- होम
- मोटिवेशन और सेल्फ हेल्प
- विशुद्धि चक्र की महारत: सद्गुरु से जानें कैसे विकसित करें अलौकिक आभा और शक्ति
विशुद्धि चक्र की महारत: सद्गुरु से जानें कैसे विकसित करें अलौकिक आभा और शक्ति
हमारे शरीर में सात प्रमुख ऊर्जा केंद्र या चक्र होते हैं, लेकिन इनमें से एक ऐसा है जिसे सबसे कठिन और शक्तिशाली माना जाता है। सद्गुरु के अनुसार, गले में स्थित 'विशुद्धि चक्र' पर महारत हासिल करना किसी भी साधक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हो सकती है।
विशुद्धि चक्र की महारत: सद्गुरु से जानें कैसे विकसित करें अलौकिक आभा और शक्ति
Photo Credit: Instagram
- नीली आभा का महत्व
- सबसे चुनौतीपूर्ण केंद्र
- पूर्ण समर्पण की आवश्यकता
हमारे शरीर में सात प्रमुख ऊर्जा केंद्र या चक्र होते हैं, लेकिन इनमें से एक ऐसा है जिसे सबसे कठिन और शक्तिशाली माना जाता है। सद्गुरु के अनुसार, गले में स्थित 'विशुद्धि चक्र' पर महारत हासिल करना किसी भी साधक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हो सकती है।
1. इलेक्ट्रिक ब्लू आभा का रहस्य
सद्गुरु बताते हैं कि यदि कोई व्यक्ति अपने विशुद्धि चक्र पर पकड़ बना लेता है, तो उसका पूरा Aura 'इलेक्ट्रिक ब्लू' यानी चमकदार नीले रंग में बदल जाता है। यह रंग केवल दिखावा नहीं है, बल्कि एक विशेष प्रकार की ऊर्जा का प्रतीक है। इस तरह का आभा मंडल होने पर व्यक्ति दुनिया में इस तरह से कार्य कर पाता है कि सामान्य लोग उसे 'सुपरह्यूमन समझने लगते हैं।
2. शिव यहाँ क्यों विराजमान हैं?
विशुद्धि चक्र को सबसे कठिन चक्र माना गया है। यही कारण है कि भगवान शिव का स्थान भी यहीं माना जाता है। शिव को 'नीलकंठ' कहा जाता है क्योंकि उन्होंने विष को अपने कंठ ही रोक लिया था। सद्गुरु कहते हैं कि यह चक्र एक फिल्टर की तरह काम करता है। जो व्यक्ति यहाँ स्थिर हो जाता है, वह जीवन के विष और अमृत दोनों को संतुलित करना सीख जाता है।
3. दुर्लभ महारत और जीवन का समर्पण
विशुद्धि चक्र पर काम करना हर किसी के बस की बात नहीं है। सद्गुरु का कहना है कि जो लोग इस चक्र को जागृत करना चाहते हैं, उन्हें अपना पूरा जीवन इसके प्रति समर्पित करना पड़ता है। यह एक अत्यंत दुर्लभ (Rare) प्रक्रिया है। सद्गुरु खुद उन लोगों के साथ काम करना पसंद करते हैं जो इस स्तर की साधना के लिए तैयार हैं, क्योंकि एक बार विशुद्धि जागृत हो जाए, तो व्यक्ति की अभिव्यक्ति और वाणी में अद्भुत शक्ति आ जाती है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
संबंधित ख़बरें
-
Motivation And Self Help
-
Motivation And Self Help
-
Aug, 07 2026 दुःख नहीं, भावनाओं के उफान का प्रतीक हैं आँसू: सद्गुरु ने बताया आँखों से पानी आने का गहरा रहस्यMotivation And Self Help
-
Motivation And Self Help
-
Jul, 30 2026 "खुशी कोई खास मौका नहीं, आपकी स्थायी स्थिति होनी चाहिए"- सद्गुरु ने बताया 'इनर इंजीनियरिंग' का सचलाइफस्टाइल
-
Jul, 30 2026 गुरु का असली काम क्या है? सद्गुरु ने बताया क्यों एक सच्चा गुरु आपकी हर समस्या का समाधान हैMotivation And Self Help
-
Jul, 25 2026 साथ तो हैं, पर क्या रिश्ता मज़बूत है? सद्गुरु ने बताया क्यों 'कमिटमेंट' के बिना अधूरे हैं रिश्तेMotivation And Self Help
-
Motivation And Self Help