- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की बीच वेकेशन की एक झलक; देखिए वायरल Photos
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की बीच वेकेशन की एक झलक; देखिए वायरल Photos
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इन दिनों 'बीच वेकेशन' को एन्जॉय कर रहे हैं। तेजस्वी ने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे करण के साथ रिलैक्स मोड में नज़र आ रही हैं। फैंस इस पावर कपल की केमिस्ट्री पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
'तेजरन' का रोमांटिक बीच वेकेशन; तेजस्वी-करण की तस्वीरें हुईं वायरल
Photo Credit: Instagram
- तेजस्वी प्रकाश ने शेयर कीं करण कुंद्रा संग बेहद खास तस्वीरें
- समंदर किनारे तेजस्वी का ग्लैमरस लुक और करण का कूल अंदाज़
- तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग बिताए सुकून के पल
मनोरंजन जगत के सबसे चहेते कपल्स में से एक तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर अपनी केमिस्ट्री से सुर्खियां बटोरते हैं। 'तेजरन' (TejRan) के नाम से मशहूर इस जोड़ी को उनके फैंस हर पल साथ देखना पसंद करते हैं। हाल ही में, तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर अपने 'बीच वेकेशन' की कुछ अनकही और शानदार झलकियाँ साझा की हैं।
समंदर किनारे रिलैक्स मोड में दिखा कपल
तेजस्वी ने अपने इंस्टाग्राम पर छुट्टियों की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन दिया "मैं यहाँ हूँ... ठीक यहीं"। इन तस्वीरों में कपल काफी सुकून के पलों का आनंद लेता दिख रहा है। तेजस्वी ने ब्लैक और व्हाइट स्टाइलिश ब्रैलेट के साथ एक खूबसूरत क्रोशिया स्कर्ट पहनी थी। वहीं, करण कुंद्रा लिनेन शर्ट और पैंट में बेहद कूल और रिलैक्स्ड अंदाज़ में नज़र आए। एक तस्वीर में तेजस्वी, करण को गले लगाते हुए पोज़ दे रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वे समंदर की लहरों के बीच मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
फैंस ने लुटाया प्यार
तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। फैंस दोनों की सादगी और बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मेरे क्यूट बेबीज को किसी की नजर न लगे #tejran"
'बिग बॉस' से शुरू हुआ था सफर
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि तेजस्वी और करण की पहली मुलाकात 'बिग बॉस 15' के घर में हुई थी। शो के दौरान ही दोनों के बीच प्यार पनपा और अब वे टीवी के सबसे मज़बूत कपल्स में से एक हैं। फिलहाल, यह जोड़ी कुकिंग आधारित शो 'लाफ्टर शेफ्स' में नज़र आ रही है, जहाँ उनकी नोक-झोंक दर्शकों का खूब मनोरंजन करती है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Tejasswi Prakash, Karan Kundrra, Tejasswi Prakash and Tejasswi Prakash latest updates, Whosthat360