- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- अनुराग डोभाल मामला: भावुक मन्नारा चोपड़ा का परिवार पर निशाना, कहा- "पैसा जान से बड़ा नहीं
अनुराग डोभाल मामला: भावुक मन्नारा चोपड़ा का परिवार पर निशाना, कहा- "पैसा जान से बड़ा नहीं
अनुराग डोभाल के समर्थन में आईं मन्नारा चोपड़ा; जानें वीडियो में क्या कहा?
अनुराग डोभाल को लेकर भावुक हुईं मन्नारा चोपड़ा; माता-पिता पर साधा निशाना, कहा- "पैसों से कीमती है अपनों का साथ"
Photo Credit: Instagram
- अनुराग डोभाल की हालत देख फफक कर रो पड़ीं मन्नारा चोपड़ा
- पैसों से ज्यादा कीमती है अपनों का साथ
- उन्हें कई जगह चोटें आई हैं
मशहूर मोटो व्लॉगर अनुराग डोभाल, जिन्हें 'The UK07 Rider' के नाम से जाना जाता है, हाल ही में इंस्टाग्राम लाइवस्ट्रीम के दौरान हुई एक परेशान करने वाली घटना के बाद चर्चा में हैं। उनकी बिगड़ती सेहत और मानसिक स्थिति को लेकर बढ़ रही चिंताओं के बीच, बिग बॉस की उनकी पूर्व को-कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा उनके समर्थन में आगे आई हैं। मन्नारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक भावुक वीडियो संदेश साझा किया है।
मन्नारा चोपड़ा ने अनुराग के समर्थन में क्या कहा?
वीडियो में मन्नारा चोपड़ा काफी भावुक और रोती हुई नजर आईं। बिग बॉस के घर में बिताए दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, "अपन ने इतने दिन गुजारे हैं एक घर में, तो इंसानियत के नाते एक कनेक्शन बन ही जाता है। मैं रोना नहीं चाहती क्योंकि मुझे पता है कि रोने से कुछ नहीं होता, लेकिन जो मेरी पर्सनल फीलिंग्स हैं, जो मेरे साथ बीते दो सालों में हुआ है और अब जो उनके साथ हो रहा है, वो सब मिक्स हो रहा है। मैं उम्मीद करती हूँ कि उनके पैरेंट्स उन्हें सपोर्ट करें।"
बिग बॉस के दिनों को याद करते हुए मन्नारा ने बताया कि अनुराग अपने माता-पिता के लिए कितना समर्पित थे। उन्होंने कहा, "वो घर में अपने पैरेंट्स के लिए बहुत लड़ा था, वो हमेशा कहता था कि मुझे उनसे बात कराओ, मेरी बहन से बात कराओ, मेरी होने वाली वाइफ से बात कराओ, उसने उनका भी नाम लिया था।"
मन्नारा ने अनुराग के एक्सीडेंट के बाद की उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर भी बात की और लोगों से अपील की कि वे भौतिक सुख-सुविधाओं से ज्यादा भावनात्मक सपोर्ट को महत्व दें। उन्होंने उनके परिवार से कहा, "पैसा क्या है? अगर आपके पास आपके प्यार करने वाले ही नहीं रहे, तो आप उन पैसों का क्या करोगे? मैं बस यही उनके परिवार से कहना चाहती हूँ—क्या करोगे आप उन पैसों का?"

Photo Credit: Instagram
अनुराग डोभाल के लिए मन्नारा चोपड़ा का संदेश
पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट ने अनुराग को भी एक संदेश दिया। उन्होंने कहा, "मैं बस ये बोलूँगी कि सबकी लाइफ में हसल (संघर्ष) चल रहा है, लेकिन बाहर से सब खुश दिखते हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ लोग हमेशा बहुत खुश दिखने की कोशिश करते हैं।"
मन्नारा ने अनुराग को एक्सीडेंट में आई चोटों के बारे में भी बात की। उनके मुताबिक, यूट्यूबर को कई गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा, "उसे फ्रैक्चर हुआ है। मुझे समझ नहीं आता कि इतनी छोटी सी उम्र में उसके साथ ऐसा क्यों हुआ, वह अभी 28-29 साल का ही होगा। मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि मैं भी पिछले दो सालों से ऐसे ही दौर से गुजरी हूँ।"
आखिर हुआ क्या था?
पिछले हफ्ते, अनुराग ने 'मौत के जिम्मेदार' नाम से एक यूट्यूब वीडियो अपलोड किया था, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी। उस वीडियो में वे अपने पारिवारिक मुद्दों और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए काफी भावुक नजर आए थे। उन्होंने अपने माता-पिता, भाई कलाम और श्रेया को अपने सुसाइड के प्रयास के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब शनिवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान आत्महत्या की कोशिश करते दिखे। लाइवस्ट्रीम के दौरान, उन्हें अपनी कार की रफ्तार बढ़ाते हुए और उसे डिवाइडर से टकराते हुए देखा गया। हालांकि, यूट्यूबर इस हादसे में बच गए, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कई चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Mannara Chopra, Mannara Chopra latest video, Mannara Chopra support Anurag Dobhal, mannara chopra age, Mannara Chopra latest comment on Anurag Dobhal, Anurag Dobhal latest updates, Whosthat360, trending story, viral news