Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

राखी सावंत ने अकांक्षा चमोला को कहा 'झूठी', तलाक की खबरों पर दिया बड़ा बयान

लॉक अप 2' में अकांक्षा चमोला द्वारा गौरव खन्ना से तलाक की बात कबूल करने के बाद राखी सावंत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अकांक्षा ने शो में बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों का तलाक होने वाला है। इस पर राखी ने सिर्फ एक शब्द में जवाब देते हुए लिखा, "झूठी"।

Rakhi Sawant,Rakhi Sawant on Akanksha Chamola and Gaurav Khanna divorce,trending story,Akanksha Chamola and Gaurav Khanna latest updates

अकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना के तलाक के दावे पर राखी सावंत बोलीं- 'झूठी!'

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • राखी सावंत ने अकांक्षा को कहा 'झूठी'
  • अकांक्षा ने अलग रहने की बात कबूली
  • तलाक के दावे पर छिड़ी बहस

'लॉक अप 2' के प्रीमियर के साथ ही शो चर्चा में आ गया है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां राखी सावंत के एक कमेंट ने बटोरी हैं। शो में अकांक्षा चमोला ने पति गौरव खन्ना से अलग होने और जल्द तलाक लेने की बात कबूल की, जिसके बाद राखी ने उनकी बात पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

अकांक्षा के बयान की एक क्लिप पर कमेंट करते हुए राखी ने लिखा, "झूठी", साथ में हंसने वाली इमोजी भी लगाई। राखी के इस एक शब्द वाले रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

राखी के कमेंट पर बंटे लोग

राखी सावंत के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने राखी का समर्थन किया, तो कुछ ने सवाल उठाया कि क्या अकांक्षा ने शो में यह खुलासा सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया है।

एक यूजर ने लिखा, "@rakhisawant2511 सही पकड़ा आपने।" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "ये शो के लिए ऑडियंस जुटाने का पब्लिसिटी स्टंट है।" राखी के बयान ने इस पूरे विवाद को और हवा दे दी है।

शो में अकांक्षा ने किया तलाक का खुलासा

'लॉक अप 2' के पहले एपिसोड में अकांक्षा चमोला ने होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के सामने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया।

उन्होंने कहा, "गौरव खन्ना और मेरा तलाक होने वाला है। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। अभी तक लोगों को इसके बारे में पता नहीं था।"

Rakhi Sawant Reacts To Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Divorce News: "Liar!"

Photo Credit: Instagram

अकांक्षा ने आगे कहा, "यह फैसला हमने दोनों ने मिलकर लिया है। पिछले एक साल से हम इसी बारे में बात कर रहे थे।" उनके इस खुलासे ने जहां सभी को चौंका दिया, वहीं कई दर्शकों ने इस पर सवाल भी उठाने शुरू कर दिए।

फैंस ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

इस पूरे मामले को लेकर लोगों की उत्सुकता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि पिछले कुछ महीनों तक अकांक्षा और गौरव कई बार साथ नजर आए थे। नवंबर 2025 में दोनों 'बिग बॉस 19' के फैमिली वीक में साथ दिखाई दिए थे। इसके बाद भी दोनों सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीरें और पल शेयर करते रहे। इसी साल अकांक्षा के जन्मदिन का जश्न भी दोनों ने साथ मनाया था। ऐसे में अचानक तलाक के ऐलान ने फैंस को हैरान कर दिया है और कई लोग इसकी टाइमिंग पर सवाल उठा रहे हैं।

गौरव खन्ना और अकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी और टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में उनकी गिनती होती रही है। इस बीच अकांक्षा के तलाक वाले खुलासे पर राखी सावंत का बेबाक "झूठी" वाला कमेंट सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है और 'लॉक अप 2' को लेकर बनी हलचल को और बढ़ा रहा है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Rakhi Sawant, Rakhi Sawant on Akanksha Chamola and Gaurav Khanna divorce, trending story, Akanksha Chamola and Gaurav Khanna latest updates

संबंधित ख़बरें