Whosthat360Hindi
Advertisement

अर्चना पूरन सिंह ने अचानक YouTube से लिया ब्रेक, फैंस से बोलीं – कुछ समय आराम करना चाहते हैं

अर्चना पूरन सिंह ने अपने लोकप्रिय यूट्यूब चैनल से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने की घोषणा की है. एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर वाले इस चैनल पर वह अपने परिवार के साथ व्लॉग शेयर करती थीं. अर्चना ने बताया कि वह और उनका परिवार कुछ हफ्तों का आराम लेना चाहते हैं.

Archana Puran Singh,Archana Puran Singh instagram,Archana Puran Singh latest updates,Archana Puran Singh social media,Archana Puran Singh 90s,Archana Puran Singh movies,Archana Puran Singh age,Archana Puran Singh vlogs,trending story,viral news

1 मिलियन सब्सक्राइबर के बाद अर्चना पूरन सिंह ने रोका YouTube चैनल, बोलीं – अब थोड़ा आराम

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • 1 मिलियन सब्सक्राइबर के बाद अर्चना ने लिया ब्रेक
  • कुछ हफ्तों के आराम के लिए रुका यूट्यूब चैनल
  • ब्रेक के बाद कुछ नया करने की तैयारी

अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अक्सर अपने परिवार और निजी जिंदगी की झलक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में बताया कि वह फिलहाल अपने यूट्यूब चैनल से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रही हैं. यह खबर कई फैंस के लिए हैरान करने वाली थी, क्योंकि उनके चैनल ने हाल ही में 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार किया है. अर्चना ने कहा कि वह और उनका परिवार कुछ हफ्तों तक आराम करना चाहते हैं. जैसे ही यह वीडियो सामने आया, कई फैंस ने कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रिया दी.

अर्चना ने खुद दी जानकारी

अपने नए वीडियो में अर्चना ने कहा कि यह कोई दुखभरी खबर नहीं है, लेकिन वह अपने सब्सक्राइबर्स के साथ यह बात साझा करना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले उन्होंने यह चैनल शुरू किया था और अब उन्हें लगता है कि कुछ समय का ब्रेक लेना जरूरी है.

उन्होंने कहा, "हम बस कुछ हफ्तों के लिए थोड़ा आराम करना चाहते हैं. आपने हमें बहुत प्यार दिया है और उम्मीद है कि जब हम वापस आएंगे तो आप हमें और भी प्यार देंगे."

h

Photo Credit: Instagram

बेटा आर्यमन बोले – कुछ नया करेंगे

अर्चना के बेटे आर्यमन ने भी वीडियो में कहा कि ब्रेक के बाद वे कुछ नया और मजेदार करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा, "पिछले एक साल में हमने जो किया उससे हम खुश हैं. लेकिन अब आगे कुछ नया करने का समय है. यह हमारे चैनल के लिए अगला कदम होगा."

अर्चना ने यह भी बताया कि फैंस उन्हें पूरी तरह मिस नहीं करेंगे, क्योंकि वह आर्यमन के यूट्यूब चैनल ‘Aary Vlogs' में नजर आती रहेंगी.

फैंस ने जताई चिंता

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, कई फैंस ने कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें अर्चना और उनके परिवार के व्लॉग्स देखना बहुत पसंद है और वे जल्द वापसी की उम्मीद कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, "यह सुनकर थोड़ा दुख हुआ, क्योंकि हम परिवार के साथ आपके वीडियो देखते थे. उम्मीद है आप जल्द वापस आएंगे."

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ब्रेक लेना जरूरी है. आप आराम कीजिए, लेकिन जल्दी वापस आइए."

काम के मोर्चे पर अर्चना पूरन सिंह फिलहाल ‘The Great Indian Kapil Show' में नजर आ रही हैं, जहां उनकी मौजूदगी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Archana Puran Singh, Archana Puran Singh instagram, Archana Puran Singh latest updates, Archana Puran Singh social media, Archana Puran Singh 90s, Archana Puran Singh movies, Archana Puran Singh age, Archana Puran Singh vlogs, trending story, viral news

संबंधित ख़बरें