Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फाइनेंस
  • VIX से ऐसे निकालें मार्केट का गणित: CA रचना रानडे ने समझाया फॉर्मूला

VIX से ऐसे निकालें मार्केट का गणित: CA रचना रानडे ने समझाया फॉर्मूला

शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की आशंका के बीच, फाइनेंस एक्सपर्ट सीए रचना फड़के रानडे ने निवेशकों को 'इंडिया VIX' के 25 के स्तर तक पहुँचने का मतलब समझाया है। उन्होंने बताया कि इस आंकड़े का सीधा मतलब यह है कि अगले 30 दिनों में निफ्टी 50 में लगभग 7.21% की हलचल हो सकती है। इसके अनुसार, बाज़ार में तेज़ी आने पर निफ्टी 24,400 तक जा सकता है, या गिरावट आने पर 21,100 के स्तर तक लुढ़क सकता है। निवेशकों को इस भारी 'वोलाटिलिटी' को ध्यान में रखकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए।

CA Rachna Ranade,rachna ranade tips,Rachana Ranade,rachana ranade financial tips,rachna ranade tips today

इंडिया VIX पहुंचा 25 के पार; CA रचना ने बताया अगले 30 दिनों का हाल

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • इंडिया VIX पहुंचा 25 के पार; CA रचना ने बताया अगले 30 दिनों का हाल
  • निफ्टी 50 में हो सकती है 7.21% की हलचल; 24,400 तक जा सकता है बाज़ार
  • VIX से ऐसे निकालें मार्केट का गणित: CA रचना रानडे ने समझाया फॉर्मूला

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए निफ्टी का ऊपर-नीचे होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब बाज़ार में अचानक बड़ी हलचल होने की संभावना हो, तो निवेशकों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। मशहूर फाइनेंस इन्फ्लुएंसर और चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए रचना फड़के रानडे ने अपने हालिया वीडियो में 'इंडिया विक्स के 25 के स्तर तक पहुंचने के मायने समझाए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे यह आंकड़ा अगले 30 दिनों में निफ्टी 50 में होने वाली भारी उथल-पुथल का संकेत दे रहा है।

क्या है VIX और 25 के आंकड़े का क्या है मतलब?

सीए रचना रानडे ने वीडियो में बहुत ही सरल शब्दों में समझाया कि VIX क्या होता है। विक्स हमें यह बताता है कि मार्केट के प्रतिभागी अगले 30 दिनों में निफ्टी 50 इंडेक्स में कितनी उतार-चढ़ाव की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में इंडिया VIX 25 के करीब है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अगले 30 दिनों में निफ्टी 25% ऊपर या नीचे जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 25 एक सालाना प्रतिशत है।

कैसे निकालें अगले 30 दिन का सटीक अनुमान?

इस आंकड़े को समझने के लिए सीए रचना ने एक Mathematical formula साझा किया। अगले 30 दिनों के लिए अनुमानित उतार-चढ़ाव निकालने के लिए, आपको 25 को 12 से नहीं, बल्कि 12 के स्क्वायर रूट से Divide करना होगा। इसका मतलब है कि अगले 30 दिनों में निफ्टी 50 में लगभग 7.21% तक का ऊपर या नीचे देखने को मिल सकता है।

निफ्टी के लिए 'अपर' और 'लोअर' लिमिट

इस 7.21% के अनुमानित उतार-चढ़ाव के आधार पर, सीए रचना ने निफ्टी 50 के संभावित स्तरों की भविष्यवाणी की:

  • अपर लिमिट : यदि बाज़ार में तेजी आती है, तो निफ्टी 50 लगभग 24,400 के स्तर तक जा सकता है।

  • लोअर लिमिट : यदि बाज़ार में गिरावट आती है, तो निफ्टी 50 लगभग 21,100 के स्तर तक आ सकता है।

उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि बाज़ार के इस उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए ही अपनी निवेश रणनीति बनाएं। जो लोग VIX, 'IV' और निफ्टी के बीच के अंतर को गहराई से समझना चाहते हैं, वे सीए रचना रानडे के यूट्यूब चैनल पर जाकर पूरा वीडियो देख सकते हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: CA Rachna Ranade, rachna ranade tips, Rachana Ranade, rachana ranade financial tips, rachna ranade tips today

संबंधित ख़बरें