- होम
- मोटिवेशन और सेल्फ हेल्प
- अर्चना पूरन सिंह का डिप्रेशन पर खुलासा: "मुश्किल वक्त में खुद पर भरोसा रखें, हार न मानें
अर्चना पूरन सिंह का डिप्रेशन पर खुलासा: "मुश्किल वक्त में खुद पर भरोसा रखें, हार न मानें
मशहूर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने खुलासा किया कि 'कॉमेडी सर्कस' के दिनों में, जब वह दुनिया को हँसा रही थीं, तब वह खुद गहरे डिप्रेशन से जूझ रही थीं। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब उन्हें कोई उम्मीद नजर नहीं आती थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अंततः इस दौर से बाहर निकलीं। उन्होंने संघर्ष कर रहे लोगों को संदेश दिया कि दुनिया चाहे साथ छोड़ दे, पर "खुद से कभी हार मत मानना।"
हंसी के पीछे का दर्द: अर्चना पूरन सिंह ने 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान डिप्रेशन पर तोड़ी चुप्पी
Photo Credit: Instagram
- अर्चना पूरन सिंह ने डिप्रेशन के साथ अपने संघर्ष पर खुलकर बात की है
- मैंने भी ऐसे दौर का सामना किया है...
- उम्मीद मत छोड़िए...
एक हालिया व्लॉग में अर्चना पूरन सिंह अपने बेटों Aaryamann Sethi और Ayushmaan Sethi के साथ नजर आईं, जहां उन्होंने अपने परिवार और जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं पर खुलकर बात की। इस बातचीत के दौरान अर्चना ने खास तौर पर अपने बड़े बेटे आर्यमान की जिंदगी के सफर और उनके सामने आए उतार-चढ़ाव को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे आर्यमान को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा—एक ऐसा विषय, जिस पर अक्सर खुलकर बात नहीं की जाती। अर्चना ने खुद भी अपने जीवन के उस दौर को याद किया, जब वह इसी तरह के भावनात्मक संघर्ष से गुजरी थीं। उन्होंने बताया कि ऐसे मुश्किल समय किसी के भी जीवन में आ सकते हैं, और यह बिल्कुल सामान्य है। उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया जो सोचते हैं कि पैसा होने से जीवन की हर समस्या सुलझ जाती है।
अर्चना ने साझा किया:
"लोग सोचते होंगे कि मुझे नहीं पता कि वे किस दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन मेरा यकीन मानिए, मैं उस स्थिति में रही हूँ जहाँ कोई उम्मीद नहीं दिखती थी। 'कॉमेडी सर्कस' के दिनों में मैं डिप्रेशन में थी। एक समय ऐसा था जब मुझे लगा कि जीने का कोई मतलब नहीं है और मैं फिर कभी मुस्कुरा नहीं पाऊंगी। मैं उस समय भी जज की कुर्सी पर बैठती थी और ठहाके लगाती थी, और वे हंसी असली होती थी।"

Photo Credit: Instagram
खुद से कभी हार मत मानना...
अर्चना पूरन सिंह ने मुश्किल दौर का सामना कर रहे लोगों को प्रेरित करते हुए एक बहुत ही गहरी बात कही है। उन्होंने अपने अनुभव से बताया कि बुरा वक्त हमेशा के लिए नहीं ठहरता।
अर्चना ने आगे बताया कि "उस वक्त मुझे लगा था कि मैं अब कभी मुस्कुरा नहीं पाऊंगी, लेकिन वह दौर भी बीत गया और फिर अच्छा समय आया। इसलिए प्लीज, कभी उम्मीद मत हारिए। खुद से हार मत मानिए। यह दुनिया आपका साथ छोड़ सकती है, लेकिन आपको खुद का साथ कभी नहीं छोड़ना है। यही सबसे ज़रूरी बात है। आज आप चाहे जिस भी स्थिति में हों, याद रखें कि हम सब कभी न कभी उस दौर से गुजरे हैं।"
खुशी का पैसे से कोई सीधा नाता नहीं...
आर्यमान ने बताया कि "सच तो यह है कि हर इंसान के अंदर कुछ न कुछ चल रहा होता है। बाहर से सब कुछ परफेक्ट लग सकता है, लेकिन इंसान अंदर से किस दौर से गुजर रहा है, वह बिल्कुल अलग हो सकता है। लोग मान लेते हैं कि अगर किसी के पास पैसा है, तो वह खुश ही होगा। इस तर्क से तो एलन मस्क को दुनिया का सबसे खुश व्यक्ति होना चाहिए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह हैं। हॉलीवुड की शादियों और उनके तलाक को देखिए—वे दुनिया के सबसे अमीर और मशहूर लोग हैं, फिर ऐसा क्यों होता है? क्योंकि खुशी का सीधे तौर पर पैसे से कोई संबंध नहीं है। हाँ, पैसा कुछ समस्याओं को हल कर सकता है और आपको आराम दे सकता है, लेकिन पैसा हर चीज़ का अंतिम समाधान नहीं है।"
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Archana Puran Singh, Archana Puran Singh instagram, Archana Puran Singh movies, Archana Puran Singh social media, Archana Puran Singh latest updates, social media, archana puran singh accident, Archana Puran Singh in kapil sharma show, Whosthat360