Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फाइनेंस
  • होम लोन लेने से पहले अनुष्का राठौड़ की यह टिप जरूर जानें, बच सकते हैं ब्याज के लाखों रुपये!

होम लोन लेने से पहले अनुष्का राठौड़ की यह टिप जरूर जानें, बच सकते हैं ब्याज के लाखों रुपये!

क्या आप अपने होम लोन का ब्याज कम करना चाहते हैं? फाइनेंस इन्फ्लुएंसर अनुष्का राठौड़ से जानिए 'होम लोन ओडी' का स्मार्ट तरीका। इस वेरिएंट के तहत बैंक आपके सेविंग्स अकाउंट को लोन अकाउंट से जोड़ देता है, जिससे खाते में मौजूद रकम पर आपको ब्याज नहीं देना पड़ता। हालांकि, अनुष्का ने चेतावनी भी दी है कि कुछ बैंक इस सुविधा के लिए 1% तक अतिरिक्त ब्याज लेते हैं, इसलिए अच्छे क्रेडिट स्कोर के दम पर हमेशा बैंक से बेहतर डील के लिए मोलभाव करें।

Anushka Rathod age,anushka rathod,Anushka Rathod AI

होम लोन लेने से पहले अनुष्का राठौड़ की यह टिप जरूर जानें, बच सकते हैं ब्याज के लाखों रुपये!

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • 'होम लोन ओडी'
  • ग्राहक के सेविंग्स अकाउंट को उसके होम लोन अकाउंट से लिंक
  • सेविंग्स अकाउंट

नया घर खरीदना और उसके लिए होम लोन लेना किसी भी व्यक्ति के जीवन का एक बहुत बड़ा वित्तीय फैसला होता है। लोग अक्सर सबसे कम ब्याज दर वाले होम लोन की तलाश में रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंकों के पास एक ऐसा वेरिएंट भी होता है जो आपके लाखों रुपये का ब्याज बचा सकता है? जाने-मानी फाइनेंस इन्फ्लुएंसर अनुष्का राठौड़ ने अपने हालिया वीडियो में 'होम लोन ओडी' का एक ऐसा स्मार्ट हैक साझा किया है, जो सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर नुकसान भी करा सकता है।

क्या है होम लोन ओडी 

अनुष्का राठौड़ समझाती हैं कि अलग-अलग बैंकों में इस सुविधा को अलग-अलग नामों से जाना जाता है; जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में इसे 'SBI Maxgain', बैंक ऑफ बड़ौदा में 'Baroda Max Savings' और बैंक ऑफ इंडिया में 'Smart Home Loan' कहा जाता है। इस सिस्टम में बैंक आपके सेविंग्स अकाउंट को आपके होम लोन अकाउंट से लिंक कर देता है।

यह काम कैसे करता है? 

मान लीजिए कि आपका 1 करोड़ रुपये का होम लोन चल रहा है और आपके सेविंग्स अकाउंट में 10 लाख रुपये जमा हैं। ऐसी स्थिति में बैंक आपसे पूरे 1 करोड़ रुपये पर ब्याज नहीं वसूलेगा, बल्कि वह लोन अमाउंट में से आपके सेविंग्स के 10 लाख रुपये घटा देगा। यानी अब आपको केवल 90 लाख रुपये पर ही 7% से 8% का ब्याज देना होगा। इस तरह आप अपनी ही जमा पूंजी पर होम लोन का भारी-भरकम ब्याज बचा लेते हैं।

इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि भविष्य में जब भी आपको उन 10 लाख रुपये की जरूरत होगी, आप उसे अपने सेविंग्स अकाउंट से बिना किसी रोक-टोक के निकाल सकते हैं। पैसे निकालते ही आपका प्रभावी होम लोन बैलेंस दोबारा उसी अनुपात में बढ़ जाएगा। फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा रखने की तुलना में यह ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि एफडी पर टैक्स कटने के बाद केवल 4% से 5% का रिटर्न मिलता है, जबकि यहाँ आप सीधे 8% तक का होम लोन ब्याज बचा रहे होते हैं।

सावधानी: कब यह सौदा फायदेमंद नहीं है?

क्या यह सुविधा हर किसी को ले लेनी चाहिए? अनुष्का के मुताबिक बिल्कुल नहीं! कुछ बैंक इस 'होम लोन ओडी' वेरिएंट पर सामान्य होम लोन की तुलना में 0.50% से लेकर 1% तक का अतिरिक्त प्रीमियम चार्ज करते हैं। अगर आपके सेविंग्स अकाउंट में अक्सर ज्यादा पैसा नहीं रहता है, तो यह एक्स्ट्रा प्रीमियम देना आपके लिए घाटे का सौदा साबित होगा।

हालांकि, अगर आपका क्रेडिट स्कोर बहुत अच्छा है, तो आप लोन लेते समय बैंक अधिकारियों से नेगोशिए कर सकते हैं कि वे इस एक्स्ट्रा प्रीमियम चार्जेस को हटा दें। यदि बैंक बिना किसी अतिरिक्त चार्ज या बहुत न्यूनतम शुल्क पर यह सुविधा देता है, तभी होम लोन ओडी का विकल्प चुनना सबसे समझदारी भरा फैसला है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Anushka Rathod age, anushka rathod, Anushka Rathod AI

संबंधित ख़बरें