Whosthat360Hindi
Advertisement
  • होम
  • फिटनेस और हेल्थ
  • 45 की उम्र में अंकुर वारिकू का धांसू ट्रांसफॉर्मेशन: 13% बॉडी फैट के लिए अपनाया '3T फॉर्मूला'

45 की उम्र में अंकुर वारिकू का धांसू ट्रांसफॉर्मेशन: 13% बॉडी फैट के लिए अपनाया '3T फॉर्मूला'

मशहूर फाइनेंस इन्फ्लुएंसर अंकुर वारिकू ने 45 साल की उम्र में अपना गजब का फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन शेयर कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने 13% बॉडी फैट हासिल किया है। अपनी मस्कुलर बॉडी का राज खोलते हुए उन्होंने '3T मेथड' (ट्रैक, ट्रेन, ट्रांसफॉर्म) के बारे में बताया। उन्होंने कैलोरी डेफिसिट, हाई प्रोटीन डाइट, हफ्ते में 6 दिन टेनिस और वेट ट्रेनिंग को अपनी इस सफलता का कारण बताया। उनका कहना है कि शरीर पर किया गया निवेश सबसे अच्छा निवेश है।

Ankur Warikoo,Ankur Warikoo annual Income,Ankur Warikoo awards,Ankur Warikoo books,ankur warikoo diet

ना स्टेरॉयड, ना एआई: फाइनेंस इन्फ्लुएंसर अंकुर वारिकू ने खोला अपनी मस्कुलर बॉडी का राज

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • ना स्टेरॉयड, ना एआई
  • अंकुर वारिकू ने खोला अपनी मस्कुलर बॉडी का राज
  • 45 की उम्र में अंकुर वारिकू का धांसू ट्रांसफॉर्मेशन

सोशल मीडिया पर अपने फाइनेंस टिप्स, इन्वेस्टमेंट आइडियाज और टाइम मैनेजमेंट की सलाह के लिए मशहूर इन्फ्लुएंसर अंकुर वारिकू ने हाल ही में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। हमेशा पैसों और करियर को मैनेज करने की बात करने वाले अंकुर अब अपनी फिटनेस से युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। 45 साल की उम्र में उन्होंने अपना शानदार फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 13% बॉडी फैट अचीव किया है।

अपने वायरल वीडियो में वारिकू सिक्स-पैक एब्स और मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने साफ किया है कि यह कोई 'एआई' का कमाल नहीं है, और न ही उन्होंने इसके लिए किसी स्टेरॉयड या शॉर्टकट का सहारा लिया है। अपनी इस शानदार फिटनेस के पीछे उन्होंने अपने खास '3T मेथड' का राज खोला है, जो Track, Train, Transform पर आधारित है।

1. ट्रैक: डाइट पर नजर

अंकुर का मानना है कि लोग कैलोरी बर्न करने पर ध्यान देते हैं, लेकिन उन्होंने कैलोरी इनटेक को ट्रैक किया। उन्होंने अपनी रोजाना की डाइट को 1600 से 1800 कैलोरी तक सीमित कर दिया और हर दिन लगभग 500 कैलोरी डेफिसिट बनाए रखा। इसके साथ ही उन्होंने अपना प्रोटीन इनटेक बढ़ाया, क्योंकि बिना प्रोटीन के शरीर सिर्फ दुबला होता है, फिट नहीं। खास बात यह है कि उन्होंने मीठा खाना नहीं छोड़ा, बस अपने दो हफ्ते के कैलोरी टारगेट को ध्यान में रखकर उसे बैलेंस किया।

2. ट्रेन: पसीना बहाना है जरूरी

फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हुए अंकुर ने कहा कि वह हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करते हैं। कार्डियो के लिए वह रोज 1 घंटा टेनिस खेलते हैं और उसके बाद 45 मिनट वेट ट्रेनिंग करते हैं। वह हर दिन 3 बॉडी पार्ट्स के लिए 6 एक्सरसाइज करते हैं, जिनमें 10-12 रेप्स और 3 सेट्स शामिल होते हैं।

3. ट्रांसफॉर्म : प्रोग्रेस की ट्रैकिंग

खुद को अनुशासित रखने के लिए वारिकू रोजाना अपना वजन चेक करते थे और हर हफ्ते अपने शरीर का माप लेते थे। खुद को जवाबदेह बनाने के लिए वह अपने ट्रेनर को तस्वीरें भेजते थे। डाइट में वह ज्यादातर एक ही तरह का 'बोरिंग' खाना खाते थे, जो असल में उनके लिए काम कर गया।

अंकुर वारिकू ने अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन से यह साबित कर दिया है कि उम्र केवल एक नंबर है। उनका कहना है, "सबसे अच्छा निवेश वह है जो आप उस शरीर में करते हैं जिसके साथ आप हर दिन उठते हैं!" उनका यह वीडियो हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो फिटनेस के लिए समय न होने का बहाना बनाता है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Ankur Warikoo, Ankur Warikoo annual Income, Ankur Warikoo awards, Ankur Warikoo books, ankur warikoo diet