अंकुर वारिकू के 5 फाइनेंशियल मंत्र: अपने 20s में पैसे को लेकर कभी न करें ये गलतियां
अपने 20s में पैसों को समझदारी से कैसे संभालें? अंकुर वारिकू के इस वीडियो में जानिए 5 बेहद जरूरी फाइनेंशियल लेसन्स। वे समझाते हैं कि जीवन में पहले ₹10 लाख जमा करने के लिए पूरी मेहनत करें, अपनी कमाई और खर्चों के बीच दूरी बनाए रखें, और शादी से पहले पार्टनर से पैसों पर बात करना न भूलें। इसके साथ ही, रिश्तेदारों के सवालों की हकीकत और दोस्तों को उधार देने के सही नियमों को समझकर आप आर्थिक रूप से सुरक्षित हो सकते हैं।
अपने 20s में पैसे को लेकर कभी न करें ये गलतियां
Photo Credit: Instagram
- कमाई और खर्चों के बीच का गैप ही आपकी असली आजादी है
- अंकुर वारिकू से सीखिए अपने 20s में पैसे का सही इस्तेमाल
- शादी से पहले पार्टनर से 'मनी टॉक' करना क्यों है जरूरी? जरूर देखें
अपने 20s की उम्र में जब युवा कमाना शुरू करते हैं, तो अक्सर उनके पास पैसों को सही तरीके से मैनेज करने का कोई अनुभव नहीं होता। इसी वजह से कई लोग ऐसी गलतियाँ कर बैठते हैं, जिनका खामियाजा उन्हें आगे चलकर भुगतना पड़ता है। लाइफ कोच अंकुर वारिकू ने इस वीडियो में 5 ऐसी बातें बताई हैं जो काश उन्हें भी उनकी कम उम्र में किसी ने सिखाई होतीं।
1. पहले 10 लाख का संघर्ष
अंकुर वारिकू कहते हैं कि अपनी लाइफ के पहले ₹10 लाख बचाना या जमा करना सबसे ज्यादा कठिन और मेहनत का काम होता है। इस मुकाम तक पहुँचने के लिए आपको अपनी पूरी जी-जान लगा देनी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक बार जब आप ₹10 लाख का फंड बना लेते हैं, तो उसके बाद सिर्फ उसके मिलने वाले रिटर्न्स आपकी वेल्थ में हर साल बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के लाखों रुपए जोड़ते चले जाते हैं।
2. लाइफस्टाइल और आजादी के बीच का अंतर
अक्सर लोग जैसे ही अधिक कमाने लगते हैं, वे अपनी लाइफस्टाइल को तुरंत अपग्रेड कर लेते हैं जैसे महंगी गाड़ियां या महंगे फोन्स खरीदना। वारिकू सचेत करते हैं कि एक बार लाइफस्टाइल अपग्रेड होने के बाद वापस पुराने ढर्रे पर आना बेहद मुश्किल होता है। इसलिए, आप जितना कमाते हैं और जितना अपनी लाइफस्टाइल पर खर्च करते हैं , उसके बीच हमेशा एक बड़ा फैसला बनाकर रखें। यही गैप असल में आपकी असली आर्थिक आजादी है।
3. शादी से पहले 'मनी टॉक'
हम अक्सर शादी से पहले बहुत सी बातें करते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन और वित्तीय आदतों पर चर्चा करने से कतराते हैं। अंकुर वारिकू के अनुसार, अपने पार्टनर से शादी करने से पहले पैसों के बारे में खुलकर बातचीत करना बहुत आवश्यक है, न कि शादी के बाद। आपका जीवनसाथी आपकी वित्तीय स्थिति और आदतों को बहुत बड़े पैमाने पर प्रभावित करता है, इसलिए दोनों का एक ही माइंडसेट पर होना जरूरी है।
4. उधार देने का सुनहरा नियम
अंकुर वारिकू ने दोस्तों या रिश्तेदारों को पैसे उधार देने का एक बहुत ही व्यावहारिक नियम बताया है। वे कहते हैं कि किसी भी करीबी को सिर्फ उतना ही पैसा उधार पर दीजिए, जितना आपको पता हो कि अगर वो कभी वापस लौटकर न भी आए, तो भी आपका काम न रुके और आपके रिश्ते खराब न हों। बाकी पैसों के लिए सीधे मना करना सीखें।
5. रिश्तेदारों के सवालों के पीछे की हकीकत
अक्सर पारिवारिक समारोहों में रिश्तेदार युवाओं से पूछते हैं, "बेटा, कितना कमा लेते हो?" वारिकू बताते हैं कि इस सवाल का मतलब यह नहीं है कि वे आपके बैंक बैलेंस का नंबर जानना चाहते हैं। असल में, वे समाज में आपकी 'पोजीशन' देखना चाहते हैं ताकि वे तय कर सकें कि आपको कितनी इज्जत देनी है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Ankur Warikoo, ankur warikoo address, ankur warikoo advice
संबंधित ख़बरें
-
Jun, 23 2026 अमिताभ की आवाज़ हुई थी रिजेक्ट, रजनीकांत थे बस कंडक्टर! अंकुर वारिकू ने बताया दिग्गजों के संघर्ष का कड़वा सचMotivation And Self Help
-
Jun, 23 2026 1.5 करोड़ तक का पैकेज! अंकुर वारिको ने बताए 12वीं के बाद सबसे ज़्यादा पैसा और सम्मान देने वाले 5 करियरMotivation And Self Help
-
Jun, 19 2026 अंकुर वारिकू का रियलिटी चेक: सोशल मीडिया की रील लाइफ और हमारी असली जिंदगी में है जमीन-आसमान का फर्कMotivation And Self Help
-
Jun, 18 2026 अंकुर वारिकू का लाइफ मंत्र: जिंदगी में बेहद जरूरी हैं ये 5 स्किल्स, आज से ही सीखना करें शुरूMotivation And Self Help
-
Motivation And Self Help
-
Jun, 13 2026 अंकुर वारिकू की फाइनेंशियल टिप: पैसे बचाने के बजाय इन 5 जगहों पर खर्च करना आपको बनाएगा अमीरफाइनेंस
-
Motivation And Self Help
-
Jun, 10 2026 सावधान! क्या आपके दोस्त आपको गलत वित्तीय फैसलों की ओर धकेल रहे हैं? अंकुर वारिकू का चौंकाने वाला खुलासाMotivation And Self Help