Whosthat360Hindi
Advertisement

'आप टूट नहीं रहे, बल्कि निखर रहे हैं': अंकुर वारिकू ने केले और चायपत्ती के उदाहरण से समझाया जीवन का फलसफा

मशहूर फाइनेंस इन्फ्लुएंसर अंकुर वारिकू ने अपने नए वीडियो में जीवन को लेकर एक गहरा संदेश दिया है। उन्होंने पके हुए केले, खट्टे दही और बची हुई चायपत्ती का उदाहरण देते हुए समझाया कि ये चीजें खराब नहीं होतीं, बल्कि एक नए रूप में बदल जाती हैं। इसी तरह, जब इंसान को लगता है कि वह टूट रहा है या उसकी जिंदगी खराब हो रही है, तो असल में वह किसी नए उद्देश्य के लिए खुद को तैयार कर रहा होता है।

Ankur Warikoo,Ankur Warikoo annual Income,ankur warikoo age,Ankur warikoo before and after pics

खराब चीजों से सीखें जिंदगी जीने का तरीका, फाइनेंस इन्फ्लुएंसर अंकुर वारिकू का ये वीडियो बदल देगा आपकी सोच

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • आप टूट नहीं रहे, बल्कि निखर रहे हैं
  • खराब चीजों से सीखें जिंदगी जीने का तरीका
  • जीवन में असफलता का मतलब अंत नहीं

इंटरनेट पर अपने फाइनेंस टिप्स, स्टार्टअप ज्ञान और टाइम मैनेजमेंट की सलाह के लिए मशहूर इन्फ्लुएंसर अंकुर वारिकू (Ankur Warikoo) की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लोग उनके पैसे बचाने और निवेश करने के तरीकों को खूब पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में अंकुर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसका पैसों से नहीं बल्कि सीधे आपकी जिंदगी और आपकी सोच से नाता है। इस वीडियो में उन्होंने एक ऐसा गहरा संदेश दिया है, जो निराशा में डूबे हर इंसान के लिए एक नई उम्मीद की किरण बन सकता है।

खराब चीजें खराब नहीं होतीं, वे रूप बदलती हैं

अपने इस वायरल वीडियो में अंकुर वारिकू कुछ बहुत ही आम और रोजमर्रा की चीजों का उदाहरण देते हैं। वीडियो की शुरुआत में वह कुछ ज्यादा पके हुए (काले पड़े हुए) केले दिखाते हैं और कहते हैं कि जब केले ज्यादा पक जाते हैं, तो हम कहते हैं कि वे सड़ गए हैं, लेकिन असल में वे 'बनाना ब्रेड'  बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट होते हैं।

इसके बाद वह दही का उदाहरण देते हैं। जब दही ज्यादा दिनों तक रखा रहता है, तो वह खट्टा हो जाता है। लेकिन इसी खट्टे दही से हमें छाछ और फिर घी मिलता है। तीसरा उदाहरण वह चायपत्ती का देते हैं। चाय बनने के बाद बची हुई चायपत्ती को हम बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन वही इस्तेमाल की गई चायपत्ती पेड़-पौधों के लिए एक बेहतरीन खाद का काम करती है।

जीवन का असली फलसफा

'इवोल्यूशन' इन तीनों उदाहरणों को देने के बाद अंकुर वारिकू जिंदगी की एक बहुत बड़ी सच्चाई बताते हैं। वह कहते हैं, "सच तो यह है कि चीजें कभी खराब नहीं होतीं। वे इवॉल्व होती हैं, यानी वे विकसित होती हैं और बदलती हैं। वे किसी नई जरूरत को पूरा करने के लिए खुद को तैयार करती हैं।"

इंसान भी कभी टूटता नहीं है

अंकुर इस पूरी प्रक्रिया को इंसानी जीवन से जोड़ते हुए बहुत ही भावुक लेकिन मजबूत संदेश देते हैं। वह कहते हैं कि हमारी जिंदगी भी बिल्कुल ऐसी ही है। कई बार इंसान को लगता है कि उसकी जिंदगी खराब हो गई है, वह अंदर से टूट चुका है या बिखर गया है। लेकिन असल में ऐसा नहीं होता। आप बिगड़ या टूट नहीं रहे हैं, बल्कि आप किसी 'नई चीज' और किसी 'नए उद्देश्य' के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

अंकुर वारिकू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जो युवा अपने करियर या निजी जीवन में असफलता का सामना कर रहे हैं, उनके लिए यह वीडियो एक रिमाइंडर है कि बुरा वक्त असल में एक नए और बेहतर भविष्य की तैयारी है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Ankur Warikoo, Ankur Warikoo annual Income, ankur warikoo age, Ankur warikoo before and after pics