Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
  • 4 साल की शादी के बाद मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, क्या रिश्ते में आई दरार?

4 साल की शादी के बाद मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, क्या रिश्ते में आई दरार?

सिंगर मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल के एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक तलाक या अलग होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

millind Gaba,millind gaba pria beniwal weeding,pria beniwal instagram,harsh beniwal,divorce

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो।

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • मिलिंद और प्रिया ने इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो
  • 2022 में हुई थी दोनों की शादी, 2025 में बने थे जुड़वां बच्चों के माता-पित
  • तलाक की खबरों पर कपल की तरफ से अब तक कोई पुष्टि नहीं

सिंगर और म्यूजिक आर्टिस्ट मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की खबर सामने आने के बाद उनके रिश्ते में परेशानी और तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसलिए फिलहाल इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।

चार साल पहले हुई थी शादी

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने 16 अप्रैल 2022 को शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। शादी से पहले मिलिंद ने भी बताया था कि वह प्रिया को काफी समय से जानते हैं और दोनों के बीच अच्छी समझ और बॉन्डिंग है।

प्रिया बेनीवाल मशहूर यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल की बहन हैं। मिलिंद और प्रिया की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। मिलिंद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों की पहली मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया।

2025 में बने थे माता-पिता

शादी के करीब तीन साल बाद मिलिंद और प्रिया ने अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू किया। फरवरी 2025 में दोनों ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बाद में उन्होंने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया। उस समय कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी फैंस के साथ साझा की थी।
 

अनफॉलो करने से शुरू हुई तलाक की चर्चा

अब दोनों के एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की खबर सामने आने के बाद फैंस के बीच कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे उनके रिश्ते में आई अनबन से जोड़ रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे तलाक की तरफ बढ़ता कदम मान रहे हैं। हालांकि, सिर्फ सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने से रिश्ते में दरार या तलाक की पुष्टि नहीं की जा सकती।

अभी तक दोनों ने नहीं किया कोई कमेंट

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल की तरफ से अभी तक अलगाव या तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फिलहाल उनके रिश्ते को लेकर चल रही खबरें सिर्फ अटकलें हैं। दोनों की ओर से किसी भी तरह की पुष्टि या सफाई सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: millind Gaba, millind gaba pria beniwal weeding, pria beniwal instagram, harsh beniwal, divorce

संबंधित ख़बरें