Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
  • "क्या आप वहां थे?": सोशल मीडिया पर 'फेक लस्सी प्रमोशन' के आरोपों पर भड़कीं भाग्यश्री, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

"क्या आप वहां थे?": सोशल मीडिया पर 'फेक लस्सी प्रमोशन' के आरोपों पर भड़कीं भाग्यश्री, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने वायरल 'लस्सी वीडियो' पर लगे फेक प्रमोशन के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। एक बीटीएस वीडियो के आधार पर ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि काशी की 40 डिग्री गर्मी में सुबह 3 बजे से शूटिंग करने के बाद यह लस्सी उनके लिए बेहतरीन एनर्जी बूस्टर थी। भाग्यश्री ने साफ किया कि स्थानीय खाने और छोटे दुकानदारों को प्रमोट करने के लिए वे कोई पैसे नहीं लेतीं, बल्कि यह छोटे वेंडर्स को सपोर्ट करने की उनकी एक ईमानदार कोशिश है।

bhagyashree,Bhagyashree actress,bhagyashree age

सोशल मीडिया पर 'फेक लस्सी प्रमोशन' के आरोपों पर भड़कीं भाग्यश्री, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

ख़ास बातें
  • क्या आप वहां मौजूद थे
  • बीटीएस वीडियो के जरिए 'फेक प्रमोशन' का आरोप लगाने वालों पर बुरी तरह भड़की
  • काशी की भीषण गर्मी और सुबह 3 बजे की आरती

सोशल मीडिया पर अक्सर मशहूर हस्तियों को उनके ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए आड़े हाथों लिया जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ भाग्यश्री के साथ, जब उनका एक अधूरा बीटीएस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो देखकर कुछ नेटिजन्स ने दावा किया कि भाग्यश्री केवल कैमरे के लिए लस्सी पीने का नाटक कर रही थीं। हमेशा शांत रहने वाली भाग्यश्री ने इस बार इस 'आधी जानकारी' वाले वीडियो पर कड़ा ऐतराज जताते हुए आलोचकों की क्लास लगा दी।

"मेरे लिए यह एक परफेक्ट एनर्जी बूस्टर था" 

विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए भाग्यश्री ने उस समय की पूरी स्थिति को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया, "तपती गर्मी के दिन लस्सी का मजा। मैं सुबह 3 बजे से मंगला आरती के लिए जगी हुई थी, उसके बाद भीषण गर्मी में गंगा घाटों पर चलते हुए, यह लस्सी बिल्कुल वही एनर्जी बूस्टर थी जिसकी मुझे जरूरत थी। ऊपर से बिखरे सूखे मेवों  के क्रंच का मैंने पूरा लुत्फ उठाया। मीठी या नमकीन लस्सी चुनना अपनी पसंद है (हाँ, जो मधुमेह रोगी हैं, उनके लिए मीठी लस्सी सही विकल्प नहीं होगी)। दही कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। चीनी/गुड़ ऊर्जा देता है और पानी हाइड्रेट करता है.... मेरे लिए 40 डिग्री की गर्मी में यह सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन था। और इसके लाजवाब स्वाद के साथ-साथ इसमें वह प्यार भी शामिल था जिससे इसे बनाया गया था।"

'फेक प्रमोशन' के दावों पर भाग्यश्री का करारा पलटवार

भाग्यश्री केवल अपनी बात रखकर नहीं रुकीं, बल्कि उन्होंने उस अधूरे वीडियो को बिना संदर्भ के फैलाने वालों को भी सीधे चुनौती दी। उन्होंने लिखा, "इस वीडियो की एक क्लिप चारों ओर घूम रही है जिसमें इसे फेक प्रमोशन कहा जा रहा है। क्या आप वहां थे? क्या कहीं भी उस फेक क्लिप के दौरान किसी ने सुना या रिकॉर्ड किया कि मैंने यह कहा हो कि यह बहुत मीठी है और मैं इसे नहीं पियूँगी? क्या आपकी मां ने कभी गर्मी में आपको लस्सी नहीं पिलाई... फेक तो आधा वीडियो, आधी नॉलेज के साथ अपलोड करना होता है।"

लोकल वेंडर्स के समर्थन में खड़ी हुईं अभिनेत्री

भाग्यश्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि जब वे देश के किसी कोने में जाकर वहां के स्थानीय व्यंजनों या छोटे ठेले-दुकान वालों के खाने को अपनी रील्स में दिखाती हैं, तो उसके पीछे कोई व्यावसायिक लाभ या पैसा कमाना नहीं होता। उन्होंने कहा, "लोकल फूड को प्रमोट करने से कोई भी पैसे नहीं कमाता। इससे सिर्फ यह अच्छा होता है कि लोकल फूड और लोकल वेंडर्स को सपोर्ट मिल जाता है। यह बेहद शर्मनाक है कि खाली बैठे दिमागों के पास साधारण और अच्छी चीजों के बारे में भी कहने के लिए कुछ अच्छा नहीं होता। काशी पवित्रता की जगह है, आपकी यह बड़बड़ाहट कितनी तुच्छ है।" भाग्यश्री के इस बेबाक और स्पष्टीकरण से भरे जवाब की जहां उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं इंटरनेट पर स्थानीय वेंडर्स के अधिकारों और सेलिब्रिटी जवाबदेही को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: bhagyashree, Bhagyashree actress, bhagyashree age