Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

Photo Leak Case में बड़ा ट्विस्ट: “जिसे दोषी बताया गया, वही निकली पीड़ित”

साधना शेट्टी के ब्लैकमेल केस में नया मोड़ सामने आया है, जहां आरोपी मानी जा रही इन्फ्लुएंसर को अब पीड़ित बताया जा रहा है। कार्तिक की पत्नी हर्षिता ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की सच्चाई उजागर की है।

sadhna shetty,Blackmail case,kannad,Influencer,photo leak,sadhna shetty instagram

Case में चौंकाने वाला ट्विस्ट

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • पत्नी ने पति को बताया असली आरोपी
  • शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
  • फर्जी सबूत बनाकर फंसाने की साजिश

फोटो लीक ब्लैकमेल केस में बड़ा खुलासा, इन्फ्लुएंसर निकली पीड़ित

सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रहा कन्नड़ इन्फ्लुएंसर साधना शेट्टी का ब्लैकमेल केस अब एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ ले चुका है। जिस लड़की को अब तक इस मामले में आरोपी के तौर पर देखा जा रहा था, अब उसी को निर्दोष बताया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि यह खुलासा खुद शिकायत करने वाले कार्तिक की पत्नी हर्षिता ने किया है। उनके बयान के बाद पूरे मामले की दिशा ही बदल गई है और अब सवाल उठ रहे हैं कि असली दोषी कौन है और किसने किसे फंसाया।

क्या है पूरा मामला?

कार्तिक नाम के एक व्यक्ति ने पहले आरोप लगाया था कि साधना शेट्टी ने उसकी निजी तस्वीरें उसकी पत्नी को भेजकर उससे करोड़ों रुपये की मांग की। इस मामले ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब कहानी पूरी तरह पलटती नजर आ रही है।

पत्नी का बड़ा खुलासा

हर्षिता, जो खुद कार्तिक की पत्नी हैं, अब सामने आई हैं और उन्होंने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कार्तिक ने साधना को शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। इतना ही नहीं, उसने कई और लड़कियों को भी इसी तरह फंसाया। हर्षिता ने यह भी बताया कि कार्तिक कोई बड़ा बिजनेसमैन नहीं, बल्कि एक क्लिनिक में मार्केटिंग का काम करता था। उन्होंने कहा कि शुरू में वो भी अपने पति की बातों में आ गई थीं, लेकिन जब साधना ने उन्हें पुख्ता सबूत दिखाए, तो सच्चाई सामने आई।

 कैसे रचा गया साजिश का जाल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब साधना को सच्चाई पता चली और उसने कार्तिक का सामना किया, तो उसे डर था कि मामला पुलिस तक पहुंच सकता है। इसी डर से कार्तिक ने कथित तौर पर एक साजिश रची। उसने अपने दोस्तों की मदद से साधना का फोन हासिल किया और उसमें फर्जी सबूत डाल दिए। इसके बाद उसे धमकी भरे कॉल भी किए गए, ताकि उसे ब्लैकमेल केस में फंसाया जा सके।

हर्षिता ने अब अपने पति से दूरी बना ली है और पूरे मामले के सबूत पुलिस और महिला आयोग को सौंप दिए हैं। यह केस अब एक साधारण ब्लैकमेल मामले से बदलकर एक गंभीर साजिश और शोषण का मामला बन चुका है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: sadhna shetty, Blackmail case, kannad, Influencer, photo leak, sadhna shetty instagram

संबंधित ख़बरें