- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- रजत दलाल ने रचाई शादी! प्रिंस नरूला ने बधाई देकर खत्म की सालों पुरानी दुश्मनी
रजत दलाल ने रचाई शादी! प्रिंस नरूला ने बधाई देकर खत्म की सालों पुरानी दुश्मनी
रजत दलाल की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। सबसे ज्यादा ध्यान प्रिंस नरूला की शुभकामनाओं ने खींचा है। 'The 50' में भयंकर लड़ाई के बाद, प्रिंस ने बड़प्पन दिखाते हुए रजत को बधाई दी और सालों पुरानी कड़वाहट खत्म कर दी।
रजत दलाल ने रचाई शादी; प्रिंस नरूला ने बधाई देकर खत्म की दुश्मनी
Photo Credit: Instagram
- 'The 50' फेम रजत दलाल ने शादी कर अपनी ज़िंदगी की नई पारी शुरू की
- प्रिंस नरूला ने शादी की बधाई देकर रजत के साथ अपनी दुश्मनी खत्म की
- सोशल मीडिया पर वायरल हुई रजत दलाल की शादी की शानदार तस्वीरें
हाल ही में रियलिटी शो The 50 में नज़र आए मशहूर सोशल मीडिया स्टार रजत दलाल ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। रजत ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई शानदार तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस हैरान भी हैं और बेहद खुश भी।
प्रिंस नरूला ने दीं शुभकामनाएं: नफरत छोड़ दोस्ती का हाथ
इस शादी की सबसे खास बात रही प्रिंस नरूला की प्रतिक्रिया। The 50 के दौरान और उसके बाद भी, प्रिंस और रजत के बीच काफी तल्खी और झगड़े देखने को मिले थे। लेकिन रजत की ज़िंदगी के इस बड़े मौके पर प्रिंस ने अपनी पुरानी कड़वाहट और दुश्मनी को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने रजत को शादी की बधाई दी और उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं भेजीं।
प्रिंस का यह व्यवहार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस प्रिंस के इस Mature रवैये की तारीफ कर रहे हैं और इसे दोनों के बीच सुलह की शुरुआत मान रहे हैं।

Photo Credit: Instagram
अपने वीडियो संदेश में प्रिंस ने कहा, "मेरे भाई, तुम्हारी शादी के लिए बहुत-बहुत बधाई! अब भाभी आ गई हैं, जो तुम्हें संभालेंगी भी और तुम्हारी शरारतों का जवाब भी देंगी।"
प्रिंस ने यह भी साझा किया कि जब सही इंसान ज़िंदगी में आता है, तो वह आपको कैसे और ज्यादा समझदार और जिम्मेदार बना देता है।
जज्बाती संदेश के साथ खत्म हुई दुश्मनी
प्रिंस ने अपना प्यार जताते हुए कहा कि रजत हमेशा उनके 'भाई' रहेंगे। उन्होंने अपने बीच हुए पुराने विवादों पर भी बात की। प्रिंस ने माना कि वे पहले रजत की कुछ बातों से Hurt हुए थे, जिसकी वजह से उन्होंने वैसी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन अब उनके बीच सब कुछ ठीक है।
क्या था विवाद?
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि रजत और प्रिंस दोनों ही The 50 का हिस्सा थे, जहाँ अक्सर उनके बीच तीखी बहस और तकरार देखने को मिलती थी। प्रिंस के इस प्यारे और भावुक कदम ने आधिकारिक तौर पर उनकी दुश्मनी को खत्म कर दिया है, जिससे दोनों के फैंस को एक बहुत ही सुखद और दिल छू लेने वाला पल मिला है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Rajat Dalal, Rajat Dalal and prince narula controversy, Rajat Dalal Marriage, social media, news and media
संबंधित ख़बरें
-
Aug, 05 2026 ऋषिकेश में खुला भारत का पहला ग्लास ब्रिज 'बजरंग सेतु'! कांच पर चलकर देख सकेंगे बहती गंगा का नजाराट्रेवल
-
ख़बरें
-
Aug, 05 2026 शनि दोष से हैं परेशान? 'छाया दान' से दूर होंगी जीवन की बाधाएं; जानें इस उपाय का असली मतलब और तरीकाएस्ट्रोलॉजी
-
Aug, 05 2026 मनीषा रानी का सपना हुआ पूरा! मुंबई में लिया अपना आलीशान घर 'आंगन', सजावट पर खर्च किए करोड़ों रुपयेख़बरें
-
Aug, 05 2026 सोहेल खान ने निखिल चिनपा से मांगी माफीख़बरें
-
फ़ूड
-
Aug, 03 2026 ₹370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणीत मोरे की भावुक वापसीख़बरें
-
Jul, 31 2026 75 हार्ड चैलेंज फेम अंकित बैयानपुरिया का बड़ा धमाका: आर्मेनिया में UFC फाइटर अरमान से होगी खिताबी भिड़ंतख़बरें