Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

'लॉक अप 2' में गोविंदा ने जेब से निकाली गोली, सुनीता आहूजा के वायरल बयान पर किया मजाक

'लॉक अप 2' के नए प्रोमो में गोविंदा ने जेब से गोली निकालकर पत्नी सुनीता आहूजा के वायरल "सीने में गोली मारने" वाले बयान पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

lockup 2,govinda  and sunita Ahuja,Sunita Ahuja abuse,Sunita Ahuja allegations,Sunita Ahuja addicted to alcohol

'लॉक अप 2' में गोविंदा ने सुनीता आहूजा के वायरल बयान पर मजाकिया अंदाज में दिया जवाब।

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • गोविंदा ने 'लॉक अप 2' में जेब से निकाली गोली।
  • सुनीता आहूजा के वायरल बयान पर किया मजाक।
  • प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा।

प्रोमो की शुरुआत में फराह खान और रितेश देशमुख गोविंदा का जोरदार स्वागत करते हैं। मंच पर आते ही गोविंदा अपने मजाकिया अंदाज में कहते हैं, "ये वो लॉक अप है जो दिखाई देता है, लेकिन ऐसे कई लॉक अप हैं जो दिखाई नहीं देते... मैं वहीं से आ रहा हूं।" उनकी इस बात पर सभी हंस पड़ते हैं।

जेब से निकाली गोली, सुनाया मजेदार जवाब

बातचीत के दौरान फराह खान ने सुनीता आहूजा के उस वायरल बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने मजाक में कहा था कि अगर गोली मारनी होती तो घुटने पर नहीं, सीधे सीने पर मारतीं। इस पर फराह ने गोविंदा से हंसते हुए पूछा कि आखिर ऐसी "सुपारी" क्यों दी गई थी।

गोविंदा ने भी उसी अंदाज में जवाब देते हुए अपनी जेब से एक गोली निकाली और कहा, "मैं तो गोली भी साथ लेकर आया हूं। अगर सीने में मारना है तो मार लो।" उनके इस जवाब पर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।
 

क्या था पूरा विवाद?

दरअसल, 'लॉक अप 2' के प्रीमियर एपिसोड में सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई बेबाक बातें कही थीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर उन्हें कभी गोली मारनी होती तो वह घुटने पर नहीं, सीधे सीने पर मारतीं। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

बाद में जब इस बयान पर विवाद बढ़ा, तो सुनीता ने सफाई देते हुए कहा कि जिस समय गोविंदा के साथ गोली लगने की घटना हुई थी, वह मुंबई में भी नहीं थीं। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह खाटू श्याम मंदिर गई हुई थीं और उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया।

सोशल मीडिया पर फिर शुरू हुई चर्चा

अब गोविंदा ने उसी बयान को मजाक में दोहराकर पूरे विवाद को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया है। प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों को गोविंदा का सेंस ऑफ ह्यूमर पसंद आया, जबकि कुछ यूजर्स एक बार फिर सुनीता के पुराने बयान पर चर्चा करते नजर आए। अब दर्शकों को इस पूरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: lockup 2, govinda  and sunita Ahuja, Sunita Ahuja abuse, Sunita Ahuja allegations, Sunita Ahuja addicted to alcohol

संबंधित ख़बरें