- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- प्राइवेट जेट से दुबई यॉट तक, याशी टैंक और सूरज पाल सिंह का ड्रीम प्रपोजल वायरल
प्राइवेट जेट से दुबई यॉट तक, याशी टैंक और सूरज पाल सिंह का ड्रीम प्रपोजल वायरल
Yashi Tank और Suraj Pal Singh ने प्राइवेट जेट और दुबई मरीना यॉट पर किए गए अपने ग्रैंड प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। 15 साल पुरानी उनकी लव स्टोरी अब इंटरनेट की नई फेवरेट बन गई है।
याशी-सूरज का ड्रीम प्रपोजल
Photo Credit: Instagram
- प्राइवेट जेट के सामने सूरज ने किया रोमांटिक प्रपोज
- दुबई मरीना यॉट पर याशी ने कहा “YES”
- 15 साल पुरानी लव स्टोरी ने जीता इंटरनेट का दिल
सोशल मीडिया पर फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए मशहूर Yashi Tank और एंटरप्रेन्योर Suraj Pal Singh इन दिनों अपने ग्रैंड प्रपोजल वीडियो की वजह से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी रोमांटिक पोस्ट में प्राइवेट जेट, दुबई मरीना की लग्जरी यॉट और इमोशनल कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। फैंस इस पूरे मोमेंट को “बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं” बता रहे हैं। खास बात ये है कि दोनों की लव स्टोरी करीब 15 साल पुरानी बताई जा रही है।
प्राइवेट जेट के सामने हुआ पहला प्रपोजल
वायरल पोस्ट की पहली तस्वीर में एक प्राइवेट जेट के सामने Suraj Pal Singh घुटनों पर बैठकर Yashi Tank को रिंग ऑफर करते नजर आ रहे हैं। सूरज ने व्हाइट पैंट और ब्लू प्रिंटेड शर्ट पहनी थी, जबकि याशी हल्के पीले रंग के को-ऑर्ड सेट में दिखाई दीं। तस्वीर में याशी का एक्सप्रेशन सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, जहां वह सरप्राइज होकर मुस्कुराती नजर आईं। इस पोस्ट में बैकग्राउंड में Darkhaast गाना इस्तेमाल किया गया, जिसने पूरे मोमेंट को और ज्यादा रोमांटिक बना दिया। सूरज ने कैप्शन में भी गाने की लाइन लिखी, जिससे फैंस और ज्यादा इमोशनल हो गए।
दुबई मरीना की यॉट पर मिला दूसरा सरप्राइज
दूसरी तस्वीर दुबई मरीना की लग्जरी यॉट की हैं। हाईराइज बिल्डिंग्स के बीच शूट हुई इन तस्वीरों में Yashi Tank आइस ब्लू गाउन में नजर आईं, जबकि सूरज ऑल व्हाइट लुक में दिखाई दिए। एक तस्वीर में याशी खुशी और सरप्राइज में अपना चेहरा छुपाती दिखीं, वहीं दूसरी फोटो में वह रिंग फ्लॉन्ट करते हुए सूरज को गले लगाती नजर आईं। इस पोस्ट में So High School गाना लगाया गया, जिसने पूरे वीडियो को Gen-Z रोमांटिक फील दे दिया।
“15 साल पुराने दिल ने सही इंसान चुना”
सबसे ज्यादा चर्चा याशी के कैप्शन की हो रही है। उन्होंने लिखा कि उनका 15 साल पुराना दिल सही इंसान तक पहुंचा। इस लाइन से साफ हो गया कि दोनों का रिश्ता स्कूल टाइम से चल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस लंबे रिश्ते और कमिटमेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि आज के समय में इतने लंबे रिश्ते कम देखने को मिलते हैं। वहीं दो अलग-अलग फिल्मी प्रपोजल सेटअप – एक प्राइवेट जेट और दूसरा दुबई यॉट – ने इस पोस्ट को और ज्यादा वायरल बना दिया है।
कौन हैं याशी टैंक और सूरज पाल सिंह?
Yashi Tank फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। वहीं Suraj Pal Singh बिजनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। दोनों लंबे समय से सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते आए हैं, लेकिन इस बार उनका ड्रीम प्रपोजल इंटरनेट का नया फेवरेट बन गया है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: yashi tank, Suraj pal singh, Yashi Tank Instagram, Yashi Tank latest updates, yashi proposal