Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

हरियाणवी स्टार दिव्यांका सिरोही का निधन: केदारनाथ वाली पुरानी पोस्ट देख फैंस की आँख

मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 21 अप्रैल 2026 को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली दिव्यांका ने 50 से अधिक म्यूजिक वीडियो में काम किया था। उनकी मौत के बाद उनकी एक पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने भगवान शिव से उन्हें साथ ले जाने की प्रार्थना की थी। बुलंदशहर की रहने वाली दिव्यांका के अचानक जाने से पूरी इंडस्ट्री और उनके फैंस गहरे सदमे में हैं।

Divyanka Sirohi,Divyanka Sirohi death news,Haryana  news,Music industry,Influencer

मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, पुरानी पोस्ट हुई वायरल

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका का 30 साल की उम्र में दौरा पड़ने से निधन।
  • पुरानी पोस्ट वायरल: "शिव मुझे अपने साथ ले चलो" वाली बात सच हुई।
  • 50 से ज्यादा गानों और 13 लाख फॉलोअर्स वाली स्टार के जाने से फैंस सदमे में

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 की उम्र में निधन

हरियाणा और उत्तर प्रदेश की गलियों से लेकर सोशल मीडिया के करोड़ों दिलों तक अपनी पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही अब हमारे बीच नहीं रहीं। मात्र 30 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 की रात को अचानक आई इस खबर ने हर किसी की आँखों को नम कर दिया है।शुरुआती जानकारी के अनुसार, दिव्यांका गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपने घर पर थीं, जहाँ उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ा। बताया जा रहा है कि वह अचानक बेहोश होकर गिर गईं, जिससे उनके सिर में भी चोट आई। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन खबरों की मानें तो उनका अंतिम संस्कार 22 अप्रैल की सुबह कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वो 'भविष्यवाणी' जैसी पोस्ट

दिव्यांका की मौत के बाद फैंस जब उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल को खंगाल रहे थे, तो उनकी जून 2023 की एक पुरानी पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा। यह फोटो केदारनाथ ट्रेक की थी, जिसमें वह पहाड़ों के बीच खड़ी नजर आ रही हैं हैरान करने वाली बात इस पोस्ट का कैप्शन है, जिसमें दिव्यांका ने लिखा था: "POV: Shiva take me with you…" (भगवान शिव, मुझे अपने साथ ले चलो)। आज जब वह इस दुनिया में नहीं हैं, तो फैंस इस पोस्ट को देखकर भावुक हो रहे हैं। लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि शायद महादेव ने उनकी बात सुन ली, लेकिन इतनी जल्दी क्यों?

कौन थीं दिव्यांका सिरोही?

दिव्यांका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) से की और बाद में सिक्किम से MBA की डिग्री हासिल की।उन्होंने टिकटॉक से शुरुआत की थी, जहाँ उनका 'मेरी मम्मी नु पसंद नी तू' पर डांस वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था उन्होंने 50 से ज्यादा हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में काम किया। उनके चर्चित गानों में 'छोरा जाट्टा का', 'झील सी आँख', 'बटेऊ हरियाणे ते', और 'गैंगस्टर की जान' शामिल हैं इंस्टाग्राम पर उनके 13 लाख (1.3 Million) से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वह मासूम शर्मा, केडी और अमित सैनी रोहतकिया जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी थीं।

दिव्यांका सिरोही के अचानक चले जाने की खबर सुनकर हर कोई दुखी है। उनकी आखिरी फोटो पर लोग "RIP" और "भगवान आपकी आत्मा को शांति दे" लिखकर अपनी दुआएं दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि सिर्फ 30 साल की उम्र दुनिया से जाने की नहीं होती, अभी तो उन्हें जिंदगी में बहुत कुछ हासिल करना था। दिव्यांका ने बहुत कम समय में अपनी मेहनत से जो पहचान बनाई, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनकी कमी उनके चाहने वालों और इस पूरी इंडस्ट्री को हमेशा खलेगी।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Divyanka Sirohi, Divyanka Sirohi death news, Music industry, Influencer

संबंधित ख़बरें