Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फाइनेंस
  • Ankur Warikoo ने बताया ChatGPT का ऐसा प्रॉम्प्ट जो बढ़ा देगा आपकी सैलरी

Ankur Warikoo ने बताया ChatGPT का ऐसा प्रॉम्प्ट जो बढ़ा देगा आपकी सैलरी

एंटरप्रेन्योर और कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिक ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर एक ऐसा 'मैजिक प्रॉम्प्ट' बताया है जो ChatGPT को एक पर्सनल 'इनकम स्ट्रैटेजिस्ट' में बदल देता है। इस वायरल हैक के जरिए कामकाजी पेशेवर अपनी मौजूदा स्किल्स, अनुभव और प्रोफाइल के आधार पर कस्टमाइज्ड इनकम ग्रोथ प्लान और हाई-रिवॉर्ड करियर स्ट्रेटेजी तैयार कर सकते हैं।

Ankur Warikoo,ankur warikoo advice,ankur warikoo address,Ankur Warikoo annual Income,ankur warikoo chatgpt income advice,Ankur Warikoo books

Ankur Warikoo ने शेयर किया सैलरी डबल करने का जबरदस्त तरीका

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • ChatGPT अब केवल सर्च इंजन नहीं, बल्कि आपका पर्सनल गाइड बन सकता है
  • यह प्रॉम्प्ट आपकी स्किल्स और अनुभव के अनुसार कस्टमाइज्ड सुझाव देगा
  • AI मार्केट में इन-डिमांड स्किल्स सीखकर कमाई बढ़ाने के तरीके बताएगा

क्या आप भी अपनी सैलरी बढ़ाने का सपना देख रहे हैं? अब यह काम आपके लिए ChatGPT कर सकता है! एंटरप्रेन्योर और कंटेंट क्रिएटर Ankur Warikoo ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। उन्होंने एक ऐसा 'मैजिक प्रॉम्प्ट' शेयर किया है जो आपकी इनकम को दोगुना करने की ताकत रखता है। यह वीडियो उन सभी लोगों के लिए है जो अपने करियर में ठहराव महसूस कर रहे हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं।

ChatGPT बनेगा आपका पर्सनल गाइड

Ankur Warikoo का कहना है कि आप ChatGPT को सिर्फ एक सवाल पूछने वाली मशीन न समझें, बल्कि इसे अपना 'Income Strategist' बनाएं। उनके द्वारा बताए गए प्रॉम्प्ट की शुरुआत होती है एक निर्देश से, जहाँ आप AI को अपनी वर्तमान स्थिति समझने के लिए कहते हैं। इसमें आपकी नौकरी, मुख्य स्किल्स, अनुभव का स्तर और आपकी रुचियों जैसी अहम जानकारियां शामिल होती हैं। यह AI को आपके बारे में पूरी जानकारी देने का सबसे सही तरीका है।

इनकम स्ट्रेटेजी का खास Prompt 

वीडियो में Ankur Warikoo बताते हैं कि आपको AI को यह कहना चाहिए कि वह आपसे एक-एक करके सवाल पूछे। इससे ChatGPT को आपकी स्थिति का गहराई से अंदाजा हो जाता है। जब आप इन सवालों के जवाब देते हैं, तो AI आपके लिए तीन ऐसी खास इनकम ग्रोथ स्ट्रेटेजी तैयार करता है जो सिर्फ आपके लिए बनी होती हैं। यह तरीका जेनेरिक सलाह से कहीं बेहतर और ज्यादा प्रैक्टिकल होता है क्योंकि यह आपकी व्यक्तिगत जरूरतों पर आधारित है।

 अपनी स्किल्स को दें नई धार

सिर्फ प्लान बनाना ही काफी नहीं है, उस पर अमल करना भी जरूरी है। Ankur Warikoo के इस प्रॉम्प्ट में ChatGPT से ऐसी स्किल्स के बारे में भी पूछा जाता है जो आपकी 'अर्निग पोटेंशियल' यानी कमाने की क्षमता को बढ़ा सकें। यह सुझाव पूरी तरह से आपकी प्रोफाइल पर आधारित होते हैं, जिससे आपको पता चलता है कि भविष्य में आपको कौन सा नया कोर्स या हुनर सीखना चाहिए जो मार्केट में डिमांड में है।

रिस्क और रिवॉर्ड का सही बैलेंस

प्रॉम्प्ट में ChatGPT से एक ऐसी 'High-Risk, High-Reward' योजना बताने को कहा जाता है, जो सफल होने पर आपकी इनकम को बहुत बड़े लेवल पर बढ़ा सके। Ankur Warikoo का मानना है कि सही सलाह और AI की ताकत से कोई भी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बड़ा बदलाव ला सकता है। अगर आप भी अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं, तो इस वायरल हैक को जरूर आज़माएं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Ankur Warikoo, ankur warikoo advice, ankur warikoo address, Ankur Warikoo annual Income, ankur warikoo chatgpt income advice, Ankur Warikoo books

संबंधित ख़बरें