- होम
- फ़ैशन
- डेटा सिर्फ बीता कल बताता है, अंतर्ज्ञान बनाता है भविष्य: पारुल गुलाटी ने साझा किए 'कंटेंट-फर्स्ट' ब्रांड बिल्डिंग के सीक्रेट्स
डेटा सिर्फ बीता कल बताता है, अंतर्ज्ञान बनाता है भविष्य: पारुल गुलाटी ने साझा किए 'कंटेंट-फर्स्ट' ब्रांड बिल्डिंग के सीक्रेट्स
मशहूर उद्यमी पारुल गुलाटी ने जयवीर सिंह के साथ अपने विशेष इंटरव्यू में कंटेंट क्रिएशन और ब्रांड बिल्डिंग के गुर साझा किए हैं। पारुल ने बताया कि डेटा के साथ-साथ अंतर्ज्ञान पर भरोसा करना क्यों जरूरी है। उन्होंने 'ट्रू डायमंड' के साथ अपने 'मल्किन कलेक्शन' पर भी बात की, जो महिलाओं की आत्मनिर्भरता का जश्न मनाता है और इस रूढ़िवादी सोच को चुनौती देता है कि डायमंड रिंग के लिए किसी के प्रपोजल की जरूरत होती है।
पारुल गुलाटी ने साझा किए 'कंटेंट-फर्स्ट' ब्रांड बिल्डिंग के सीक्रेट्स
Photo Credit: Instagram
- "अटेंशन किराए पर मिलती है, भरोसा आपका अपना होता है"
- पारुल गुलाटी ने साझा किए पर्सनल ब्रांडिंग के मूल मंत्र
- डायमंड रिंग के लिए किसी के प्रपोजल का इंतजार क्यों
आज के डिजिटल-फर्स्ट युग में किसी ब्रांड को खड़ा करना केवल विज्ञापन देने तक सीमित नहीं रह गया है। उपभोक्ता अब उत्पादों से नहीं, बल्कि विचारों और कहानियों से जुड़ते हैं। इसी सोच को धरातल पर उतारने वाली सफल उद्यमी और अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने अपने हालिया साक्षात्कार में बताया कि कैसे उन्होंने कंटेंट और प्रामाणिकता के दम पर अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

Photo Credit: Instagram
डेटा बनाम अंतर्ज्ञान: पारुल की कंटेंट रणनीति
जब पारुल से पूछा गया कि उनकी कंटेंट रणनीति को क्या संचालित करता है अंतर्ज्ञान या डेटा? तो उन्होंने बेहद व्यावहारिक जवाब दिया, "दोनों का अपना महत्व है। डेटा बीते हुए कल को समझाने में बेहतरीन है, लेकिन अंतर्ज्ञान आपको भविष्य बनाने में मदद करता है।" उन्होंने कहा कि कई ब्रांड्स केवल मैट्रिक्स और डेटा पर निर्भर होकर वही चीजें बार-बार बनाने की गलती करते हैं जो पहले से सफल रही हैं। उनके सबसे सफल कैंपेन अक्सर संस्कृति और उपभोक्ता व्यवहार के उन पहलुओं से निकले हैं जिनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा था।

Photo Credit: Instagram
.अंगूठे पर 'मल्किन कलेक्शन' की रूढ़िवादी सोच पर चोट
'ट्रू डायमंड' के साथ पारुल गुलाटी का 'मल्किन कलेक्शन' इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहा है। इस सहयोग की प्रेरणा के बारे में बात करते हुए पारुल ने बताया कि आज महिलाएं अपनी शर्तों पर करियर, बिजनेस और जिंदगी बना रही हैं, लेकिन हीरे की अंगूठी की श्रेणी आज भी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि उन्हें किसी के द्वारा चुना जाए। 'मल्किन कलेक्शन' इसी पुरानी धारणा को चुनौती देता है। पारुल के अनुसार, "यह कलेक्शन इस विश्वास पर खड़ा है कि हीरे की अंगूठी खरीदने या पहनने के लिए किसी के प्रपोजल, अनुमति या पारंपरिक मील के पत्थर की आवश्यकता नहीं है।"

Photo Credit: Instagram
अटेंशन किराए पर मिलती है, भरोसा अपना होता है
पारुल गुलाटी ने डिजिटल दुनिया में पर्सनल ब्रांड बनाने को लेकर एक बहुत ही गहरी बात कही, "अटेंशन किराए पर मिलती है, लेकिन भरोसा आपका अपना एसेट होता है " कोई भी व्यक्ति एक दिन के लिए वायरल होकर ध्यान आकर्षित कर सकता है, लेकिन सालों तक भरोसा बनाए रखना सबसे बड़ी कला है। लोग व्यक्तिगत पोस्ट को भूल सकते हैं, लेकिन वे हमेशा याद रखते हैं कि आप किस विचार या सिद्धांत के साथ खड़े हैं।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Parul Gulati, Parul Gulati Latest updates, Parul Gulati exclusive interview, social media, Whosthat360
संबंधित ख़बरें
-
ख़बरें
-
Jul, 04 2026 अपेक्षा और नियंत्रण से दम तोड़ता है प्यार: श्री श्री रविशंकर ने बताए मजबूत रिलेशनशिप के सूत्रMotivation And Self Help
-
Jul, 04 2026 "मैं गाली नहीं दूँगा": सुनील पाल का दावा समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' का 25 लाख का ऑफर ठुकरायाख़बरें
-
ख़बरें
-
Jul, 02 2026 होम लोन पर कम ब्याज देना चाहते हैं? नेहा नगर ने बताया Home Loan Overdraft का स्मार्ट तरीकाफाइनेंस
-
Jul, 01 2026 वजन घटाने में जल्दबाजी करना है सबसे बड़ी भूल: रुजुता दिवेकर से जानिए सस्टेनेबल वेट लॉस के 3 सुनहरे नियमफिटनेस और हेल्थ
-
Jul, 01 2026 "शालिनी पासी की सस्ती कॉपी" कहने पर भड़कीं बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल: पत्रकार को दिया करारा जवाबख़बरें
-
Jul, 01 2026 "फैसले 90% मेरे होते हैं, जैद सिर्फ चेक साइन करते हैं": गौहर खान ने साझा किया पेरेंटिंग का आपसी तालमेललाइफस्टाइल