- होम
- फिटनेस और हेल्थ
- ‘गोलियां भूल जाओ!’ नितेश सोनी का ‘मटका पावर मिक्स’ सोशल मीडिया पर वायरल, लोग बोले – देसी मल्टीविटामिन
‘गोलियां भूल जाओ!’ नितेश सोनी का ‘मटका पावर मिक्स’ सोशल मीडिया पर वायरल, लोग बोले – देसी मल्टीविटामिन
फिटनेस कोच नितेश सोनी की नई वायरल रील में काला चना और ड्राई फ्रूट्स से बना ‘मटका पावर मिक्स’ चर्चा में है। नितेश का दावा है कि इस देसी मिक्स से शरीर को नेचुरल ताकत मिलेगी और विटामिन गोलियों की जरूरत कम हो सकती है।
मटका वाला पावर ड्रिंक
Photo Credit: Instagram
- नितेश सोनी का देसी ‘मटका मल्टीविटामिन’ वायरल
- काला चना और ड्राई फ्रूट्स का overnight soak फॉर्मूला
- “गोलियां भूल जाओ” वाले दावे पर सोशल मीडिया में चर्चा
फिटनेस कोच नितेश सोनी की एक नई रील इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बार उन्होंने कोई जिम वर्कआउट या फैट लॉस टिप नहीं, बल्कि एक देसी “मटका पावर मिक्स” शेयर किया है। रील में नितेश मिट्टी के छोटे मटके में रातभर भिगोए जाने वाले काला चना और ड्राई फ्रूट्स का कॉम्बिनेशन बताते नजर आए। वीडियो का सबसे ज्यादा वायरल हिस्सा उनका ये दावा बना – “कोई भी गोलियां नहीं खानी पड़ेगी।” इसी लाइन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।
क्या है नितेश सोनी का ‘मटका पावर मिक्स'?
रील में नितेश सोनी एक छोटे मिट्टी के मटके में पानी भरकर कुछ खास चीजें डालने की सलाह देते हैं। उनके मुताबिक ये सभी चीजें शरीर को नेचुरल ताकत देने में मदद करती हैं।
रातभर भिगोने वाले Ingredients
- 1 मुट्ठी काला चना
- 2 अंजीर
- 2 खजूर
- थोड़े से बादाम
- थोड़े से काजू
- 20 किशमिश
नितेश के अनुसार इन सभी चीजों को साफ पानी में मिट्टी के मटके में रातभर भिगोकर रखना है। नितेश सोनी बताते हैं कि सुबह खाली पेट सबसे पहले उसी मटके का पानी पीना है। उसके बाद भीगे हुए चने और ड्राई फ्रूट्स को अच्छी तरह चबा-चबा कर खाना है। उनका कहना है कि रोज ऐसा करने से शरीर में एनर्जी, स्टैमिना और ताकत महसूस होने लगेगी।
‘गोलियों की जरूरत नहीं पड़ेगी' वाला दावा वायरल
रील में नितेश ने कहा कि इस मिक्स के बाद विटामिन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसी गोलियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। सोशल मीडिया पर इसी बयान पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। कई लोग इसे “देसी मल्टीविटामिन” कह रहे हैं तो कुछ यूजर्स इसे पुराना घरेलू नुस्खा बता रहे हैं। काला चना प्रोटीन और आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है। वहीं अंजीर, किशमिश और खजूर शरीर को नेचुरल एनर्जी देने के लिए जाने जाते हैं। बादाम और काजू में हेल्दी फैट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। नितेश का कहना है कि भिगोने के बाद ये चीजें शरीर में आसानी से absorb हो जाती हैं।
हालांकि इस मिक्स में खजूर और किशमिश जैसी मीठी चीजें भी शामिल हैं, इसलिए डायबिटीज वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे लेने की बात कही जा रही है। वहीं वजन कम करने वाले लोग portion control का ध्यान रख सकते हैं।
नितेश सोनी का ये देसी पावर मिक्स अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। फिटनेस टिप्स के बीच इस बार उनका देसी अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: nitesh soni, Fitness, fit and healthy recipe
संबंधित ख़बरें
-
Jul, 31 2026 नेचुरल ग्लो से लेकर कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट तक: डॉ. जुष्या ने बताया स्किनकेयर और सेल्फ-केयर का असली मतलबफिटनेस और हेल्थ
-
Jul, 31 2026 75 हार्ड चैलेंज फेम अंकित बैयानपुरिया का बड़ा धमाका: आर्मेनिया में UFC फाइटर अरमान से होगी खिताबी भिड़ंतख़बरें
-
फिटनेस और हेल्थ
-
फिटनेस और हेल्थ
-
ख़बरें
-
ख़बरें
-
Jun, 25 2026 स्किनकेयर और भ्रामक मार्केटिंग: डॉ. जुश्या से जानिए क्यों 'Vegan PDRN' जैसी कोई चीज़ नहीं होतीफिटनेस और हेल्थ
-
Jun, 22 2026 गोल्ड सीरम का सच: त्वचा रोग विशेषज्ञ से जानिए क्या वाकई असरदार है सोने की चमक या यह सिर्फ एक भ्रम है?फिटनेस और हेल्थ