- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- 'लॉक अप 2' में राम कपूर पर भड़कीं श्रेया कलरा, बोलीं- "Know Your Boundaries", दो Kiss के बाद बढ़ा विवाद
'लॉक अप 2' में राम कपूर पर भड़कीं श्रेया कलरा, बोलीं- "Know Your Boundaries", दो Kiss के बाद बढ़ा विवाद
'लॉक अप 2' के एक टास्क के बाद राम कपूर के सेलिब्रेशन का तरीका विवादों में आ गया। श्रेया कलरा ने दावा किया कि राम ने उन्हें दो बार गाल पर किस किया, जिससे वह असहज महसूस हुईं। उन्होंने शिल्पा शिंदे से बात करते हुए कहा कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो वह सीधे उन्हें उनकी सीमाएं याद दिलाएंगी।
'लॉक अप 2' में राम कपूर पर भड़कीं श्रेया कलरा, बोलीं- "Know Your Boundaries", दो Kiss के बाद बढ़ा विवाद
Photo Credit: Instagram
- जीतने के बाद राम कपूर ने खुशी में श्रेया कलरा के गाल पर दो बार किस किया।
- शिल्पा शिंदे से कहा, "Know Your Boundaries", और अपनी असहजता जाहिर की।
- वायरल होने के बाद सोशल Media पर इस घटना को लेकर तीखी बहस छिड़ गई।
'लॉक अप 2' में हर दिन रिश्ते और समीकरण बदल रहे हैं, लेकिन इस बार शो में एक नया विवाद सामने आ गया है। हाल ही में हुए एक टास्क में श्रेया कलरा और धीरज धूपर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरकार जीत श्रेया के नाम रही।
टास्क खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स श्रेया को बधाई देने लगे। इसी दौरान राम कपूर, जो उस टास्क में श्रेया को सपोर्ट कर रहे थे, खुशी में उनके पास आए और उनके गाल पर लगातार दो बार किस कर दिया। यहीं से पूरे विवाद की शुरुआत हुई।
श्रेया ने शिल्पा शिंदे से शेयर की अपनी असहजता
इस घटना के बाद श्रेया ने शिल्पा शिंदे से निजी बातचीत में अपनी नाराजगी और असहजता जाहिर की। उन्होंने कहा,
"मेरे पापा भी मुझे इतना Kiss नहीं करते। अगर मुझे बोलना पड़ा ना, तो मैं उनके मुंह पर बोलूंगी... Know Your Boundaries."
श्रेया का कहना था कि वह इस तरह की फिजिकल क्लोजनेस से सहज महसूस नहीं करतीं। उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर भविष्य में ऐसा दोबारा हुआ तो वह सीधे राम कपूर से बात करेंगी और उन्हें अपनी सीमाओं का सम्मान करने के लिए कहेंगी।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शो का यह क्लिप सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने श्रेया का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की Personal Boundaries का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे सामने वाला किसी भी उम्र या रिश्ते का क्यों न हो।
वहीं कुछ लोगों का मानना है कि राम कपूर का इरादा केवल जीत की खुशी जाहिर करना था और उसे गलत तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए। हालांकि बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर सवाल उठाए हैं।
राम कपूर पर उठे सवाल
वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर राम कपूर को लेकर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने उनके व्यवहार की आलोचना की, जबकि कुछ ने उन्हें ट्रोल करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं।
हालांकि, अब तक राम कपूर की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल 'लॉक अप 2' के घर में इस मुद्दे पर खुलकर कोई टकराव नहीं हुआ है, लेकिन श्रेया के बयान के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: lockup 2, Shreya Kalra, Shreya Kalra on ram Kapoor, Ram Kapoor and Gautami Kapoor, Shreya Kalra viral look
संबंधित ख़बरें
-
Jul, 16 2026 शिवांगी जोशी के समर्थन में उतरीं जन्नत जुबैर, बोलीं- किसी महिला के चरित्र पर सवाल उठाना गलतख़बरें
-
ख़बरें
-
ख़बरें
-
Jul, 10 2026 Lock Upp 2: श्रीया कालरा ने खोला बड़ा राज! कुशाल टंडन के मैसेज और शिवांगी जोशी के रिएक्शन पर किया खुलासाख़बरें
-
Jul, 06 2026 "उनका करियर खत्म हो चुका है": हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को 'फ्लॉप' बताने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं श्रेया कालराख़बरें
-
ख़बरें
-
Jul, 03 2026 रियलिटी शोज़ में इन्फ्लुएंसर्स की एंट्री से नहीं घबराते धीरज धूपर, बोले- "इंसिक्योर होने की कोई बात नहीं"ख़बरें
-
ख़बरें