Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

मुंबई के आखिरी शो में भावुक हुए जाकिर खान, लंबे ब्रेक से पहले फैंस को कहा शुक्रिया

स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक जाकिर खान ने अपने मुंबई शो के दौरान भावुक अंदाज में लंबे ब्रेक की घोषणा की। पिछले 10 वर्षों से लगातार काम कर रहे जाकिर ने बताया कि अब वह अपनी सेहत और निजी जिंदगी पर ध्यान देना चाहते हैं। शो का सबसे खास पल तब आया जब उन्होंने अपने पिता 'खान साहब' को मंच पर बुलाया। पिता के गले लगते ही पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए जाकिर ने कहा कि उनके प्यार की वजह से ही वह बिना किसी डर के यह ब्रेक ले पा रहे हैं

Zakir Khan,Zakir Khan 2026 tour,Zakir Khan Best Comedy,Zakir Khan break from comedy,Zakir Khan break news,Zakir Khan Best Comedy Youtube

मुंबई शो के दौरान पिता 'खान साहब' के साथ मंच पर भावुक नजर आए जाकिर खान।

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • जाकिर खान ने स्टैंडअप कॉमेडी से लंबे ब्रेक की घोषणा की
  • मुंबई शो में पिता को मंच पर बुलाकर साझा किया खास पल
  • फैंस से बोले, "आपके प्यार की वजह से अब ब्रेक लिया जा सकता है

करीब एक दशक से लोगों को हंसाने, रुलाने और अपनी कहानियों से दिलों को छूने वाले जाकिर खान ने अपने स्टैंडअप करियर से ब्रेक लेने का ऐलान किया है। हालांकि उनकी इस घोषणा के बाद कई फैंस परेशान हो गए थे, क्योंकि शुरुआत में उन्होंने सेहत का जिक्र किया था और लोगों को लगा कि उनकी तबीयत काफी खराब है।

ब्रेक की असली वजह क्या है?

मुंबई में हुए अपने शो के दौरान जाकिर ने इस बात को साफ किया कि लोगों को उनकी बात का गलत मतलब नहीं निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत इतनी खराब नहीं है कि लोग चिंता करें। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों से वह लगातार काम कर रहे हैं और इसी दौरान उनका काफी सारा लेखन का काम पीछे छूट गया।

जाकिर ने कहा कि करीब 6 साल से वह अपने लिखने वाले काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे। अब उनके पास काफी लेखन का काम जमा हो गया है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें समय चाहिए। यही उनकी इस ब्रेक की सबसे बड़ी वजह है।

उन्होंने यह भी कहा कि एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने के कारण उन्हें हमेशा डर रहता था कि अगर वह रुक गए तो लोग उन्हें भूल जाएंगे। लेकिन अब उन्हें अपने दर्शकों के प्यार पर भरोसा है और इसी भरोसे के साथ वह कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं।

मुंबई शो में भावुक पल

मुंबई का यह शो सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं बल्कि जाकिर और उनके फैंस के बीच बने रिश्ते का जश्न जैसा था। शो के दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि उनका प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस खास शाम का सबसे यादगार पल तब आया जब जाकिर ने अपने पिता को मंच पर बुलाया। जाकिर अक्सर अपने पिता को प्यार से “खान साहब” कहकर बुलाते हैं। मंच पर आते ही उनके पिता ने उन्हें गले लगा लिया। यह दृश्य देखते ही पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। इसके बाद उनके पिता ने सितार की छोटी सी प्रस्तुति भी दी, जिसने माहौल को और खास बना दिया।

फैंस से कहा- परेशान मत हो

अपने ब्रेक को लेकर जाकिर ने कहा कि यह कोई स्थायी विदाई नहीं है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जैसे बड़े जहाज ब्रेक लगाने के बाद भी कुछ दूर तक चलते रहते हैं, वैसे ही उनका काम और उनकी मौजूदगी लोगों के बीच बनी रहेगी।

शो के आखिर में उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह हमेशा उनके लिए रहेंगे और लोगों को बेवजह चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि यह फैसला मुख्य रूप से अपने लेखन और बाकी जरूरी कामों पर ध्यान देने के लिए लिया गया है, न कि किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की वजह से।

अपनी मशहूर लाइन “This is Zakir Khan, I see you when I see you” के साथ उन्होंने शो का समापन किया। उनकी बातों से साफ था कि यह अलविदा नहीं, बल्कि एक छोटा सा ब्रेक है और वह आगे भी अपने दर्शकों के साथ जुड़े रहेंगे।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Zakir Khan, Zakir Khan 2026 tour, Zakir Khan Best Comedy, Zakir Khan break from comedy, Zakir Khan break news, Zakir Khan Best Comedy Youtube