Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • करीबी दोस्त नहीं दिलाएंगे अगली जॉब; अंकुर वारिको ने खोला नेटवर्किंग का राज

करीबी दोस्त नहीं दिलाएंगे अगली जॉब; अंकुर वारिको ने खोला नेटवर्किंग का राज

मशहूर कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिको ने बताया कि नई नौकरी पाने के लिए आपके करीबी दोस्त नहीं, बल्कि वे लोग काम आते हैं जिनसे आपकी कम बातचीत होती है। वारिको के अनुसार, हमारे दोस्त उसी सर्कल का हिस्सा होते हैं जिसे हम पहले से जानते हैं। एक बड़ी रिसर्च का हवाला देते हुए उन्होंने समझाया कि सेकंड और थर्ड डिग्री कनेक्शन ही असली मौके लाते हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए लोगों से जुड़ना आज बेहद जरूरी है।

ankur warikoo address,ankur warikoo advice,Ankur Warikoo annual Income,Ankur Warikoo abs,Ankur Warikoo awards

अंकुर वारिको ने बताया कि दोस्त नहीं, अनजान लोग दिलाएंगे जॉब

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • अंकुर वारिको ने बताया कि दोस्त नहीं, अनजान लोग दिलाएंगे जॉब
  • अंकुर वारिको के मुताबिक 20 मिलियन प्रोफाइल पर हुई ये रिसर्च
  • सेकंड और थर्ड डिग्री कनेक्शन ही असली मौका लेकर आते हैं

क्या आप भी अपनी अगली जॉब के लिए सिर्फ अपने दोस्तों के भरोसे बैठे हैं? अगर हाँ, तो शायद आप एक बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। मशहूर एंटरप्रेन्योर और कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिको ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा सच साझा किया है, जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। वारिको का कहना है कि आपके करीबी दोस्त शायद आपको नई जॉब दिलाने में उतने मददगार साबित न हों, जितना कि वे लोग जिनसे आप सालों से नहीं मिले हैं।

दोस्तों का दायरा है सीमित

अंकुर वारिको बताते हैं कि जब लोगों से पूछा गया कि जॉब दिलाने में सबसे ज्यादा क्या मदद करता है, तो सबका जवाब था 'नेटवर्क' और नेटवर्क में भी 'दोस्त'। लेकिन वारिको इसे गलत मानते हैं। उनका तर्क है कि आपके दोस्त उसी सर्कल का हिस्सा हैं जिसमें आप रहते हैं। उन्हें वही लोग और वही कंपनियां पता हैं, जिन्हें आप जानते हैं। इसलिए, वे आपको कुछ नया या अलग नहीं दे पाते।

'वीक टाइज' की ताकत

असली जादू आपके नेटवर्क के किनारों पर होता है। वारिको उन लोगों की बात कर रहे हैं जिन्हें 'वीक टाइज' कहा जाता है। ये वे लोग हैं जिनके मैसेज का आपने कभी जवाब नहीं दिया, या वे बैचमेट जिनसे आप टच खो चुके हैं। शायद वह इंसान जिसे आप किसी कॉन्फ्रेंस में मिले थे और फिर कभी बात नहीं हुई। ये लोग अलग-अलग सर्कल में रहते हैं और उनके पास ऐसी जानकारियां होती हैं जो आपके पास नहीं हैं।

क्या कहती है रिसर्च?

अपनी बात को साबित करने के लिए वारिको ने 2002 की एक बड़ी स्टडी का हवाला दिया। इस रिसर्च में 20 मिलियन लिंक्डइन प्रोफाइल्स को 5 साल तक ट्रैक किया गया। नतीजे हैरान करने वाले थे। रिसर्च में पाया गया कि आपके डायरेक्ट कनेक्शन (फर्स्ट डिग्री) आपको उतने मौके नहीं देते, जितने कि आपके सेकंड और थर्ड डिग्री कनेक्शन देते हैं। 

नेटवर्किंग का नया तरीका

वारिको का मैसेज साफ है: लोगों से जुड़िए, खासकर उनसे जो आपके डेली सर्कल से बाहर हैं। आज की दुनिया में नए लोगों से जुड़ना न केवल आसान है, बल्कि करियर ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी भी है। तो देर किस बात की? अपने पुराने संपर्कों को एक बार फिर से याद करें और अपने नेटवर्किंग के दायरे को बढ़ाएं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: ankur warikoo address, ankur warikoo advice, Ankur Warikoo annual Income, Ankur Warikoo abs, Ankur Warikoo awards

संबंधित ख़बरें