Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

‘दाल-चावल? Eww!’: पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर की रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल

पाकिस्तानी जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर फरिहा फर्रुख एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। दाल-चावल, बिरयानी और निहारी जैसे देसी खाने को लेकर उनकी तीखी प्रतिक्रियाओं और "ईव" वाले एक्सप्रेशन ने इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला दी। कई लोगों ने उनकी बातों को मजाकिया माना, जबकि कुछ ने इसे आम लोगों के पसंदीदा खाने का अपमान बताया। उनके एक और बयान, जिसमें उन्होंने लड़कियों के मटन खाने पर टिप्पणी की, ने भी सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।

dal chawal,Pakistani  viral video,Pakistani influencer,Fariha Farrukh,viral  memes

‘दाल-चावल? Eww!’: पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर की रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • दाल-चावल पर फरिहा की "ईव" रिएक्शन हुई वायरल।
  • बिरयानी और निहारी को बताया अपनी लाइफस्टाइल के लिए खराब।
  • सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग का बना बड़ा विषय।

आजकल सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पाकिस्तान की फरिहा फर्रुख नाम की इन्फ्लुएंसर अपने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू की वजह से चर्चा में हैं। उनके कुछ बयान और खासकर उनके फेशियल एक्सप्रेशन लोगों के बीच मजाक और बहस का विषय बन गए हैं।

दाल-चावल और बिरयानी को बताया ‘जहर'

यह मामला तब शुरू हुआ जब फरिहा एक पॉडकास्ट में अपनी फूड हैबिट्स के बारे में बात कर रही थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें रेगुलर देसी खाना पसंद नहीं है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनके लिए देसी खाना “जहर” जैसा है। फरिहा ने बिरयानी, निहारी और दाल-चावल जैसे फेमस खाने का नाम लेते हुए कहा कि वह इन्हें नहीं खातीं। जब दाल-चावल का जिक्र हुआ तो उन्होंने “ईव” और “ओह प्लीज” जैसी रिएक्शन दीं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन देखकर कई लोग हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए क्लिप्स

पॉडकास्ट का यह हिस्सा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर लाखों लोगों ने वीडियो देखा और शेयर किया। सबसे ज्यादा चर्चा उनके एक्सप्रेशन की हुई। लोगों ने वीडियो के छोटे-छोटे क्लिप्स बनाकर उन पर मजेदार मीम्स तैयार कर दिए। कई यूजर्स ने रोजमर्रा की परेशानियों और फनी सिचुएशन के साथ उनके एक्सप्रेशन जोड़कर पोस्ट शेयर किए। कुछ लोगों को यह सब काफी फनी लगा, जबकि कई लोगों ने इसे आम लोगों के खाने का मजाक उड़ाने जैसा बताया।

एक और बयान पर हुई ट्रोलिंग

इंटरव्यू के दौरान फरिहा का एक और बयान भी वायरल हो गया। खाने की बात करते हुए उन्होंने कहा, “लड़की बकरा खाती हुई क्या ही लगेगी।” यह बात सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। लोगों का कहना था कि किसी के खाने की पसंद को उसके लुक्स या पर्सनैलिटी से जोड़ना सही नहीं है। इसके बाद इस बयान पर भी कई मीम्स और पैरोडी वीडियो बनने लगे।

कौन हैं फरिहा फर्रुख?

फरिहा फर्रुख पाकिस्तान की एक जानी-मानी जर्नलिस्ट, टीवी प्रेजेंटर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया है।

वह राजनीति, डिफेंस और इंटरनेशनल मामलों पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। फरिहा अपना डिजिटल शो ‘कॉफी विद फरिहा' भी होस्ट करती हैं, जहां वह अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.8 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा वह कई इंटरनेशनल पीस और अवेयरनेस प्रोग्राम्स से भी जुड़ी रही हैं।

इंटरनेट पर अब भी जारी है बहस

फरिहा फर्रुख का यह इंटरव्यू अभी भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे उनकी पर्सनल चॉइस बता रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि देसी खाने को लेकर उनकी बातों ने लोगों को नाराज किया है। हालांकि, एक बात तो साफ है कि दाल-चावल पर दी गई उनकी “ईव” वाली रिएक्शन ने उन्हें रातों-रात इंटरनेट का नया वायरल फेस बना दिया है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: dal chawal, Pakistani  viral video, Pakistani influencer, Fariha Farrukh