Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फाइनेंस
  • रातों-रात अमीर बनने की चाह रखने वालों को प्रांजल कामरा की बड़ी सीख; सट्टेबाजी छोड़ समझदारी से करें निवेश

रातों-रात अमीर बनने की चाह रखने वालों को प्रांजल कामरा की बड़ी सीख; सट्टेबाजी छोड़ समझदारी से करें निवेश

मशहूर फिनफ्लुएंसर प्रांजल कामरा ने अपने हालिया वीडियो में स्टॉक मार्केट में होने वाली आम गलतियों पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने व्यंग्य के जरिए बताया है कि कैसे लोग इंफ्लुएंसर्स के दिखावटी स्क्रीनशॉट्स और सोशल मीडिया टिप्स के जाल में फंसकर अपना पैसा गंवा देते हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि यह लोगों को सट्टेबाजी और समझदारी भरे निवेश के बीच के बारीक अंतर को बहुत ही सरल भाषा में समझाता है।

Pranjal Kamra finance rule,Pranjal Kamra insta,pranjal kamra on stocks,pranjal kamra new video,Pranjal Kamra news

प्रांजल कामरा ने शेयर किए 'माइंडलेस गैम्बलर' बनने के टिप्स

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • टेलीग्राम और व्हाट्सऐप टिप्स पर तुरंत निवेश करने की सलाह
  • प्रांजल कामरा की ये बातें आपको एक बड़ा सबक देंगी
  • इंफ्लुएंसर्स के प्रॉफिट स्क्रीनशॉट पर कभी शक न करें

क्या आप स्टॉक मार्केट में अपना सारा पैसा गंवाना चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि आपकी मेहनत की कमाई देखते ही देखते गायब हो जाए? अगर हां, तो मशहूर फिनफ्लुएंसर और फिनोलॉजी के फाउंडर प्रांजल कामरा के पास आपके लिए कुछ बहुत ही 'खास' टिप्स हैं। हाल ही में प्रांजल ने एक वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में उन्होंने बहुत ही मजेदार और sarcastic अंदाज में बताया है कि कैसे एक इंसान बिना दिमाग लगाए शेयर बाजार में जुआरी यानी 'माइंडलेस गैम्बलर' बन सकता है।

इंफ्लुएंसर्स के दिखावे पर करें भरोसा

प्रांजल कामरा अपनी पहली टिप में कहते हैं कि अगर कोई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आपको अपने भारी-भरकम मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखा रहा है, तो उस पर आंख मूंदकर भरोसा कर लें। चाहे वो एफएंडओ (F&O) हो या क्रिप्टो, बस उनकी बातों में आकर अपना पैसा लगा दें। वे तंज कसते हुए कहते हैं कि अगर वो बोल रहा है तो सही ही बोल रहा होगा, उस पर शक करने की क्या जरूरत है? असल में प्रांजल यहां उन लोगों पर निशाना साध रहे हैं जो बिना किसी रिसर्च के दूसरों की चमक-धमक देखकर निवेश कर देते हैं।

 टिप्स और मैसेज

वीडियो का दूसरा हिस्सा और भी मजेदार है। प्रांजल का कहना है कि अगर आपको टेलीग्राम, व्हाट्सऐप या किसी अनजान एसएमएस के जरिए किसी 'पेनी स्टॉक' के बारे में जानकारी मिलती है, तो बिना सोचे-समझे तुरंत निवेश कर दें। वे मजाक में कहते हैं कि आखिर मैसेज भेजने वाले का समय और पैसा क्यों बर्बाद करना? बस मैसेज देखा और क्लिक कर दिया। यह उन लोगों के लिए एक कड़ा सबक है जो रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में इन फर्जी टिप्स के जाल में फंस जाते हैं।

स्पेकुलेशन को बनाएं अपनी ताकत

प्रांजल कामरा बताते हैं कि एक 'सफल' गैम्बलर बनने के लिए 'स्पेकुलेशन' यानी अटकलबाजी को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी रणनीति बना लें। अगर आप इन तीन आसान स्टेप्स को फॉलो करते हैं, तो आप स्टॉक मार्केट के एक परफेक्ट 'माइंडलेस गैम्बलर' बन जाएंगे। हालांकि, इस हंसी-मजाक के पीछे प्रांजल का असली मकसद लोगों को यह समझाना है कि शेयर बाजार में सफलता पाने के लिए समझदारी, पढ़ाई और धैर्य की जरूरत होती है, न कि किसी शॉर्टकट या सट्टेबाजी की।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Pranjal Kamra finance rule, Pranjal Kamra insta, pranjal kamra on stocks, pranjal kamra new video, Pranjal Kamra news