Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ूड
  • शेफ कुणाल कपूर से सीखें फूलों से बनने वाला बेहद खूबसूरत और सेहतमंद ब्लू पी लेमनेड

शेफ कुणाल कपूर से सीखें फूलों से बनने वाला बेहद खूबसूरत और सेहतमंद ब्लू पी लेमनेड

शेफ कुणाल कपूर से सीखें अपराजिता के फूलों से बनने वाला बेहद खूबसूरत और सेहतमंद ब्लू पी लेमनेड। चिया सीड्स, नींबू और सोडे के साथ यह ड्रिंक आपकी गर्मियों को तरोताजा बना देगा।

chef kunal brinjal roast tutorial video,CHEF KUNAL,Chef Kunal chaat recipe

CHEF KUNAL

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • नीले अपराजिता फूलों का अनोखा जादुई ड्रिंक
  • चिया सीड्स और नींबू से भरपूर ताजगी
  • घर पर आसानी से बनने वाला समर मॉकटेल

गर्मी के मौसम में अगर कुछ ठंडा और नया पीने का मन हो, तो अपराजिता  के फूल सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। इन सूखे नीले फूलों में प्राकृतिक रंग और ढेरों स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

काढ़ा बनाने की शुरुआत एक बर्तन में 3 चम्मच सूखे अपराजिता के फूल और ढाई चम्मच पिसी हुई चीनी लें। अब इसमें 1 कप उबलता हुआ गर्म पानी डालें और ढक्कन लगाकर 3 मिनट के लिए पकने (brew होने) दें ताकि फूलों का सारा नीला रंग पानी में आ जाए।

 ग्लास तैयार करना अब एक सुंदर सर्विंग ग्लास लें। ग्लास में जरूरत के अनुसार बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से 2 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स मिलाएं।

 रंगों का अनोखा मेल तैयार नीले काढ़े को छानकर बर्फ और चिया सीड्स वाले ग्लास में डालें। अब इसमें 3 चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं। नींबू मिलाते ही इसका रंग नीले से बदलकर खूबसूरत बैंगनी  होने लगता है।

ड्रिंक सर्व करने का समय अंत में ग्लास में ऊपर तक स्प्राइट या प्लेन सोडा वाटर डालें और किनारे पर नींबू का एक स्लाइस लगाकर सजाएं। आपका ठंडा-ठंडा और रिफ्रेशिंग ब्लू पी लेमनेड तैयार है

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: chef kunal brinjal roast tutorial video, CHEF KUNAL, Chef Kunal chaat recipe

संबंधित ख़बरें