Whosthat360Hindi
Advertisement
  • होम
  • फ़ूड
  • मटन-चिकन भी इसके आगे फेल! ट्राई करें पंकज भदौरिया की चंपारण हांडी कटहल रेसिपी

मटन-चिकन भी इसके आगे फेल! ट्राई करें पंकज भदौरिया की चंपारण हांडी कटहल रेसिपी

मशहूर मास्टरशेफ और फूड इन्फ्लुएंसर पंकज भदौरिया ने बिहार की लोकप्रिय चंपारण मटन हांडी'का एक शानदार शाकाहारी विकल्प पेश किया है चंपारण हांडी कटहल'। सरसों के तेल, साबुत लहसुन और खड़े मसालों के साथ मैरिनेट किए गए कटहल को मिट्टी की हांडी में आटे से सील करके धीमी आंच पर पकाया जाता है। 45 मिनट के 'स्लो कुकिंग' प्रोसेस से यह डिश मटन जैसा बेहतरीन टेक्सचर और सोंधा स्वाद देती है।

MasterChef Pankaj Bhadouria,MasterChef Pankaj Bhadouria Instagram,Champaran Handi Kathal recipe,homemaderecipe

चंपारण हांडी कटहल: पंकज भदौरिया की रेसिपी मटन का स्वाद देगी वेज में

Photo Credit: Pankaj Bhadouria Instagram

ख़ास बातें
  • पंकज भदौरिया की रेसिपी मटन का स्वाद देगी वेज में
  • मटन को भी फेल कर देगी पंकज भदौरिया की ये रेसिपी
  • वीकेंड पर ट्राई करें बिहार का असली स्वाद! शेफ पंकज भदौरिया की हांडी कटहल

मशहूर फूड इन्फ्लुएंसर और मास्टरशेफ पंकज भदौरिया अपनी बेहतरीन रेसिपीज के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने बिहार की बेहद लोकप्रिय डिश का शाकाहारी वर्ज़न शेयर किया है-  चंपारण हांडी कटहल। शेफ पंकज के अनुसार, यह रेसिपी 'चंपारण मटन हांडी' का परफेक्ट रिप्लेसमेंट है। इसका लाजवाब स्वाद और मटन जैसा टेक्सचर इसे न केवल वेजिटेरियंस बल्कि नॉन-वेजिटेरियंस का भी फेवरेट बना देता है।

रोज़मर्रा के खाने से लेकर किसी खास मौके तक, यह डिश हर दावत की शान बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका:

चंपारण हांडी कटहल की सामग्री

  • 1 किलो कटहल (2 इंच के टुकड़ों में कटा हुआ)

  • 1 कप सरसों का तेल

  • 2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

  • 1 ½ बड़ा चम्मच धनिया पाउडर

  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर

  • 1 चम्मच जीरा पाउडर

  • 2 चम्मच गरम मसाला

  • 3 साबुत लाल मिर्च, 2 दालचीनी के टुकड़े, 1 चम्मच काली मिर्च के दाने

  • 2 बड़ी इलायची, 2 तेजपत्ता

  • 3 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

  • 2-3 हरी मिर्च

  • ½ किलो प्याज (बारीक कटा हुआ)

  • नमक स्वादानुसार

  • 1 बड़ा चम्मच बेसन

  • लहसुन की 2 पूरी Bulbs

  • हांडी को सील करने के लिए गूंथा हुआ आटा

बनाने की विधि 

  1. मैरिनेशन तैयार करें: सबसे पहले प्याज को छीलकर बारीक काट लें और हाथों से रगड़कर उनके लच्छे अलग कर लें। इसमें सभी पिसे हुए मसाले, स्वादानुसार नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  2. बेसन का घोल: आधा कप पानी में 1 चम्मच बेसन घोलें और इसे प्याज के मिश्रण में अच्छी तरह मिला दें।

  3. कटहल मिलाएं: कटे हुए कटहल को इस मसालेदार प्याज के मिश्रण में डालें और अच्छी तरह से लपेट लें।

  4. सरसों का तेल: सरसों के तेल को धुआं उठने तक गर्म करें (ताकि उसकी कच्ची महक निकल जाए) और फिर हल्का ठंडा कर लें।

  5. मिट्टी की हांडी तैयार करें: एक मिट्टी के बर्तन के तले में साबुत मसाले और लहसुन की दोनों गांठे रखें। इसके ऊपर आधा सरसों का तेल डालें।

  6. बचा हुआ तेल कटहल और प्याज के मिश्रण पर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और फिर इस पूरे मिश्रण को हांडी में भर दें।

  7. धीमी आंच पर पकाएं: हांडी को ढक्कन से ढकें और गूंथे हुए आटे से किनारों को पूरी तरह सील कर दें। इसे गैस के सबसे छोटे बर्नर पर एकदम धीमी आंच पर 45 मिनट तक पकाएं।

  8. बीच-बीच में हिलाएं: हर 15 मिनट में हांडी को सावधानी से हिलाएं ताकि अंदर की सामग्री अच्छी तरह मिल जाए और जले नहीं।

  9. सर्विंग: 45 मिनट बाद गैस बंद करें और हांडी को 15 मिनट तक ठंडा होने दें। फिर सील खोलें, ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गरमागरम परोसें।

जब आप इस हांडी को खोलेंगे, तो इसकी खुशबू से ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा!

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: MasterChef Pankaj Bhadouria, MasterChef Pankaj Bhadouria Instagram, Champaran Handi Kathal recipe, homemaderecipe