फिर ताज़े पानी में दाल उबालें और ऊपर आने वाले सफेद झाग को निकाल दें। इसके बाद ही नमक-हल्दी डालकर पकाएं। इससे दाल सुपाच्य, अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट बनती है।
दाल बनाने का सही तरीका: पंकज भदौरिया ने बताए ये सीक्रेट कुकिंग टिप्स
Photo Credit: Instagram
- दाल को पकाने से पहले 30 मिनट तक भिगोना पाचन के लिए है ज़रूरी
- दाल का भीगा हुआ पानी हमेशा फेंक दें; इसमें होते हैं एंटी-न्यूट्रिएंट्स
- उबालते समय ऊपर आने वाला सफेद झाग' निकालें, दाल बनेगी और भी हेल्दी
दाल-चावल भारत के हर घर का सबसे बुनियादी और पसंदीदा खाना है। यह सस्ता है, आसानी से मिल जाता है और पौष्टिक भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम में से ज्यादातर लोग दाल पकाते समय अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे न केवल उसका स्वाद कम हो जाता है, बल्कि पोषण भी घट जाता है?
मशहूर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का मानना है कि दाल पकाने के हमारे तरीके में कुछ छोटे बदलाव, इसे कहीं ज्यादा हेल्दी, टेस्टी और पचाने में आसान बना सकते हैं।
पंकज भदौरिया के अनुसार 'दाल पकाने का सही तरीका
भिगोना है बेहद ज़रूरी
दाल को सिर्फ धोकर कुकर में डालना पर्याप्त नहीं है। दाल को अच्छी तरह धोकर कम से कम 30 मिनट तक भिगोकर रखें। यह प्रक्रिया दाल को पचाने में आसान बनाती है और इसे जल्दी पकने में भी मदद करती है।
भीगे हुए पानी को फेंक दें
कई लोग दाल को उसी पानी में पका देते हैं जिसमें उसे भिगोया गया था। यह गलत है। भीगे हुए पानी में फाइटिक एसिड होता है, जो एंटी-न्यूट्रिएंट का काम करता है। यह शरीर को आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे जरूरी खनिजों को सोखने से रोकता है। इसलिए, भीगे हुए पानी को हमेशा फेंक देना चाहिए।
उबालें और Foam निकालें
दाल में ताजा पानी डालकर उसे उबालें। जब आप देखेंगे कि दाल के ऊपर सफेद झाग जमा हो गया है, तो उसे चम्मच से हटा दें। यह झाग सैपोनिन और अन्य अशुद्धियों का जमावड़ा होता है। इसे निकालने से दाल पेट के लिए हल्की हो जाती है।
मसालों को सही समय पर डालें
एक बार जब अशुद्धियाँ निकल जाएं, तब इसमें नमक और हल्दी डालें और फिर कुकर बंद करके पकाएं। इससे स्वाद निखर कर आता है और दाल समान रूप से पकती है।
इन छोटे बदलावों के फायदे
पंकज भदौरिया के अनुसार, ये कोई एक्स्ट्रा मेहनत नहीं बल्कि बेहतर आदतें हैं। इन आसान बदलावों से आपकी दाल:
-
पेट के लिए हल्की हो जाती है।
-
आसानी से पचती है।
-
पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
-
स्वाद में और भी लाजवाब हो जाती है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Pankaj Bhadouria, Recipes, Latest recipes, viral videos, Whosthat360
संबंधित ख़बरें
-
Jul, 04 2026 अपेक्षा और नियंत्रण से दम तोड़ता है प्यार: श्री श्री रविशंकर ने बताए मजबूत रिलेशनशिप के सूत्रMotivation And Self Help
-
फ़ूड
-
फिटनेस और हेल्थ
-
Jul, 03 2026 युवा मां बनने का सपना और 4 बच्चों का परिवार; बेटी के कैंसर डायग्नोसिस के बाद चर्चा में आई नारा स्मिथ की लाइफख़बरें
-
Jul, 02 2026 होम लोन पर कम ब्याज देना चाहते हैं? नेहा नगर ने बताया Home Loan Overdraft का स्मार्ट तरीकाफाइनेंस
-
फ़ूड
-
Jul, 01 2026 "शालिनी पासी की सस्ती कॉपी" कहने पर भड़कीं बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल: पत्रकार को दिया करारा जवाबख़बरें
-
Jul, 01 2026 क्या सचमुच एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं समय और मेधा? सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकताख़बरें