विदेश जाने का सपना कहीं पड़ न जाए भारी! अंकुर वारिकू ने खोली फॉरेन ड्रीम की हकीकत
हर साल हजारों भारतीय बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों का रुख करते हैं। लेकिन मशहूर इन्फ्लुएंसर अंकुर वारिकू का कहना है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली चमक-धमक के पीछे एक कड़वा सच भी है। उन्होंने बताया कि कैसे भारी-भरकम सैलरी भी वहां के महंगे खर्चों और अकेलेपन के सामने छोटी पड़ जाती है। वारिकू ने युवाओं को विदेश जाकर अनुभव लेने, लेकिन अंत में भारत लौटने की सलाह दी है।
$50,000 की सैलरी और हज़ारों का खर्च: अंकुर वारिकू से जानिए विदेश में रहने का कड़वा सच
Photo Credit: instagram
- विदेश जाने का सपना कहीं पड़ न जाए भारी
- अंकुर वारिकू से जानिए विदेश में रहने का कड़वा सच
- $50,000 की सैलरी और हज़ारों का खर्च
आज के दौर में हर दूसरा युवा विदेश जाकर पढ़ाई करने या वहां बसने का सपना देखता है। इंस्टाग्राम की रील्स और फोटो में कनाडा, अमेरिका, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की जिंदगी बहुत खूबसूरत नजर आती है। लेकिन क्या वाकई विदेश में बसना इतना आसान और शानदार है? मशहूर बिजनेस कोच और इन्फ्लुएंसर अंकुर वारिकू ने अपने हालिया वीडियो में इस Foreign Dream की पोल खोलते हुए एक नई बहस छेड़ दी है।
सैलरी और खर्चों का गणित
अंकुर वारिकू ने बताया कि लोग अक्सर $40,000 से $50,000 की सालाना सैलरी सुनकर उत्साहित हो जाते हैं, लेकिन वहां की असलियत खर्चों में छिपी है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए समझाया कि यदि आपकी सैलरी अच्छी है, तो भी आपका एक बड़ा हिस्सा खर्चों में चला जाता है।
-
लगभग $1,500 किराए में चले जाते हैं।
-
स्टूडेंट लोन की EMI करीब $800 होती है।
-
अन्य बेसिक खर्चे $600 तक पहुँच जाते हैं।
अंत में हाथ में बहुत कम बचत रह जाती है।
सर्वाइवल जॉब्स और 16 घंटे की मेहनत
अंकुर वारिकू ने उस संघर्ष का भी जिक्र किया जिसे अक्सर लोग छुपा लेते हैं। उन्होंने बताया कि बहुत से भारतीय विदेश जाकर छोटे-मोटे काम करने को मजबूर होते हैं। वहां 16-16 घंटे काम करना पड़ता है। इसके साथ ही कल्चरल शॉक और अपनों से दूर रहने का अकेलापन जिंदगी को और भी मुश्किल बना देता है। घर की याद और वहां के समाज में खुद को फिट न कर पाना मानसिक तनाव का कारण बनता है।
क्या है वारिकू की सलाह?
अंकुर वारिकू का कहना है कि वे विदेश जाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उसे देखने का नजरिया बदलना चाहिए। उन्होंने युवाओं को सुझाव दिया, "बाहर जाइए, दुनिया देखिए, वहां की कार्यशैली सीखिए और अच्छा एक्सपोजर लीजिए। लेकिन वहां बसकर संघर्ष करने के बजाय, उस अनुभव को लेकर अपने देश वापस आइए।"
उनका मानना है कि भारत में इस समय विकास की अपार संभावनाएं हैं। जो हुनर और अनुभव युवा विदेश से कमाकर लाएंगे, उसका उपयोग वे अपने देश को बेहतर बनाने और खुद को सफल बनाने में कर सकते हैं। वारिकू का यह वीडियो उन युवाओं के लिए एक 'आई ओपनर' की तरह है जो बिना सोचे-समझे केवल सोशल मीडिया की चमक देखकर विदेश जाने का फैसला कर लेते हैं।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Ankur Warikoo, Ankur Warikoo annual Income, ankur warikoo tips, Ankur Warikoo Latest updates, ankur warikoo india