Whosthat360Hindi
Advertisement

भारती सिंह ने खोला बेटे के निकनेम 'काजू' का राज; वजह जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी

Bharti Singh reveals the funny moment that inspired the baby boy's nickname, Kaju

Bharti Singh,Bharti Singh instagram,Bharti Singh latest updates,social media,Bharti Singh  photos,Bharti Singh funny videos,Whosthat360,trending story,viral news

भारती सिंह के बेटे का नाम 'काजू' कैसे पड़ा? वजह जानकर आप भी हंस पड़ेंगे

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • भारती सिंह के बेटे का नाम 'काजू' क्यों पड़ा? वजह जानकर आप भी हंस पड़ेंगे
  • "गोला ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगा— 'मम्मी आपने काजू खा लिया है
  • कपल ने बाद में अपने दूसरे बेटे का आधिकारिक नाम 'यशवीर' रखा

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने पॉडकास्ट में एक बहुत ही प्यारा और मज़ेदार वाकया शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनके होने वाले दूसरे बच्चे का निकनेम 'काजू'  कैसे पड़ा।

"मम्मी आपके पेट में काजू है..."

भारती ने बताया कि जब वे अपने दूसरे बच्चे की सोनोग्राफी के लिए अस्पताल गईं, तो वे अपने बड़े बेटे लक्ष (गोला) को भी साथ ले गई थीं। सोनोग्राफी रूम में छोटा गोला स्क्रीन पर बड़े ध्यान से बच्चे को देखने की कोशिश कर रहा था। तभी उसे स्क्रीन पर एक छोटा सा बिंदु दिखा, जो उसके मासूम दिमाग को एक 'काजू' जैसा लगा।

भारती ने हंसते हुए यह मज़ेदार किस्सा सुनाया, "गोला को लगा कि मैंने काजू खा लिया है, इसलिए मेरी सोनोग्राफी हो रही है। वह ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगा— 'मम्मी आपने काजू खा लिया है, आपके पेट में काजू है!' वहां काजू-काजू का इतना शोर मचा और यह बात इतनी मज़ेदार हो गई कि हमने होने वाले बच्चे को 'काजू' ही कहना शुरू कर दिया।"

h

Photo Credit: Instagram

भारती सिंह के छोटे बेटे का नाम है 'यशवीर', व्लॉग में दिखाई 'काजू' की पहली झलक

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने दूसरे बेटे का आधिकारिक नाम यशवीर रखा है। भारती ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में 'काजू' की एक बहुत ही प्यारी झलक अपने फैंस के साथ साझा की है।

दिखाया सिर्फ चेहरा, फैंस बोले- "बिल्कुल गोला जैसा"

भारती ने अभी तक अपने छोटे बेटे का पूरा चेहरा  नहीं दिखाया है, लेकिन उन्होंने फैंस को एक 'टीज़र' देते हुए बच्चे के होंठों की एक छोटी सी झलक दिखाई। व्लॉग में भारती को यह कहते सुना जा सकता है कि काजू के होंठ बिल्कुल उसके बड़े भाई गोला जैसे हैं। भारती का मानना है कि उनका छोटा बेटा काफी हद तक अपने बड़े भाई से मिलता-जुलता है।

19 दिसंबर को हुआ था दूसरे बेटे का जन्म

भारती और हर्ष ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था। शुरुआत में उन्होंने उसे प्यार से 'काजू' कहना शुरू किया, लेकिन अब उसका नाम 'यशवीर' रख दिया गया है। आपको बता दें कि इस स्टार कपल के पहले बेटे 'गोला' (लक्ष्य) का जन्म साल 2022 में हुआ था, जो सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट हरकतों के लिए बहुत मशहूर है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Bharti Singh, Bharti Singh instagram, Bharti Singh latest updates, social media, Bharti Singh  photos, Bharti Singh funny videos, Whosthat360, trending story, viral news

संबंधित ख़बरें