Whosthat360Hindi
Advertisement

अनुराग डोभाल के घर आई नन्ही जान! भावुक पोस्ट लिख फैंस को बताया, मैं पिता बन गया हूँ

मशहूर इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल की ज़िंदगी में खुशियों की बहार आई है। हाल ही में गंभीर एक्सीडेंट और डिप्रेशन जैसी चुनौतियों का सामना करने वाले अनुराग अब पिता बन गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के माध्यम से अपने पिता बनने के सफर की शुरुआत का ऐलान किया। उनकी पत्नी रितिका और बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की खबर सुनकर फैंस बेहद खुश हैं और उन्हें 'ब्रो-सेना' की ओर से जमकर प्यार मिल रहा है।

Anurag Dobhal,Anurag Dobhal latest updates,Anurag Dobhal health,anurag dobhal   news,social media

भावुक हुए अनुराग डोभाल; पत्नी रितिका संग शेयर की जीवन की सबसे बड़ी खुशी

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • भावुक हुए अनुराग डोभाल
  • घर गूंजी नन्हे बच्चे की किलकारी
  • एक्सीडेंट और मुश्किलों के बाद The UK07 Rider की ज़िंदगी में लौटी बड़ी खुश

UK07 Rider के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। हाल ही में वे एक पिता बन गए हैं। अनुराग ने अपने व्लॉग के जरिए यह खुशी फैंस के साथ साझा की और अपने अंदर उमड़ रही भावनाओं पर खुलकर बात की।

मैं अपने बच्चे के लिए सब कुछ दोबारा बनाऊंगा...

अनुराग ने अपने व्लॉग में बड़ी ईमानदारी से अपने जज्बात शेयर करते हुए कहा, "जब पता लगा कि बाप बनने वाला हूँ ना, तो सोच नहीं पा रहा था कि क्या-क्या कैसे करूँ... मेरे अंदर के इमोशन्स ही खत्म हो गए हैं। खुशी तो थी, लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि कैसे रिएक्ट करूँ। मैंने एक बात बोली थी कि मैं अपने बच्चे के लिए सब कुछ छोड़ दूंगा। आज मैं जीरो से सब कुछ बिल्ड करूंगा। मेरे पास अभी कुछ नहीं है, लेकिन मैं अपने बच्चे के लिए सब कुछ दोबारा बनाऊंगा।"

मेरे बच्चे पर हमेशा बाप का साया रहेगा

अनुराग ने अपने निजी संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मैं अनाथ हूँ, लेकिन मेरे बच्चे पर हमेशा बाप का साया रहेगा। जब बच्चे के ऊपर बाप का साया होता है, तो उसे बहुत सपोर्ट मिलता है। रात के ढाई बज रहे हैं और हम अस्पताल निकल रहे हैं। छोटे भाई और उनकी फैमिली ने मेरा बहुत सपोर्ट किया है।"

पिता बनने की खुशी और नर्वसनेस को लेकर वे बोले:
"मैं बाप बन गया हूँ... बहुत खुश हूँ, लेकिन नर्वस भी हूँ। मेरे हाथ कांप रहे हैं। जैसे-जैसे मैं उसके पास जाऊंगा, वैसे-वैसे मुझे सब समझ आएगा।"

अनुराग ने साफ कहा कि पिता बनना उनके लिए मिली-जुली भावनाओं से भरा है। अपने मुश्किल अतीत से सबक लेते हुए, उन्होंने वादा किया है कि वे अपने बच्चे के लिए एक मजबूत पिता बनेंगे और उसका हर कदम पर साथ देंगे।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Anurag Dobhal, Anurag Dobhal latest updates, Anurag Dobhal health, social media

संबंधित ख़बरें