Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ूड
  • मुंह में जाते ही घुल जाएगी फजी ब्राउनी! Chef Aruna Vijay ने शेयर की अपनी सबसे पसंदीदा 'सीक्रेट रेसिपी'

मुंह में जाते ही घुल जाएगी फजी ब्राउनी! Chef Aruna Vijay ने शेयर की अपनी सबसे पसंदीदा 'सीक्रेट रेसिपी'

मशहूर शेफ अरुणा विजय ने अपनी सबसे खास और चॉकलेटी पिकान ब्राउनी रेसिपी शेयर की है। यह रेसिपी इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही है क्योंकि यह बनाने में आसान और स्वाद में लाजवाब है। कंडेंस्ड मिल्क, डार्क चॉकलेट और अमेरिकन पिकान के इस्तेमाल से बनी यह ब्राउनी बेहद फजी है। अरुणा के मुताबिक, उनके दोस्त और परिवार वाले इस रेसिपी के दीवाने हैं और अब आप भी इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।

Chef Aruna Vijay food influencer,Chef Aruna Vijay fusion recipe,chef aruna vijay india,Chef Aruna Vijay Instagram,chef aruna vijay

शेफ अरुणा विजय ने शेयर की अपनी बेस्ट ब्राउनी रेसिपी

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • पिकान और चॉकलेट का ये मेल आपके होश उड़ा देगा
  • शेफ अरुणा विजय की ब्राउनी फ्रेंड्स और फैमिली की फेवरेट है
  • घर पर परफेक्ट ब्राउनी बनाने का सबसे आसान तरीका

अगर आप भी एक ऐसी ब्राउनी की तलाश में हैं जो मुंह में जाते ही घुल जाए और जिसका स्वाद आप कभी भूल न पाएं, तो आपकी तलाश अब खत्म हुई। मास्टरशेफ इंडिया की फाइनलिस्ट और मशहूर शेफ अरुणा विजय ने अपनी सबसे पसंदीदा और 'परफेक्ट' ब्राउनी रेसिपी साझा की है। अरुणा का मानना है कि यह ब्राउनी इतनी फजी और चॉकलेटी है कि इसे खाने के बाद आप कोई और रेसिपी नहीं ढूढ़ेंगे।

ब्राउनी के लिए जरूरी सामग्री

इस शानदार ब्राउनी को बनाने के लिए आपको चाहिए: कंडेंस्ड मिल्क, चीनी, पिघली हुई चॉकलेट (मक्खन और डार्क चॉकलेट का मिश्रण), मैदा, कोको पाउडर और ढेर सारे बारीक कटे हुए अमेरिकन पिकान। शेफ अरुणा बताती हैं कि पिकान न केवल ब्राउनी को एक बेहतरीन क्रंच देते हैं, बल्कि इसके स्वाद को भी कई गुना बढ़ा देते हैं।

बनाने का आसान तरीका

रेसिपी की शुरुआत अरुणा कंडेंस्ड मिल्क और चीनी को अच्छी तरह मिलाने से करती हैं। इसके बाद इसमें पिघली हुई चॉकलेट और अन्य गीली सामग्री डाली जाती है। जब यह मिश्रण अच्छे से मिल जाए, तब इसमें मैदा और कोको पाउडर जैसी सूखी चीजों को छानकर मिलाया जाता है। शेफ अरुणा का कहना है कि छानने से ब्राउनी का टेक्सचर बहुत ही स्मूथ आता है। इसके बाद इसमें एक्स्ट्रा चॉकलेट चंक्स और कटे हुए पिकान मिलाए जाते हैं।

पिकान का जादुई स्वाद

अरुणा विजय के अनुसार, पिकान एक बेहतरीन स्नैक हैं जिन्हें आप ऐसे ही खा सकते हैं या रोस्ट करके भी। ब्राउनी के बैटर में जब ये मिलते हैं, तो एक नटी फ्लेवर देते हैं जो चॉकलेट के साथ बहुत अच्छा लगता है। अंत में, बैटर को बेकिंग टिन में डालकर ऊपर से साबुत पिकान सजाए जाते हैं और फिर इसे परफेक्ट होने तक बेक किया जाता है। अरुणा कहती हैं कि उनके परिवार और दोस्तों को यह रेसिपी इतनी पसंद है कि वो इसे बार-बार बनाने की फरमाइश करते हैं। तो देर किस बात की? आप भी शेफ अरुणा विजय की इस वायरल रेसिपी को आज़माएं और अपने घर को बेकरी की खुशबू से भर दें।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Chef Aruna Vijay food influencer, Chef Aruna Vijay fusion recipe, chef aruna vijay india, Chef Aruna Vijay Instagram, chef aruna vijay

संबंधित ख़बरें