- होम
- ट्रेवल
- Barkha Singh की ‘श्रीलंका डायरीज़’ हुई वायरल, 5 दिन में 5 शहर घूमकर दिया पूरा ट्रैवल गाइड
Barkha Singh की ‘श्रीलंका डायरीज़’ हुई वायरल, 5 दिन में 5 शहर घूमकर दिया पूरा ट्रैवल गाइड
एक्ट्रेस और ट्रैवल क्रिएटर Barkha Singh ने अपनी श्रीलंका ट्रिप को फैंस के लिए एक मिनी ट्रैवल गाइड बना दिया। अहंगामा से मिरिस्सा तक, बरखा ने बीच वाइब्स, कैफे, सर्फिंग और फोटो स्पॉट्स की शानदार झलक शेयर की।
बरखा सिंह का बीच टू सर्फिंग ट्रैवल मोमेंट
Photo Credit: Instagram
- 5 दिन में 5 शहर घूमीं
- सर्फिंग और बीच वाइब्स वायरल
- फैंस ने सेव की ट्रैवल इटिनरेरी
श्रीलंका की खूबसूरत बीच लाइफ, कैफे कल्चर और सर्फिंग वाइब्स इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और इसकी वजह बनी हैं एक्ट्रेस और ट्रैवल क्रिएटर Barkha Singh। 2.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाली बरखा ने अपनी “श्रीलंका डायरीज़” को सिर्फ ट्रिप नहीं बल्कि एक पूरा विजुअल ट्रैवल गाइड बना दिया। उन्होंने Day 1 से Day 5 तक हर दिन की अलग पोस्ट शेयर की, जिसमें ट्रैवल टिप्स, कैफे रिकमेंडेशन, फोटो स्पॉट्स और बीच वाइब्स सब कुछ शामिल था। फैंस अब उनकी पोस्ट्स को “सेव फॉर नेक्स्ट ट्रिप” कहकर शेयर कर रहे हैं।
Day 1: अहंगामा की बीच वाइब्स से शुरुआत
बरखा ने अपनी ट्रिप की शुरुआत अहंगामा के बीच से की। पाम ट्रीज़, चट्टानों और समुद्र के बीच उनकी रिलैक्स्ड बीच तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वह हर दिन ट्रिप का नया हिस्सा शेयर करेंगी ताकि लोग घर बैठे भी #TravelwithB का मजा ले सकें।
यह पोस्ट लगभग 70 हजार लाइक्स के साथ उनकी सबसे ज्यादा पसंद की गई पोस्ट बन गई। फैंस को ट्रिप का स्लो, सीनिक और सोलफुल अंदाज काफी पसंद आया।
Day 2: हिरिकेतिया का बोहो बीच लाइफस्टाइल
दूसरे दिन बरखा श्रीलंका के पॉपुलर सर्फ टाउन हिरिकेतिया पहुंचीं। बीचसाइड कैफे, बोहो वाइब्स और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली लोकेशन्स उनकी पोस्ट का हिस्सा बने।
उन्होंने 14 स्लाइड वाला कैरोसेल पोस्ट किया जिसमें कैफे, फोटो स्पॉट्स और बीच लाइफ की झलक दिखाई। बरखा ने खासतौर पर फैंस से कहा कि पोस्ट का आखिरी वीडियो मिस न करें। उनकी इस पोस्ट को भी हजारों लाइक्स मिले और लोगों ने इसे “परफेक्ट बीच गाइड” कहा।
Day 3: गॉल फोर्ट की एस्थेटिक गलियां
तीसरे दिन बरखा गॉल फोर्ट एरिया पहुंचीं जहां उन्होंने यूरोपियन स्टाइल कैफे, बुटीक और कॉलोनियल आर्किटेक्चर को एक्सप्लोर किया। ब्राउन मिडी ड्रेस में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गईं।
उन्होंने अपने पोस्ट में रेस्टोरेंट्स, शॉप्स, कैफे और फोटो स्पॉट्स की डिटेल भी दी। मिट्टी के बड़े पॉट्स, विंटेज दरवाजे और अर्थी टोन वाली गलियां लोगों को काफी पसंद आईं। कई फैंस ने कमेंट किया कि उन्होंने “गॉल इटिनरेरी सेव” कर ली है।
Day 4: वेलिगामा में सर्फिंग और वेलनेस
चौथे दिन बरखा वेलिगामा बीच पहुंचीं जहां उनका फोकस एडवेंचर और वेलनेस पर था। ब्लैक वेटसूट और सर्फबोर्ड के साथ उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुईं।
उन्होंने बताया कि वेलिगामा बिगिनर्स के लिए परफेक्ट सर्फिंग बीच है। इसी दिन उन्होंने मजेदार तरीके से अपने “बासंती” नाम की छिपकली वाले एक्सपीरियंस को भी शेयर किया।
बरखा ने ट्रैवल टिप देते हुए कहा कि श्रीलंका का मौसम बहुत जल्दी बदलता है, इसलिए ट्रिप प्लान्स में फ्लेक्सिबल रहना जरूरी है।
Day 5: आखिरी दिन फिर की सर्फिंग
ट्रिप के आखिरी दिन भी बरखा ने सर्फिंग करना नहीं छोड़ा। ब्लैक को-ऑर्ड सेट और लिनेन शर्ट में उनका रिलैक्स्ड ट्रैवल लुक लोगों को काफी पसंद आया।
उन्होंने बताया कि इस पूरे ट्रिप में उन्होंने अहंगामा, वेलिगामा, गॉल, हिरिकेतिया और मिरिस्सा जैसी जगहों को कवर किया। साथ ही फैंस से कहा कि उनकी पिछली पांच पोस्ट्स को अगली श्रीलंका ट्रिप के विजुअल रेफरेंस और इटिनरेरी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।सोशल मीडिया पर अब फैंस बरखा की इस ट्रिप को “परफेक्ट बीच वेकेशन गाइड” बता रहे हैं।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Barkha Singh, Barkha Singh Instagram, Barkha Singh latest updates, Barkha Singh photos