- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- डॉली सिंह की ‘डॉउरी’ रील वायरल: “आर्मर सूट चांदनी चौक में बन जाएगा” वाले तंज ने छेड़ी नई बहस
डॉली सिंह की ‘डॉउरी’ रील वायरल: “आर्मर सूट चांदनी चौक में बन जाएगा” वाले तंज ने छेड़ी नई बहस
कॉन्टेंट क्रिएटर Dolly Singh की नई ‘Dowry’ रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पेपर स्प्रे, रनिंग शूज़ और आर्मर सूट जैसी चीज़ों के जरिए उन्होंने दहेज प्रथा और महिलाओं की सुरक्षा पर डार्क ह्यूमर के साथ तंज कसा है।
डॉली सिंह का वायरल दहेज सटायर
Photo Credit: Instagram
- “आर्मर सूट चांदनी चौक में बन जाएगा” लाइन सबसे ज्यादा वायरल हुई।
- रील को लोग हालिया Twisha Sharma दहेज केस से जोड़कर देख रहे हैं।
- डॉली सिंह ने दहेज की जगह लड़कियों की सेफ्टी और इंडिपेंडेंस पर फोकस किया।
कॉन्टेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस Dolly Singh एक बार फिर अपनी नई रील को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने दहेज जैसे गंभीर मुद्दे पर डार्क ह्यूमर और सटायर का इस्तेमाल किया है। रील का टाइटल था – “5 Things You Must Add as Dowry”, लेकिन इसमें गाड़ी, कैश या ज्वेलरी की जगह ऐसी चीजें दिखाई गईं जो लड़कियों की “सेफ्टी” से जुड़ी थीं। सबसे ज्यादा वायरल लाइन रही – “आर्मर सूट चांदनी चौक में आसानी से बन जाएगा”, जिस पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने इसे फनी होने के साथ-साथ कड़वा सच भी बताया।
“5 Things You Must Add as Dowry” में दिखा बड़ा ट्विस्ट
रील में डॉली सिंह एक-एक करके पांच चीजें बताती हैं जो “दहेज” में होनी चाहिए। इनमें पेपर स्प्रे, रनिंग शूज़, पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर, आर्मर सूट और आखिर में “गन” शामिल थी। लेकिन यहां गन का मतलब हिंसा नहीं, बल्कि उन पैरेंट्स पर तंज था जो अपनी बेटियों की शादी ऐसे घरों में करवा देते हैं जहां उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। डॉली का पूरा वीडियो इसी बात पर बेस्ड था कि अगर लड़की को शादी के बाद खुद को बचाने के लिए इतने “सेफ्टी टूल्स” चाहिए, तो फिर दहेज की सोच कितनी खतरनाक है।
“चांदनी चौक में बन जाएगा” वाली लाइन क्यों हुई वायरल?
“आर्मर सूट चांदनी चौक में बन जाएगा” वाली लाइन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हुई। चांदनी चौक का नाम इसलिए लिया गया क्योंकि वहां हर तरह की चीजें मिलने का मजाक अक्सर इंटरनेट पर चलता रहता है। डॉली ने उसी पॉप कल्चर रेफरेंस को इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर शादी के बाद लड़की को खुद को बचाने के लिए कवच चाहिए, तो वो भी बन जाएगा।
ट्विशा शर्मा केस के बाद लोग क्यों कर रहे हैं इस रील से रिलेट?
इस रील को लोग हाल ही में चर्चा में आए Twisha Sharma केस से भी जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने कहा कि ऐसे मामलों की वजह से ही डॉली की रील लोगों को “रिलेटेबल” लग रही है। ट्विशा शर्मा केस ने दहेज और शादी के बाद होने वाली मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना पर फिर से बहस शुरू कर दी थी। ऐसे माहौल में डॉली का यह सटायर सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि एक बड़ा सोशल कमेंट माना जा रहा है।
डॉली सिंह पहले भी रिलेशनशिप, फैमिली प्रेशर और सोशल एक्सपेक्टेशंस जैसे मुद्दों पर अपने मजेदार लेकिन तीखे वीडियोज़ बना चुकी हैं। यही वजह है कि उनकी यह रील भी तेजी से वायरल हो गई। कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं – “डॉली ने फिर सच बोल दिया” और “हंसी भी आई और सोचने पर भी मजबूर कर दिया।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Dolly Singh, Dolly Singh Instagram, dolly singh recent reel, Dowry