Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
  • कंटेंट क्रिएटर रोही राय ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहित यादव से की सगाई, फेयरीटेल प्रपोजल की तस्वीरें वायरल

कंटेंट क्रिएटर रोही राय ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहित यादव से की सगाई, फेयरीटेल प्रपोजल की तस्वीरें वायरल

कंटेंट क्रिएटर रोही राय ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहित यादव से बीचसाइड फेयरीटेल अंदाज में सगाई कर ली। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

rowhi rai,marriage proposal,Rohit yadav,Maldives,Engagement

बीचसाइड फेयरीटेल प्रपोजल के बाद रोही राय और रोहित यादव ने की सगाई।

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • रोही राय और रोहित यादव ने ऑफिशियली की सगाई।
  • बीचसाइड फेयरीटेल प्रपोजल की तस्वीरें हुईं वायरल।
  • रोही राय अपने फैशन, लाइफस्टाइल और कंटेंट को लेकर अक्सर रहती हैं चर्चा में

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर रोही राय ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहित यादव उर्फ 'कप्तान चिंग' से आधिकारिक तौर पर सगाई कर ली है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के साथ अपनी जिंदगी के इस खास पल को साझा किया। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

बीचसाइड प्रपोजल ने जीता फैंस का दिल

रोहित यादव ने बेहद रोमांटिक अंदाज में बीच किनारे रोही राय को प्रपोज किया। सनसेट, फ्लोरल हार्ट डेकोरेशन, "LOVE" लाइट्स और खूबसूरत बीचसाइड सेटअप ने इस पल को किसी फेयरीटेल जैसा बना दिया। वायरल तस्वीरों में रोहित एक घुटने पर बैठकर रोही को प्रपोज करते नजर आए, जिसके बाद रोही ने मुस्कुराते हुए 'हां' कह दिया। इसके बाद दोनों ने रोमांटिक तस्वीरें क्लिक कराईं और एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए।

फोटो शेयर कर रिश्ते पर लगाई मुहर

सगाई के बाद रोहित ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "She said yes ❤️", जबकि रोही राय ने भी वही तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस के साथ अपनी खुशी जाहिर की। तस्वीरों में रोही की एंगेजमेंट रिंग भी साफ नजर आ रही है। पोस्ट वायरल होते ही हजारों फैंस और कई सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।
 


कौन हैं रोही राय?

रोही राय सोशल मीडिया की जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर हैं। वह अपनी लाइफस्टाइल, फैशन, डांस और रिलेशनशिप कंटेंट के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं।

हालांकि, रोही कई बार अपने बोल्ड फैशन, कपड़ों, लाइफस्टाइल और सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर विवादों का भी हिस्सा रही हैं। उनके कुछ वीडियो और पोस्ट को लेकर ट्रोलिंग होती रही है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई है और लगातार एक्टिव रहती हैं।

फैंस ने दी नई शुरुआत की शुभकामनाएं

सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इस प्रपोजल को "फिल्मी", "ड्रीमी" और "फेयरीटेल मोमेंट" बताया।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: rowhi rai, marriage proposal, Rohit yadav, Maldives, Engagement