Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • Motivation
  • एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने कैंसर ट्रीटमेंट पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने कैंसर ट्रीटमेंट पर तोड़ी चुप्पी

लिवर के ट्यूमर और सिस्ट की दो बड़ी सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ ने अपनी सेहत से जुड़ा एक भावुक अपडेट साझा किया है। अपने व्लॉग में दीपिका ने सर्जरी के बाद होने वाली थकान, इमोशनल स्ट्रेस और नए डाइट रूटीन के बारे में बताया। पति शोएब इब्राहिम के साथ, दीपिका फिलहाल पूरी तरह से आराम पर फोकस कर रही हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर कुकिंग के जरिए धीरे-धीरे वापसी की तैयारी कर रही हैं।

Dipika Kakar,Dipika Kakar instagram,Dipika Kakar latest updates,Dipika Kakar cancer treatment,social media,news and media,Whosthat360,dipika kakar  age,Dipika Kakar insta viral videos,Dipika Kakar in sasural simar ka

कैंसर के इलाज पर बोलीं दीपिका कक्कड़: "मानसिक खुशी के बिना लड़ना है नामुमकिन"

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • दीपिका कक्कड़ ने दो बड़ी सर्जरी के बाद साझा किया अपना रिकवरी अपडेट
  • उन्होंने थकान, मानसिक तनाव और एक सख्त दिनचर्या के बारे में खुलकर बात की
  • पति शोएब के साथ से, दीपिका अब व्लॉगिंग और कुकिंग में वापसी

टेलीविजन अभिनेत्री और जानी-मानी यूट्यूबर दीपिका कक्कड़ दो बड़ी सर्जरी से गुजरने के बाद लगातार अपनी हेल्थ से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा कर रही हैं। अपने हालिया व्लॉग में उन्होंने फैंस को तसल्ली देते हुए बताया कि वे धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं और इस वक्त अपनी सेहत का सबसे ज्यादा ध्यान रख रही हैं।

दीपिका कक्कड़ ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया

दीपिका को पिछले साल लीवर में एक मैलिग्नेंट ट्यूमर होने का पता चला था। यह ट्यूमर करीब एक टेनिस बॉल के आकार का था, जिसे निकालने के लिए हुई सर्जरी में उनके लीवर का 22 प्रतिशत हिस्सा भी हटाना पड़ा था। इसके बाद 23 फरवरी को 13-mm के सिस्ट को निकालने के लिए उनकी एक और सर्जरी हुई। इस सर्जरी के बाद उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने बताया था कि दीपिका अब रेस्ट और रिकवरी पर फोकस कर रही हैं।

रिकवरी में आ रही हैं ये मुश्किलें

अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर कुकिंग वीडियो शेयर करने वाली दीपिका ने अपनी सख्त डाइट और नए रूटीन का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ट्रीटमेंट के बाद से उन्हें भूख लगनी कम हो गई है। काफी समय बाद अपना एक रेसिपी व्लॉग शूट करते हुए उन्होंने रिकवरी के दौरान आने वाली इन चुनौतियों को लेकर अपना अनुभव साझा किया।

h

Photo Credit: Instagram

अपनी बात रखते हुए दीपिका ने कहा, "मुझे पता है कि रेस्ट करना कितना जरूरी है। कई बार थकान इतनी ज्यादा होती है कि मैं अपनी जगह से हिल तक नहीं पाती। जिस दिन मैं मेंटली ठीक महसूस नहीं करती, उस दिन मैं कुछ नहीं कर पाती। लेकिन जब मैं ठीक होती हूं, तो मुझे वो चीजें करना पसंद है जिनसे मुझे खुशी मिलती है। क्योंकि जब तक आप दिमागी तौर पर खुश नहीं होंगे, आप इस जंग को नहीं लड़ पाएंगे।"

सर्जरी सफल रही...

दीपिका ने हाल ही में हुई अपनी सिस्ट रिमूवल सर्जरी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भले ही मेडिकल प्रोसीजर आराम से निपट गया, लेकिन यह पूरा अनुभव शारीरिक रूप से काफी दर्दनाक और इमोशनल कर देने वाला था।

उन्होंने कहा, "सर्जरी अच्छे से हो गई और कल रात ही हम घर वापस आ गए हैं। पूरा प्रोसीजर काफी स्मूथ रहा। लोग आपको पहले से बताते हैं कि यह बीमारी दोबारा लौट सकती है, लेकिन जब यह सच में होता है, तो उस एहसास से उबरने में वक्त लगता है। मुझे भी इसे स्वीकार करने में थोड़ा समय लगा।"

दीपिका ने बताया कि इमोशनल तौर पर यह उनके लिए बहुत मुश्किल और तनाव भरा वक्त था, क्योंकि इसी समय उनकी और शोएब इब्राहिम की एनिवर्सरी भी थी। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, "यह बहुत अचानक हुआ, क्योंकि हमें इसके बारे में पता चला और डॉक्टर ने कहा, 'चलिए सोमवार को एडमिट हो जाते हैं।' और इन सबके बीच, हमारी सालगिरह भी आ गई थी।"

दीपिका की स्ट्रिक्ट डाइट और नया रूटीन

इससे पहले अपने एक व्लॉग में शोएब ने दीपिका के नए डाइट रूटीन पर बात की थी। शोएब ने बताया कि दीपिका के डेली रूटीन में अब सुबह 7 बजे उठना, मॉर्निंग वॉक करना और शाम 7 बजे के बाद कुछ भी न खाना शामिल है। इन सख्त नियमों के चलते दीपिका को अपनी डाइट और रेस्ट को बहुत संभलकर मैनेज करना पड़ता है।

इसके बावजूद, दीपिका ने बताया कि वह कुकिंग के प्रति अपने जुनून को बनाए रखना चाहती हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर आगे भी रेसिपी शेयर करने की योजना बना रही हैं। बता दें कि दीपिका और शोएब की शादी 2018 में हुई थी और 2023 में उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ था। साल 2025 में दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर डायग्नोस हुआ था।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Dipika Kakar, Dipika Kakar instagram, Dipika Kakar latest updates, Dipika Kakar cancer treatment, social media, news and media, Whosthat360, Dipika Kakar insta viral videos, Dipika Kakar in sasural simar ka

संबंधित ख़बरें