Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • रिश्ता टिकेगा या टूटेगा? अंकुर वारिकू ने बताए 4 सबसे बड़े खतरे के संकेत

रिश्ता टिकेगा या टूटेगा? अंकुर वारिकू ने बताए 4 सबसे बड़े खतरे के संकेत

मशहूर इंफ्लुएंसर अंकुर वारिकू ने जॉन गॉटमैन की रिसर्च के आधार पर रिश्तों के खत्म होने के 4 प्रमुख संकेतों को साझा किया है। इसमें एक-दूसरे को नीचा दिखाना, चरित्र पर हमला करने वाली आलोचना, अपनी गलती न मानकर हमेशा बचाव करना और बातचीत पूरी तरह बंद कर देना शामिल है। अंकुर के अनुसार, इन व्यवहारों को देखकर 90% सटीकता के साथ ब्रेकअप या तलाक का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह वीडियो कपल्स के लिए एक बड़ी चेतावनी है।

ankur warikoo on marriage,ankur warikoo on relationship,ankur warikoo on health,ankur warikoo advice,Ankur Warikoo annual Income

अंकुर वारिकू ने बताए टूटे रिश्तों के 4 बड़े संकेत

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • Ankur Warikoo ने बताया जॉन गॉटमैन का रिसर्च
  • पार्टनर को नीचा दिखाना रिश्ते के लिए सबसे घातक
  • झगड़ों को सुलझाने का तरीका रिश्ते का भविष्य तय करता है

क्या आपको पता है कि किसी के रिश्ते को देखकर यह बताया जा सकता है कि वह टिकेगा या नहीं? मशहूर डिजिटल क्रिएटर और उद्यमी अंकुर वारिकू ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो साझा किया है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। इस वीडियो में अंकुर ने मशहूर रिलेशनशिप साइकोलॉजिस्ट जॉन गॉटमैन की रिसर्च का हवाला दिया है। अंकुर बताते हैं कि गॉटमैन 90% सटीकता के साथ यह भविष्यवाणी कर सकते हैं कि कोई रिश्ता चलेगा या उसका अंत ब्रेकअप या तलाक में होगा। अंकुर ने उन चार व्यवहारों के बारे में विस्तार से बात की है जो किसी भी रिश्ते के लिए खतरे की घंटी हो सकते हैं।

पहली चेतावनी: तिरस्कार

अंकुर वारिकू के अनुसार, तिरस्कार का मतलब है अपने पार्टनर को नीचा दिखाना या उसे ताने मारना। जब एक इंसान दूसरे इंसान की काबिलियत या उसकी बातों का मजाक उड़ाने लगता है, तो रिश्ते में सम्मान खत्म हो जाता है। यह किसी भी रिश्ते के अंत की पहली और सबसे बड़ी शुरुआत होती है।

दूसरी चेतावनी: आलोचना 

अंकुर कहते हैं कि आलोचना करना सामान्य है, लेकिन जब आप किसी की क्रिया के बजाय उसके चरित्र पर हमला करते हैं, तो वह 'क्रिटिसिज्म' बन जाता है। उदाहरण के लिए, यह कहना कि 'तुमसे गलती हो गई' ठीक है, लेकिन यह कहना कि 'तुम ही गलत हो' या 'तुम हमेशा ऐसा ही करते हो', रिश्ते में गहरी दरार पैदा करता है।

तीसरी चेतावनी: बचाव 

जब कोई इंसान अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय हमेशा खुद का बचाव करता है और सारा दोष दूसरों पर मढ़ देता है, तो इसे 'डिफेंसिवनेस' कहते हैं। अंकुर के मुताबिक, अपनी गलती न मानना बातचीत के रास्ते बंद कर देता है और रिश्ते को कमजोर बनाता है।

चौथी चेतावनी: चुप्पी साधना 

अंकुर के अनुसार यह सबसे गंभीर संकेत है। जब पार्टनर बातचीत को अनसुना कर दे, खामोश हो जाए या कमरे से बाहर चला जाए, तो इसे 'स्टोनवॉलिंग' कहते हैं। जब समाधान की उम्मीद खत्म हो जाती है, तो रिश्ता टूटना तय है। अंकुर की सलाह है कि किसी के साथ जीवन बिताने का फैसला करने से पहले यह जरूर देखें कि वे झगड़ों को कैसे सुलझाते हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: ankur warikoo on marriage, ankur warikoo on relationship, ankur warikoo on health, ankur warikoo advice, Ankur Warikoo annual Income

संबंधित ख़बरें